• About us
  • Contact us
Saturday, April 4, 2026
22 °c
New Delhi
27 ° Sun
29 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

अमेठी की बनी राइफल एके 203 से थर्राता है पाकिस्तान: योगी

News Desk by News Desk
May 14, 2024
in राजनीति
अमेठी की बनी राइफल एके 203 से थर्राता है पाकिस्तान: योगी
Share on FacebookShare on Twitter

अमेठी, 14 मई (कड़वा सत्य) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार कहा कि अमेठी में निर्मित एके 203 असॉल्ट राइफल से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी थर्राता है।
श्री योगी ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा “ आज अमेठी में दुनिया की सबसे अच्छी असॉल्ट राइफल क्लाशनिकोव एके 203 का निर्माण हो रहा है, जिसे रशिया के साथ मिलकर भारत तैयार कर रहा है। इसकी सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेठीवासियों को दी है। अमेठी की राइफल एके 203 जब देश के जवानों के हाथों में होती है तो पाकिस्तान थर्राता है। आज यह अमेठी का गौरव है जबकि कांग्रेस और सपा के लोग यहां के नौजवानों के हाथों में तमंचे थमाती थी।”
जगदीशपुर के अमेठी लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होने लाेकसभा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पक्ष में वोट की अपील की।
योगी ने कहा कि वाराणसी में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में जनता जनार्दन ने अभूतपूर्व स्वागत किया। यह तब होता है जब एक राष्ट्र नायक अपनी जनता जनार्दन के लिए सब कुछ समर्पित कर देता है। काशी की सड़कों पर लाखों लोग घंटों तक रोड शो का हिस्सा बने। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए काशीवासी इसलिए उत्साहित थे क्योंकि पिछले 10 वर्षों में उन्होंने काशी को पहले से ज्यादा दिव्य और भव्य बना दिया है। उन्होंने काशी को चमका कर रख दिया है। वहीं अमेठी ने भी अपना प्रधानमंत्री चुना था, लेकिन उन्होंने इसे एक जिला मुख्यालय तक नहीं दिया। इतना ही नहीं कनेक्टिविटी के लिए फोर लेन तक नहीं दी।
उन्होने कहा कि इसी अमेठी को लोकसभा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के आग्रह पर एक्सप्रेस-वे से जोड़ा गया ताकि यहां के नौजवानों को रोजगार मिल सके। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र विकसित हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अमेठी में मेडिकल कॉलेज, जिला मुख्यालय, पुलिस लाइन, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट का निर्माण भारतीय जनता पार्टी कर रही है जबकि पहले लोग सिर्फ वोट के लिए यहां आते थे। इतना ही नहीं डबल इंजन की सरकार पेशेवर गुंडों और अपराधियों का भी इलाज कर रही है। सीएम ने कहा कि यह अवध क्षेत्र है, जहां लोग भूखे तो रह सकते हैं, लेकिन प्रभु श्री  को नहीं भूल सकते हैं। श्री  तो आपके रोम-रोम में बसते हैं। वहीं पहले जिनको आप चुनते थे, वही प्रभु   को नकारते थे, अपमानित करते थे और उनके बारे में अनर्गल टिप्पणी करते थे। यह आपके ही वोट से देश में सरकार बनाते थे और यहां से निकलने के बाद अमेठी वासियों को बुरा भला कहते थे। वहीं अमेठी की जनता ने  लला पर हमला कराने वालों को जवाब दिया और आज उनकी चुनी मोदी सरकार ने 500 वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में दिव्य, भव्य  लला का मंदिर बना दिया है। सीएम योगी ने अमेठी की जनता से आग्रह किया कि इस बार फिर उन लोगों को करारा जवाब देना है, जो सिर्फ वोट के लिए आते हैं। वहीं चुनाव खत्म होते ही भूल जाते हैं।
उन्होंने अमेठी से लिया तो बहुत कुछ है, लेकिन देने के नाम पर शून्य रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा ने जब  लला के दर्शन से अपने विधायकों को मना किया तो रायबरेली के विधायक मनोज पांडेय ने विद्रोह कर दिया और पार्टी से नाता तोड़ लिया। उन्होंने कहा कि हमारा प्रभु श्री  से जन्म जन्मांतर का संबंध है, हम प्रभु श्री  को नहीं छोड़ सकते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि वह जनता के लिए 1 रुपया भेजते थे, लेकिन उन तक 15 पैसा ही पहुंचता था। बाकी 85 पैसा कांग्रेस के गुंडे और दलाल खा जाते थे। यह उनकी पीड़ा थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसी पीड़ा का समाधान कर दिया है। उन्होंने हर गरीब का खाता खुलवाया, जिसमें डबल इंजन की सरकार की ओर से भेजा गया पैसा सीधे खाते में जाता है। एक तरफ गरीबों के लिए काम करने वाली मोदी सरकार है और दूसरी तरफ कांग्रेस, सपा के लोग हैं, जो श्री  का विरोध करते हैं। वह पाकिस्तान का विरोध करते हैं और कहते हैं कि उनके पास एटम बम है। सीएम ने कहा कि हमारे पास उससे पावरफुल एटम बम है, वह फ्रिज में रखने के लिए नहीं है। हम छेड़ेंगे नहीं, लेकिन अगर कोई छेड़ेगा तो छोड़ेंगे भी नहीं।
उन्होंने कहा कि पीओके में लगातार तीन दिनों से हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं। इसके बाद भी कांग्रेसी और समाजवादी पार्टी के लोग पाक का समर्थन कर रहे हैं। इन्हे पाकिस्तान में जाकर रहना चाहिये। इन्हे हिंदुस्तान के लोगों के जीवन पर बोझ बनकर रहने की जरुरत नहीं है।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, विधायक सुरेश पासी, पूर्व विधायक तेजभान सिंह, विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।
 
कड़वा सत्य

Tags: : योगीPakistan trembles with Amethi made rifle AK 203: Yogiअमेठी कीएके 203 सेथर्राता हैपाकिस्तानबनी राइफल
Previous Post

मनिका बत्रा ने टेबल टेनिस में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ वर्ल्ड रैंकिंग हासिल की

Next Post

कांग्रेस ने पंजाब के लिए गठित की प्रचार समिति

Related Posts

चोटिल कोएत्जी चैंपियंस ट्रॉफी से हुए बाहर
खेल

चोटिल कोएत्जी चैंपियंस ट्रॉफी से हुए बाहर

February 5, 2025
60 फिलिस्तीनी कैदियों को तुर्की, कतर, मलेशिया, पाकिस्तान भेजा जाएगा
विदेश

60 फिलिस्तीनी कैदियों को तुर्की, कतर, मलेशिया, पाकिस्तान भेजा जाएगा

February 4, 2025
पाकिस्तान में देशव्यापी पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरुआत
विदेश

पाकिस्तान में देशव्यापी पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरुआत

February 3, 2025
पाकिस्तान में अलग-अलग अभियान में 23 आतंकवादी मरे
विदेश

पाकिस्तान में अलग-अलग अभियान में 23 आतंकवादी मरे

February 2, 2025
मोदी ने महाकुंभ में भगदड़ को लेकर योगी से की बात
देश

मोदी ने महाकुंभ में भगदड़ को लेकर योगी से की बात

January 29, 2025
महाकुंभ संचालन का दायित्व योगी की जगह किसी अन्य को मिले: कांग्रेस
देश

महाकुंभ संचालन का दायित्व योगी की जगह किसी अन्य को मिले: कांग्रेस

January 29, 2025
Next Post
कांग्रेस ने पंजाब के लिए गठित की प्रचार समिति

कांग्रेस ने पंजाब के लिए गठित की प्रचार समिति

New Delhi, India
Saturday, April 4, 2026
Mist
22 ° c
78%
7.9mh
32 c 23 c
Sun
34 c 24 c
Mon

ताजा खबर

ह्रास का विकास !

ह्रास का विकास !

April 3, 2026
पार्टी व्हिप के खिलाफ जाने पर राघव चड्ढा पर कार्रवाई हुई, ऐसे बदलाव सभी पार्टियां करती हैं- भगवंत सिंह मान

पार्टी व्हिप के खिलाफ जाने पर राघव चड्ढा पर कार्रवाई हुई, ऐसे बदलाव सभी पार्टियां करती हैं- भगवंत सिंह मान

April 3, 2026
भगवंत मान सरकार ने रिकॉर्ड कायम किया, पंजाब के इतिहास में पहली बार सिर्फ 4 सालों में 65,264 सरकारी नौकरियां दी गईं

भगवंत मान सरकार ने रिकॉर्ड कायम किया, पंजाब के इतिहास में पहली बार सिर्फ 4 सालों में 65,264 सरकारी नौकरियां दी गईं

April 3, 2026
समानतावादी समाज की सृजना के लिए लोगों को श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान

समानतावादी समाज की सृजना के लिए लोगों को श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान

April 3, 2026
क्रॉसवर्ड: पटना के खिलाड़ियों ने स्कूल और कॉलेज श्रेणियों में बाज़ी मारी; त्रिशूर और चेन्नई के प्रतिभागियों ने सीनियर और ग्लोबल वर्ग में जीत हासिल की

क्रॉसवर्ड: पटना के खिलाड़ियों ने स्कूल और कॉलेज श्रेणियों में बाज़ी मारी; त्रिशूर और चेन्नई के प्रतिभागियों ने सीनियर और ग्लोबल वर्ग में जीत हासिल की

April 3, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved