• About us
  • Contact us
Saturday, March 14, 2026
30 °c
New Delhi
29 ° Sun
26 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

अयोध्या की तरह भाजपा को गुजरात में हराएंगे : राहुल

News Desk by News Desk
July 6, 2024
in देश
अयोध्या की तरह भाजपा को गुजरात में हराएंगे : राहुल
Share on FacebookShare on Twitter

अहमदाबाद, 06 जुलाई (कड़वा सत्य) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि गिर रही है और वाराणसी में जान बचाकर भागे हैं लेकिन अब गुजरात में कांग्रेस जीतेगी और अयोध्या की तरह वहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराएगी।
श्री गांधी ने कांग्रेस के गुजरात प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार यह तय हो गया है कि कांग्रेस तथा गुजरात की जनता भाजपा को हराएगी। श्री गांधी ने यही बात पिछले दिनों लोकसभा में राष्ट्रपति की अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान भी कही थी।
गुजरात की कार्यकर्ताओं को उन्होंने बब्बर शेर बताते हुए कहा,“हम डरेंगे नहीं, लड़ेंगे। गुजरात के युवाओं, किसानों, माताओं-बहनों को विजन देना कांग्रेस कार्यकर्ताओं का काम है। हमने जैसा घोषणापत्र लोकसभा चुनाव में बनाया था वैसा ही गुजरात की जनता के लिए बनाएंगे। हम गुजरात में पूरा दम लगाकर लड़ेगे और भाजपा की सरकार को हराएंगे।”
श्री गांधी ने दावा किया कि श्री मोदी की छवि गिर रही है। उन्होंने कहा,“क्या आप सोच सकते थे कि- अयोध्या में भाजपा हारेगी, श्री मोदी वाराणसी से जान बचाकर निकलेंगे। मैं आपको बता रहा हूं कि जैसे भाजपा अयोध्या में हारी, वैसे ही गुजरात में भी हारने जा रही है। यहां की जनता को सिर्फ एक काम करना है। डरना नहीं है। अगर बिना डरे भाजपा से लड़ गए तो भाजपा सामने नहीं खड़ी हो पाएगी। भाजपा में कोई भी नरेंद्र मोदी को नहीं चाहता है। मगर भाजपा के नेताओं में दम नहीं है। वो डरते हैं और ये बात वे श्री मोदी के सामने नहीं बोल पाते हैं।”
उन्होंने कांग्रेस को निडर बताया और कहा,“कांग्रेस अंग्रेजों से लड़ी और देश से कहा था-डरो मत, डराओ मत लेकिन आरएसएस-भाजपा के लोग अंग्रेजों के साथ खड़े हो गए थे। आरएसएस के लोगों ने तो हाथ जोड़कर अंग्रेजों से कहा था कि हम डर गए हैं। हमारे सबसे बड़े नेता महात्मा गांधी जी गुजरात से थे और उन्होंने हमें रास्ता दिखाया था। अंग्रेजों के राज में लोगों के बीच डर था लेकिन गांधी जी ने देश से कहा था-‘डरो मत, डराओ मत’ ।”
अयोध्या में भाजपा की हार को लेकर उन्होंने बताया,“मैंने संसद में अयोध्या के सांसद से पूछा कि भाजपा अयोध्या में क्यों हार गई। अयोध्या के सांसद ने कहा कि वहां लोगों से जमीनें छीनी गईं, लोगों के दुकान-घर तोड़े गए और मुआवजा नहीं दिया गया, इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम पर किसानों की जमीन ली गई, आज तक मुआवजा नहीं दिया गया,   मंदिर के उद्घाटन में अयोध्या की जनता को नहीं बुलाया गया इसीलिए अयोध्या की जनता गुस्से में थी और उन्होंने भाजपा को हरा दिया। अयोध्या के सांसद ने बताया कि मोदी जी वाराणसी से नहीं बल्कि अयोध्या से चुनाव लड़ना चाहते थे। अयोध्या में तीन बार सर्वे कराया गया लेकिन सर्वे वालों ने कहा कि अगर श्री मोदी अयोध्या से चुनाव लड़ेगें तो हार जाएंगे और उनका राजनीतिक करियर ख़त्म हो जाएगा। इसलिए वह वाराणसी से लड़े लेकिन वहां से भी जान बचाकर निकले हैं।”
 . 
कड़वा सत्य

Tags: AhmedabadAyodhyaBJPGujaratlikeLok Sabha Opposition Leader Rahul Gandhiwill defeatअयोध्याअहमदाबादगुजराततरहभाजपालोकसभा विपक्ष नेता राहुल गांधीहराएंगे
Previous Post

शाह ने असम के मुख्यमंत्री से बात कर बाढ़ के बारे में ली जानकारी

Next Post

पुतिन ने मसूद को ईरान का राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी: क्रेमलिन

Related Posts

Corona Cases In India 2025: फिर लौट आया कोरोना! JN.1 वेरिएंट से बढ़े केस, केरल-महाराष्ट्र में मचा हड़कंप – क्या दोबारा लॉकडाउन होगा?
देश

Corona Cases In India 2025: फिर लौट आया कोरोना! JN.1 वेरिएंट से बढ़े केस, केरल-महाराष्ट्र में मचा हड़कंप – क्या दोबारा लॉकडाउन होगा?

May 28, 2025
एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी की लहर
देश

एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी की लहर

February 6, 2025
एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी का लहर
देश

एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी का लहर

February 6, 2025
दिल्ली में भाजपा सरकार बनाती दिख रही : एग्जिट पोल
देश

दिल्ली में भाजपा सरकार बनाती दिख रही : एग्जिट पोल

February 6, 2025
गुजरात जायंट्स ने एश्ले गार्डनर को बनाया टीम का कप्तान
खेल

गुजरात जायंट्स ने एश्ले गार्डनर को बनाया टीम का कप्तान

February 5, 2025
अयोध्या के मिल्कीपुर में दोपहर एक बजे तक 44.59 प्रतिशत मतदान
राजनीति

अयोध्या के मिल्कीपुर में दोपहर एक बजे तक 44.59 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
Next Post
पुतिन ने मसूद को ईरान का राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी: क्रेमलिन

पुतिन ने मसूद को ईरान का राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी: क्रेमलिन

New Delhi, India
Saturday, March 14, 2026
Mist
30 ° c
25%
11.9mh
37 c 21 c
Sun
34 c 19 c
Mon

ताजा खबर

उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की

उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की

March 14, 2026
अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार

अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार

March 14, 2026
पंजाब सरकार के महिला वित्तीय सहायता के ऐलान से खुशी की लहर; पंजाब भर में महिलाओं ने जागो निकालकर मनाई खुशी

पंजाब सरकार के महिला वित्तीय सहायता के ऐलान से खुशी की लहर; पंजाब भर में महिलाओं ने जागो निकालकर मनाई खुशी

March 14, 2026
लोकतंत्र का मुखौटा और भ्रष्टाचार की असली तस्वीर

लोकतंत्र का मुखौटा और भ्रष्टाचार की असली तस्वीर

March 13, 2026
पश्चिम एशिया का संघर्ष और एशिया की कृषि पर उसका प्रभाव

पश्चिम एशिया का संघर्ष और एशिया की कृषि पर उसका प्रभाव

March 13, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved