• About us
  • Contact us
Wednesday, June 17, 2026
33 °c
New Delhi
37 ° Thu
36 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024: पहली टीवी बहस में बाइडेन-ट्रंप के बीच तीखी नोकझोंक

News Desk by News Desk
June 28, 2024
in विदेश
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024: पहली टीवी बहस में बाइडेन-ट्रंप के बीच तीखी नोकझोंक
Share on FacebookShare on Twitter

अटलांटा,28 जून (कड़वा सत्य) अमेरिका में नंवबर में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव से पहले डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों राष्ट्रपति जो बाइडेन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच टेलीविजन पर आयोजित बहस में तीखी नोकझाेंक हुई।
इस ‘वाकयुद्ध’ में पूर्व राष्ट्रपति ने श्री बाइडेन को साफ तौर पर करारी मात दी।
दोनों उम्मीदवारों के बीच इस चुनावी बहस पर बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा,“ गुरुवार रात के मुक़ाबले में व्यक्तिगत हमलों के अलावा डेमोक्रेटिक उम्मीदवार श्री बाइडेन का प्रदर्शन भी लड़खड़ा गया, वह पूरी बहस के दौरान कभी अपनी कर्कश आवाज़ और कभी-कभी मौखिक खालीपन से ही जूझते रहे।”
इस बहस को देखने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी ने श्री बाइडेन के प्रदर्शन को लेकर चिंता व्यक्त की है। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी मीडिया का मानना है कि श्री बाइडेन ने बहस के पहले हिस्से में जिस तरह से जवाब दिये,वह पार्टी के कुछ रणनीतिकारों के लिए सिरदर्द साबित हो सकते हैं।
समर्थकों को सोशल मीडिया पर कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि मौजूदा राष्ट्रपति अपनी उम्र को लेकर पूछे गए सवालों को खारिज कर देंगे। उन्होंने कहा कि गर्भपात के मुद्दे पर उन्हें लड़खड़ाते देखना उनके लिए दुखद था, जहां स्पष्ट रूप से जीत मिल सकती थी।
उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने सीएनएन पर श्री बाइडेन का बचाव करते हुए कहा “ बेशक यह एक धीमी शुरूआत है लेकिन अंत बहुत मजबूती से होगा।”
इस बहस के दौरान श्री बाइडेन पर अर्थव्यवस्था और उनकी विदेश नीति के रिकॉर्ड को लेकर बार-बार हमला किया गया। जबकि उन्होंने श्री ट्रम्प की आपराधिक सजा और वर्ष 2020 के राष्ट्रपति चुनाव को पलटने के कथित प्रयासों पर निशाना साधा। गुरुवार शाम तक, कई अमेरिकियों ने श्री बाइडेन की उम्र और पद के लिए उनकी योग्यता के बारे में चिंता व्यक्त की थी।
बीबीसी ने कहा, “ यह कहना कि इस बहस ने उन चिंताओं को शांत नहीं किया, शायद इस साल की सबसे बड़ी कमज़ोरियों में से एक है।”
समाचार चैनलों पर अधिकांश आलोचकों ने कहा कि श्री बाइडेन बहस में मुद्दों पर स्पष्टता की कमी के साथ आये थे, वह लडखड़ा गये, उनकी बात सपाट रही और उनके विचारों में अस्पष्टता साफ तौर पर नजर आयी , इसी कारण बहस में वह पिछड़े।
बहस के बीच में श्री बाइडेन के कैंपेन ने पत्रकारों को बताया कि राष्ट्रपति सर्दी-खांसी से जूझ रहे हैं और इस बीच उनकी ककर्श आवाज के कारण उनकी बात को समझ पाना और मुश्किल हो रहा था। दूसरी ओर श्री ट्रंप ने ऐसे बयान दिये जो सत्य नहीं थे और तथ्याें की पड़ताल करने वालों को ओवरड्राइव में डाल दिया। एक बार फिर से श्री ट्रंप ने चुनावों के परिणामों को स्वीकार करने की अनिच्छा जतायी जो चिंता का विषय है।
बीबीसी रिपोर्ट में कहा गया कि आम तौर पर बहस ने श्री बाइडेन की बढ़ती उम्र को उजागर किया, जबकि नियंत्रित प्रारूप ने श्री ट्रम्प को अधिक अच्छा प्रदर्शन करने में मदद की।
रिपब्लिकन पार्टी ने बीबीसी से दावा किया कि इस बहस में श्री ट्रंप की साफ तौर पर जीत हुई है और वह खुद को स्पष्ट रूप से अग्रणी उम्मीदवार के रूप में सामने रख पाने में कामयाब रहे।
गौरतलब है कि वर्ष 2020 में श्री ट्रंप के हारने के बाद यह दूसरी बार है जब श्री बाइडेन और श्री ट्रंप, व्हाइट हाउस के लिए एक-दूसरे को चुनौती दे रहे हैं। अटलांटा जॉर्जिया की राजधानी है, जो एक प्रमुख युद्धक्षेत्र राज्य है और जिसे श्री बाइडेन ने वर्ष 2020 में 13,000 से कम वोटों से जीता था। अगली बहस पांच नवंबर के चुनावों से पहले 10 सितंबर को निर्धारित है। पंद्रह जुलाई को मिल्वाकी में एक रिपब्लिकन कन्वेंशन आयोजित किया जाएगा, और 19 अगस्त को शिकागो में डेमोक्रेटिक कन्वेंशन निर्धारित है।
 , 
कड़वा सत्य

Tags: AmericanAtlantabetweenBiden-TrumpElection 2024fiercefirstpresidentialSparringTV Debateअटलांटाअमेरिकीचुनाव-2024टीवी बहसतीखीनोकझोंकपहलीबाइडेन-ट्रंपबीचराष्ट्रपति
Previous Post

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत ढही , एक की मौत, छह घायल

Next Post

फैमिली आज कल का गाना ‘हैना’ पर फिदा है अपूर्वा अरोड़ा

Related Posts

अमेरिकी सीनेट ने की अटॉर्नी जनरल के रूप में पाम बॉन्डी ने नाम की पुष्टि
विदेश

अमेरिकी सीनेट ने की अटॉर्नी जनरल के रूप में पाम बॉन्डी ने नाम की पुष्टि

February 5, 2025
भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंध साझा संस्कृति और इतिहास पर है आधारित : मोदी
देश

भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंध साझा संस्कृति और इतिहास पर है आधारित : मोदी

February 3, 2025
भारत व इंडोनेशिया के संबंध विरासत का, विज्ञान का व विश्वास का :मोदी
देश

भारत व इंडोनेशिया के संबंध विरासत का, विज्ञान का व विश्वास का :मोदी

February 2, 2025
छह यात्रियों को लेकर जा रहा विमान फिलाडेल्फिया में दुर्घटनाग्रस्त: एफएए
विदेश

छह यात्रियों को लेकर जा रहा विमान फिलाडेल्फिया में दुर्घटनाग्रस्त: एफएए

February 1, 2025
कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव के दौरान पहली बार किया था गारंटी शब्द का इस्तेमाल-रमेश
देश

कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव के दौरान पहली बार किया था गारंटी शब्द का इस्तेमाल-रमेश

January 29, 2025
रंगारंग लेजर शो के बीच मोदी ने किया देवभूमि में राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ
खेल

रंगारंग लेजर शो के बीच मोदी ने किया देवभूमि में राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ

January 29, 2025
Next Post
फैमिली आज कल का गाना ‘हैना’ पर फिदा है अपूर्वा अरोड़ा

फैमिली आज कल का गाना ‘हैना’ पर फिदा है अपूर्वा अरोड़ा

New Delhi, India
Wednesday, June 17, 2026
Mist
33 ° c
49%
8.6mh
41 c 34 c
Thu
42 c 33 c
Fri

ताजा खबर

विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान: 15 करोड़ भारतीयों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता की आवश्यकता; पंजाब में मानसिक रोगों का मुफ्त इलाज मिल रही सुविधा

विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान: 15 करोड़ भारतीयों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता की आवश्यकता; पंजाब में मानसिक रोगों का मुफ्त इलाज मिल रही सुविधा

June 17, 2026
बैंक पी.ओ. एवं एल.आई.सी./जी.आई.सी. परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा; आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जून

बैंक पी.ओ. एवं एल.आई.सी./जी.आई.सी. परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा; आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जून

June 17, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने और 523 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा, ‘आप’ सरकार ने पारदर्शी और योग्यता-आधारित भर्तियों के माध्यम से 67,563 सरकारी नौकरियां दी

भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई

June 17, 2026
पारंपरिक राजनीतिक पार्टियाँ मुझे बदनाम करने के लिए धर्म का दुरुपयोग कर रही हैं, वे इस बात को हज़म नहीं कर पा रहीं कि आपका बेटा पंजाब में ईमानदारी से सरकार चला रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सरकारी महिला कर्मचारियों को दी बड़ी राहत; ग्रुप सी और डी की महिला कर्मचारियों की तैनाती उनके घरों से 40 किलोमीटर के दायरे में ही की जाएगी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सरकारी महिला कर्मचारियों को दी बड़ी राहत; ग्रुप सी और डी की महिला कर्मचारियों की तैनाती उनके घरों से 40 किलोमीटर के दायरे में ही की जाएगी

June 16, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved