• About us
  • Contact us
Friday, June 19, 2026
34 °c
New Delhi
38 ° Sat
38 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

अब तानाशाही का होगा अंत : आप

News Desk by News Desk
May 11, 2024
in देश
अब तानाशाही का होगा अंत : आप
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 10 मई (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत को सत्य की जीत बताते हुए शुक्रवार को कहा कि अब तानाशाही का अंत होगा।
श्री केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने सर्वोच्च अदालत के फ़ैसले पर खुशी व्यक्त करते हुए ‘एक्स’ पर कहा,“हनुमान जी की जय। यह लोकतंत्र की जीत है। लाखों-करोड़ों लोगों की दुआओं और आशीर्वाद का फल है। सभी को कोटि कोटि धन्यवाद।”
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अदालत का धन्यवाद करते हुए कहा,“ अब हम लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई को और शिद्दत के साथ लड़ेंगे। अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं, एक सोच है और अब इस सोच को और तेज़ी के साथ आगे लेकर बढ़ेंगे। ”
‘आप’ नेता एवं राज्यसभा सांसद   सिंह ने कहा ,“ सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। आज सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आया है। लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए श्री केजरीवाल को अंतरिम राहत देना एक बहुत ही स्वागत योग्य फैसला है। हम सब लोग इसका स्वागत करते हैं। अब पूरे देश में एक सकारात्मक वातावरण बनेगा। देश के प्रधानमंत्री और भाजपा के अन्याय, अत्याचार और तानाशाही का अंत होगा। अब देश केजरीवाल का कमाल देखेगा। ”
‘आप’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा ,“लोकसभा चुनाव लोकतंत्र का महापर्व होता है। इस लोकसभा चुनाव के दौरान जिस तरह से तीन-तीन बार के प्रचंड बहुमत से चुने हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केंद्र की मोदी सरकार ने चुनाव प्रचार करने से वंचित किया था, आज सुप्रीम कोर्ट ने इस देश और लोकतंत्र से मोहब्बत करने वाले लोगों के दिलों में एक उम्मीद की किरण जगाई है। हम दिल्ली के सभी लोगों, देश के संविधान  ियों और पूरी आम आदमी पार्टी की तरफ से सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने इस तानाशाही के अंधकार युग में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देकर एक उजाले की रोशनी जलाई है। ”
श्री राय ने कहा,“ सभी दिल्ली और देशवासियों को हमारा यही संदेश है कि जिस तरह से हमने लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से मिलकर पूरे देश में अपने वोट की ताकत से देश से तानाशाही को खत्म करके लोकतंत्र और संविधान को बचाने का अभियान चलाया है, वह अरविंद केजरीवाल के बाहर आने से और मजबूत होगा। पूरे देशवासी मिलकर इस लडाई को लड़ेंगे और लोकतंत्र व संविधान को बचाकर इस देश को और मजबूत करेंगे। ”
‘आप’ की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा,“ सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सिर्फ श्री केजरीवाल को अंतरिम जमानत नहीं मिली है, बल्कि सत्य की विजय हुई है। इस फैसले से लोकतंत्र और संविधान की विजय हुई है। हमारे देश के इतिहास में जब-जब संविधान और लोकतंत्र खतरे में आया है, तब-तब देश का सुप्रीम कोर्ट सामने आया है। लोकतंत्र की रक्षा करने में सुप्रीम कोर्ट ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। आज इस देश में तानाशाही की सरकार है। एक ऐसी सरकार जो देश में विपक्ष को खत्म करने की साजिश कर रही है। यह सरकार देश से लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है लेकिन इस बार इस तानाशाही का अंत होगा और 2024 के लोकसभा चुनाव में ही होगा।”
‘आप’के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा,“ केंद्र की भाजपा सरकार अपनी पूरी मशीनरी लगाकर एक मुख्यमंत्री को जेल में रखना चाह रही थी। ऐसे मामले में जहां पर कई महीनों तक लोगों को जेल में रखा गया है, ऐसे में श्री केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं है। यह सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से ईश्वर का इशारा है कि देश में जो चल रहा है उसमें बदलाव आना जरूरी है। ”
‘आप’ की नेता प्रियंका कक्कड़ ने कहा,“ हम देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आभारी है। श्री केजरीवाल को बहुत ही असाधारण परिस्थितियों में यह अंतरिम जमानत मिली है। जिस तरह से उनपर पीएमएलए जैसे संगीन कानून लगाए गए थे, इसका मकसद सिर्फ भाजपाइयों की बयानबाजी के आधार पर अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव से बाहर जेल में रखना था। यह संविधान को बचाने का आखिरी मौका है। देश के सभी नागरिकों को संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आना चाहिए।”
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: Now dictatorship will end: AAPअबआपतानाशाही काहोगा अंत
Previous Post

  मंदिर गौरवशाली विरासत का जीता जागता प्रतीक : धनखड़

Next Post

  लला का भव्य मंदिर भक्ति और आध्यात्म की गौरवशाली विरासत का प्रतीक: धनखड़

Related Posts

लोगों को मतदान करने से रोकने की साजिश रच रही है आपः सचदेवा
देश

लोगों को मतदान करने से रोकने की साजिश रच रही है आपः सचदेवा

February 4, 2025
आप के बड़े मियां-छोटे मियां की जोड़ी ने दिल्ली को ठगने का काम कियाः शाह
देश

आप के बड़े मियां-छोटे मियां की जोड़ी ने दिल्ली को ठगने का काम कियाः शाह

February 4, 2025
आप ने दिल्लीवालों के सांसों पर किया घात, शिक्षा पर आघातः माकन
देश

आप ने दिल्लीवालों के सांसों पर किया घात, शिक्षा पर आघातः माकन

February 3, 2025
स्टिंग ऑपरेशन के हवाले से भाजपा ने आप पर शिक्षा में भ्रष्टाचार करने लगा लगाया आरोप
देश

स्टिंग ऑपरेशन के हवाले से भाजपा ने आप पर शिक्षा में भ्रष्टाचार करने लगा लगाया आरोप

February 3, 2025
दिल्ली की जनता अब ‘आप-दा’ से मुक्ति चाहती है: साहू
देश

दिल्ली की जनता अब ‘आप-दा’ से मुक्ति चाहती है: साहू

February 3, 2025
आप की सबसे बड़ी पूंजी भ्रष्टाचार हैः डॉ. पात्रा
देश

आप की सबसे बड़ी पूंजी भ्रष्टाचार हैः डॉ. पात्रा

February 3, 2025
Next Post
राम लला का भव्य मंदिर भक्ति और आध्यात्म की गौरवशाली विरासत का प्रतीक: धनखड़

  लला का भव्य मंदिर भक्ति और आध्यात्म की गौरवशाली विरासत का प्रतीक: धनखड़

New Delhi, India
Friday, June 19, 2026
Mist
34 ° c
47%
16.9mh
42 c 34 c
Sat
43 c 34 c
Sun

ताजा खबर

आप प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकात, पंजाब के मुख्यमंत्री को निशाना बनाकर फर्जी वीडियो बनाने की साजिश के मास्टरमाइंड को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग

आप प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकात, पंजाब के मुख्यमंत्री को निशाना बनाकर फर्जी वीडियो बनाने की साजिश के मास्टरमाइंड को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग

June 18, 2026
भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने मास्टरशेफ इंडिया की प्रतियोगी हरमनप्रीत कौर को वर्षों पुरानी बीमारी और बढ़ते इलाज खर्चों से राहत दिलाई

नकली वीडियो के पीछे की सच्चाई सामने आ चुकी है; वीडियो में 1,191 फ्रेम हैं और एक भी फ्रेम मेरे किसी भी शारीरिक लक्षण से मेल नहीं खाता : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 18, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने और 523 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा, ‘आप’ सरकार ने पारदर्शी और योग्यता-आधारित भर्तियों के माध्यम से 67,563 सरकारी नौकरियां दी

अतीत की बेअदबी की घटनाओं की गहन जांच की जाएगी और दोषी जेल जाएंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 18, 2026
फर्जी वीडियो में मैं नहीं हूं – भगवंत सिंह मान

अंतरराज्यीय सहयोग से अपराधियों और गैंगस्टरों के ख़िलाफ पंजाब की लड़ाई हो रही मज़बूत

June 18, 2026
अतीत की बेअदबी की घटनाओं की गहन जांच की जाएगी और दोषी जेल जाएंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

अतीत की बेअदबी की घटनाओं की गहन जांच की जाएगी और दोषी जेल जाएंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 18, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved