• About us
  • Contact us
Monday, May 4, 2026
22 °c
New Delhi
30 ° Tue
31 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

अग्निपथ योजना से सेना का मनोबल गिरा : कांग्रेस

News Desk by News Desk
January 31, 2024
in देश
अग्निपथ योजना से सेना का मनोबल गिरा : कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 31 जनवरी (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने अग्निपथ योजना को सेना का मनोबल गिराने, देश की सुरक्षा से खिलवाड़ तथा युवाओं के सपने पर पानी फेरने वाली योजना करार देते हुए बुधवार को कहा कि इससे लाखों युवकों के सपने टूटे हैं।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा, पूर्व सैनिक विभाग के प्रमुख सेवानिवृत कर्नल रोहित चौधरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास तथा एनएसयूआई के अध्यक्ष वरुण चौधरी ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोदी सरकार ने लाखों नौजवानों के सपनों पर हमला किया है और सीमा की चौकसी करने वाले सेना के जवान की घर की जिम्मेदारियों को बढ़ाकर उसके हौसले को कमजोर करने का काम किया है।
श्री खेड़ा ने कहा, “जंग लड़ी तो हथियारों से जाती है लेकिन जीती हौसलों से जाती है। ‘अग्निपथ योजना’ सेना के मनोबल को गिरा रही है, लाखों जवानों के सपनों पर हमला कर रही है। आप घर-गाड़ी किराए पर ले सकते हैं लेकिन फौजी को किराए पर नहीं ले सकते। अगर सीमा पर खड़े जवान को ये विश्वास नहीं होगा कि उसके बाद उसके परिवार का क्या होगा, फिर वो कैसे लड़ेगा।”
उन्होंने कहा कि देश के एक सेवानिवृत्त जनरल अपनी किताब में बताते हैं कि अग्निपथ योजना को लेकर वे खुद हैरान हो गए थे। ये योजना ऐसे दिमाग की उपज है जो सेना को सलाह देता है कि बादल है, हमला कर दो क्योंकि रडार काम नहीं करेगा। आज देश के युवा समाज में बाहर निकलने से हिचक रहे हैं क्योंकि उनका सपना टूट गया। करीब डेढ़ लाख युवाओं को चयनित होने के बाद भी ज्वाइनिंग नहीं दी गई। ये नौजवानों के साथ हो रहे अन्याय का ताजा उदाहरण है।
प्रवक्ता ने कहा, “यहां जंतर-मंतर पर बैठे हमारे नौजवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं मिल पाए लेकिन वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिले और श्री गांधी ने उन्हें हर कीमत पर न्याय दिलाने का वादा किया है। हम प्रधानमंत्री जी से जानना चाहते हैं कि इन नौजवानों से आपने जो 100 करोड़ रुपए जमा किए, उसका उपयोग इवेंट में किया या नहीं। आप सेना के विशेषज्ञों की सलाह के बिना अग्निपथ जैसी योजना कैसे ले आए।”
सेवनिवृत्त कर्नल रोहित चौधरी ने कहा, “’जय जवान’ अभियान देश की सुरक्षा, सेना और युवाओं को बचाने और न्याय दिलाने के लिए लॉन्च किया गया है। अग्निपथ योजना के कारण सेना, वायु सेना और नौसेना में चयनित करीब 1.5 लाख उम्मीदवार सेना में शामिल होने से वंचित रह गए। रेगुलर सैनिक के मुकाबले अग्निवीरों की ट्रेनिंग और वेतन दोनों कम हैं। ये अग्निवीर जब सेवा से बाहर होंगे तो आने वाले वर्षों में सेना की क्षमता भी घटेगी। मोदी जी, देश को प्राइवेट आर्मी की तरफ धकेल रहे हैं। ‘अग्निपथ योजना’ देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।
उन्होंने कहा “अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हैं और कांग्रेस सरकार के इस फैसले के खिलाफ आवाज उठाएंगे। श्री गांधी एक साल से युवाओं और पूर्व सैनिकों से इस बारे में बात कर रहे हैं और उसके बाद से ही हम अग्निपथ के खिलाफ आवाज उठा रहे है। देश की सेनाओं में चयनित 1.5 लाख उम्मीदवारों में से आज कुछ हमारे साथ मौजूद हैं। जिनके सपने एक तुगलकी फरमान के बाद टूट गए। जंतर-मंतर पर कल 01 फरवरी को इन सभी युवाओं के लिए हम एक बड़ा आंदोलन कर रहे हैं, आप सब भी इस लड़ाई में आगे आइए।”
युवा कांग्रेस अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास ने कहा, “आजादी से पहले जो अन्याय अंग्रेजी हुकूमत कर रही थी, वही अन्याय आज मोदी सरकार कर रही है। तब गांधी जी न्याय के लिए लड़े थे, आज राहुल गांधी जी लड़ रहे हैं। अग्निपथ योजना से पहले 60 लाख अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरे थे, जिनमें से 1.5 लाख का चयन हुआ लेकिन उन्हें नियुक्ति नहीं दी गई। इन युवाओं को न्याय दिलाने के लिए 28 फरवरी तक हम घर-घर जाएंगे और न्याय पत्र बनाएंगे।”
एनएसयूआई के प्रमुख वरुण चौधरी ने कहा, “श्री मोदी अक्सर फौज की यूनिफॉर्म पहनते हैं, इसलिए हम उनसे कहना चाहते हैं कि फौज की वर्दी पहनकर फौज का अपमान मत कीजिए। आप देश के युवाओं के जज्बे को कमजोर मत कीजिए। हम मोदी सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ ‘जय जवान’ मुहिम लेकर आए हैं।”
अभिनव, यामिनी

Tags: Agneepath schemearmyCongressdemoralizedकांग्रेसगिरामनोबलसेना‘अग्निपथ योजना’
Previous Post

विष्णु सरवनन ने सेलिंग में भारत के लिए हासिल किया पेरिस ओलंपिक का पहला कोटा

Next Post

मंजू रानी ने इंडियन ओपन रेस वॉकिंग प्रतियोगिता में जीता दूसरा स्वर्ण पदक

Related Posts

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, महिलाओं को सम्मान राशि और मुफ्त बिजली मिलती रहेगी – भगवंत सिंह मान

May 3, 2026
गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं
देश

गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं

January 6, 2026
वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण
देश

वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण

November 8, 2025
रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?
संपादकीय

रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?

October 5, 2025
MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री
देश

MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री

August 30, 2025
INDIA Alliance: INDIA गठबंधन ने खोला मोर्चा! पहलगाम हमला, ट्रंप के बयान और बिहार SIR पर मानसून सत्र में घेरेगी मोदी सरकार
देश

INDIA Alliance: INDIA गठबंधन ने खोला मोर्चा! पहलगाम हमला, ट्रंप के बयान और बिहार SIR पर मानसून सत्र में घेरेगी मोदी सरकार

July 20, 2025
Next Post
मंजू रानी ने इंडियन ओपन रेस वॉकिंग प्रतियोगिता में जीता दूसरा स्वर्ण पदक

मंजू रानी ने इंडियन ओपन रेस वॉकिंग प्रतियोगिता में जीता दूसरा स्वर्ण पदक

New Delhi, India
Monday, May 4, 2026
Moderate or heavy rain with thunder
22 ° c
73%
27mh
36 c 24 c
Tue
38 c 26 c
Wed

ताजा खबर

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, महिलाओं को सम्मान राशि और मुफ्त बिजली मिलती रहेगी – भगवंत सिंह मान

May 3, 2026
‘गैंगस्टरा ते वार’ के 92 दिन पूरे, संगठित अपराध के खिलाफ़ पक्की कार्रवाई में 23,000 से ज़्यादा गिरफ्तारियां: बलतेज पन्नू

मान सरकार ने पंजाब पुलिस को गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए किया और मजबूत:बलतेज पन्नू

May 3, 2026
कांग्रेस ने अपनी घटिया मानसिकता का किया प्रदर्शन, भाजपा और अकाली दल का असली चेहरा बेनकाब: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार द्वारा अप्रैल 2026 में राजस्व में भारी बढ़ोतरी दर्ज, वैट और पी.एस.डी.टी. प्राप्ति में दोहरे अंकों की बढ़ोतरी: हरपाल सिंह चीमा

May 3, 2026
कोटकपूरा में 12वीं राज्य गतका चैम्पियनशिप का शानदार समापन, रूपनगर की लड़कियों ने जीता ओवरऑल खिताब, विजेताओं को मिलेगी फ्री शिक्षा

कोटकपूरा में 12वीं राज्य गतका चैम्पियनशिप का शानदार समापन, रूपनगर की लड़कियों ने जीता ओवरऑल खिताब, विजेताओं को मिलेगी फ्री शिक्षा

May 3, 2026
‘आप’ के ‘ट्रेड विंग’ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटा घर पर विरोध प्रदर्शन किया, मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए साधे तीखे निशाने

‘आप’ के ‘ट्रेड विंग’ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटा घर पर विरोध प्रदर्शन किया, मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए साधे तीखे निशाने

May 3, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved