• About us
  • Contact us
Saturday, March 14, 2026
31 °c
New Delhi
29 ° Sun
26 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

अस्पताल घोटाला: ईडी ने कोलकाता, हावड़ा में कई स्थानों पर की छापेमारी

News Desk by News Desk
September 6, 2024
in राजनीति
अस्पताल घोटाला: ईडी ने कोलकाता, हावड़ा में कई स्थानों पर की छापेमारी
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता, 06 सितंबर (कड़वा सत्य) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरजी कर अस्पताल में वर्ष 2021 में कथित वित्तीय अनियमितताओं के सिलसिले में शुक्रवार को कोलकाता और पड़ोसी जिलों में इस अस्पताल के गिरफ्तार पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के घर सहित कई स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
एक सूत्र ने बताया कि ईडी के जांचकर्ता सुबह-सुबह चार समूहों में निकले और एक टीम पूर्वी कोलकाता के बेलियाघाटा में श्री घोष के आलीशान घर पहुंची, जहां प्रवेश से पहले अधिकारियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
सूत्रों ने बताया कि ईडी ने हावड़ा के सालकिया में गिरफ्तार आरोपी विक्रेता बिप्लब सिन्हा पास में रहने वाले उसके करीबी साथी कौशिक नाग और उत्तर 24 परगना के मध्यमग्  में श्री घोष के करीबी सहयोगी प्रसून चटर्जी के घर की भी तलाशी ली।
अस्पताल के पूर्व अधीक्षक अख्तर अली द्वारा दायर एक याचिका के बाद कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा केंद्रीय जांच ब्यूरो को इस मुद्दे की जांच करने के लिए कहा गया था, जिसके बाद ईडी आर जी कर अस्पताल में कथित वित्तीय घोटाले में धन के लेन-देन की जांच कर रही है।
ईडी ने आपराधिक मामलों में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) के आधार पर श्री घोष के खिलाफ प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की है। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 23 अगस्त को सरकारी अस्पताल में कथित वित्तीय घोटाले की जांच राज्य द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) से सीबीआई को स्थानांतरित करने का आदेश दिया था। सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ने श्री घोष को सोमवार रात को गिरफ्तार किया था और अगले दिन एक विशेष अदालत ने उन्हें जांच एजेंसी की आठ दिन की हिरासत में भेज दिया था।
सीबीआई ने श्री घोष,श्री सिन्हा और दो अन्य को इस मामले के सिलसिले में 2 सितंबर को गिरफ्तार किया था। वर्तमान में सीबीआई की हिरासत में दो अन्य है उनमें घोष के अंगरक्षक अफसर अली और सिन्हा की तरह का निजी विक्रेता सुमन हाजरा शामिल हैं।
आरजी कर अस्पताल में 9 अगस्त को अपने कार्यस्थल पर 31 वर्षीय महिला चिकित्सक के साथ कथित बलात्कार और हत्या के एक अन्य मामले में सीबीआई ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।
उच्च न्यायालय ने 14 अगस्त को संघीय एजेंसी को बलात्कार और हत्या की जांच करने का निर्देश दिया, मामले को कोलकाता पुलिस से स्थानांतरित कर दिया, जिसने पुलिस से जुड़े एक नागरिक स्वयंसेवक, संदिग्ध   रॉय को गिरफ्तार किया था।
सैनी,  
कड़वा सत्य

Tags: alleged financial irregularitieEnforcement Directorate (ED)KolkataRG Kar Hospitalyear 2021आरजी कर अस्पतालइस अस्पतालकथित वित्तीय अनियमितताओंकोलकाताकोलकाता और पड़ोसी जिलोंगिरफ्तार पूर्व प्रिंसिपलघर सहित कई स्थानोंतलाशी अभियान शुरूप्रवर्तन निदेशालय ईडीवर्ष 2021संदीप घोष
Previous Post

20 साल से लापता अभिनेता राजकिरण की तलाश कर रहीं है सोमी अली

Next Post

विक्रम राठौड़ और रंगना हेराथ सिखायेंगे न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी और गेंदबाजी के गुर

Related Posts

Kolkata Hotel Fire: होटल में आग लगने से 14 लोगों ने गंवाई जान; जांच के लिए SIT का गठन
देश

Kolkata Hotel Fire: होटल में आग लगने से 14 लोगों ने गंवाई जान; जांच के लिए SIT का गठन

April 30, 2025
भारत को कोयले की जरुरत कोल इंडिया पूरी करती रहेगी: प्रसाद
राजनीति

भारत को कोयले की जरुरत कोल इंडिया पूरी करती रहेगी: प्रसाद

January 27, 2025
भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया
खेल

भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया

January 23, 2025
भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 132 रन पर रोका
खेल

भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 132 रन पर रोका

January 22, 2025
हार्दिक पांड्या ग्रुप लीडरशिप का हिस्सा है: सूर्यकुमार
खेल

हार्दिक पांड्या ग्रुप लीडरशिप का हिस्सा है: सूर्यकुमार

January 22, 2025
निचले क्रम बल्लेबाज हमारी टीम की मजबूत कड़ी
खेल

निचले क्रम बल्लेबाज हमारी टीम की मजबूत कड़ी

January 21, 2025
Next Post
विक्रम राठौड़ और रंगना हेराथ सिखायेंगे न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी और गेंदबाजी के गुर

विक्रम राठौड़ और रंगना हेराथ सिखायेंगे न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी और गेंदबाजी के गुर

New Delhi, India
Saturday, March 14, 2026
Partly Cloudy
31 ° c
21%
13.3mh
37 c 21 c
Sun
34 c 19 c
Mon

ताजा खबर

उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की

उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की

March 14, 2026
अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार

अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार

March 14, 2026
पंजाब सरकार के महिला वित्तीय सहायता के ऐलान से खुशी की लहर; पंजाब भर में महिलाओं ने जागो निकालकर मनाई खुशी

पंजाब सरकार के महिला वित्तीय सहायता के ऐलान से खुशी की लहर; पंजाब भर में महिलाओं ने जागो निकालकर मनाई खुशी

March 14, 2026
लोकतंत्र का मुखौटा और भ्रष्टाचार की असली तस्वीर

लोकतंत्र का मुखौटा और भ्रष्टाचार की असली तस्वीर

March 13, 2026
पश्चिम एशिया का संघर्ष और एशिया की कृषि पर उसका प्रभाव

पश्चिम एशिया का संघर्ष और एशिया की कृषि पर उसका प्रभाव

March 13, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved