• About us
  • Contact us
Saturday, March 28, 2026
23 °c
New Delhi
30 ° Sun
30 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

आधी आबादी की सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता :योगी

News Desk by News Desk
January 13, 2024
in राजनीति
आधी आबादी की सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता :योगी
Share on FacebookShare on Twitter

गोरखपुर 13 जनवरी (कड़वा सत्य) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि महिलाओं को सुरक्षा का वातावरण देकर उनके स्वावलंबन और सम्मान के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है और उसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं।
योगी यहां महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के बैनर तले आयोजित मुफ्त सिलाई मशीन वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ही पीएम मोदी ने नारी वंदन अधिनियम पारित कराकर संसद और विधानसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण सुनिश्चित कराया है।
महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के मैदान में हुए समारोह में 1150 महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। सभी को कंबल भी वितरित किया गया। 12 बालिकाओं को सिलाई मशीन व कंबल योगी ने खुद अपने हाथों से प्रदान किए।
उन्नत भारत ग्राम अभियान के मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को जेके ग्रुप कानपुर के सहयोग से मुफ्त सिलाई मशीन उपलब्ध कराने की यह अनूठी पहल महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद ने की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आधी आबादी के सशक्तिकरण के बिना भारत को सशक्त और समर्थ नहीं बनाया जा सकता है। इसके लिए सुरक्षा का वातावरण देकर महिलाओं के स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त करना होगा। सुरक्षा और स्वावलंबन से ही सम्मान का भाव प्रकट होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार इन तीनों पहलुओं पर पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आधी आबादी को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू किया। इसके बाद जनधन खातों, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, मातृ वंदना जैसी अनेक योजनाओं से इसे नई ऊंचाई मिली है। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना व पेंशन की राशि बढ़ाकर महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए कई कार्य शुरू किए हैं। कन्या सुमंगला योजना में चरणबद्ध तरीके से बेटी के जन्म से लेकर स्नातक की पढ़ाई तक 15 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। इस वित्तीय वर्ष से इस राशि को बढ़ाकर 25 हजार रुपये किया जाएगा। गरीब बेटियों की शादी के लिए भी सरकार 51 हजार रुपये उपलब्ध कराती है।
योगी ने कहा कि पूर्व की सरकारों में निराश्रित महिलाओं को मिलने वाली 300 रुपये की पेंशन राशि को एक हजार रुपये कर इस सरकार ने एक करोड़ निराश्रित महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगो को लाभान्वित किया है। सरकार ने स्वामित्व योजना से ग्रामीण महिलाओं को घरों का मालिकाना हक दिया है तो महिला स्वयं समूहों के जरिये भी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अनेक कदम उठाए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशिक्षण देकर सिलाई मशीन उपलब्ध कराने का यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यह महिला स्वावलंबन से जुड़ा एक अभिनव प्रयास है। प्रशिक्षण के बाद सिलाई मशीन पर काम शुरू कर ये महिलाएं गोरखपुर को रेडीमेड गारमेंट का हब बनाने में बड़ा योगदान दे सकती हैं। इसके लिए उन्हें समूहों और बाजार से जुड़ना होगा। बाजार से जुड़कर वे प्रतिदिन 500 से 1000 रुपये कमा सकती हैं।
उदय, सोनिया
जारी

Tags: central and sChief Minister Yogi AdityanathenvironmentGorakhpursafetyself-reliance and respect for womenUttar Pradeshअनेक योजनाओंउत्तर प्रदेशकेंद्र व प्रदेश सरकारक्रियान्वयनगोरखपुरमहिलाओं को सुरक्षामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथवातावरणसकारात्मक परिणामस्वावलंबन और सम्मान
Previous Post

केजरीवाल को चुनाव प्रचार से रोकने के लिए भाजपा ने ईडी से भिजवाया चौथा समन : गोपाल राय

Next Post

क्लाइव लॉयड को सीएबी ने किया सम्मानित

Related Posts

Bihar Virasat Vriksh: बिहार के इन 32 पेड़ों को मिला ‘विरासत’ का दर्जा, 150 साल तक जिंदा रह सकते हैं! 
देश

Bihar Virasat Vriksh: बिहार के इन 32 पेड़ों को मिला ‘विरासत’ का दर्जा, 150 साल तक जिंदा रह सकते हैं! 

March 26, 2025
योगासन मे उत्तर प्रदेश ने आर्टिस्टिक महिला ग्रुप टीम इवेंट में जीता कांस्य पदक
खेल

योगासन मे उत्तर प्रदेश ने आर्टिस्टिक महिला ग्रुप टीम इवेंट में जीता कांस्य पदक

February 5, 2025
देश में विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स वातावरण के लिए कई कदम उठाये गये: मुर्मु
खेल

देश में विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स वातावरण के लिए कई कदम उठाये गये: मुर्मु

January 31, 2025
38वें राष्ट्रीय खेल: उत्तर प्रदेश को वुशू में रजत, बीच हैंडबॉल में कांस्य पदक
खेल

38वें राष्ट्रीय खेल: उत्तर प्रदेश को वुशू में रजत, बीच हैंडबॉल में कांस्य पदक

January 30, 2025
जौनपुर में कार-बस में टक्कर,तीन मरे, तीन घायल
राजनीति

जौनपुर में कार-बस में टक्कर,तीन मरे, तीन घायल

January 30, 2025
दिल्ली की कानून-व्यवस्था ठीक करने के लिए शाह को समझायें योगी: केजरीवाल
देश

दिल्ली की कानून-व्यवस्था ठीक करने के लिए शाह को समझायें योगी: केजरीवाल

January 24, 2025
Next Post
क्लाइव लॉयड को सीएबी ने किया सम्मानित

क्लाइव लॉयड को सीएबी ने किया सम्मानित

New Delhi, India
Saturday, March 28, 2026
Mist
23 ° c
61%
3.6mh
36 c 24 c
Sun
36 c 27 c
Mon

ताजा खबर

पंजाब सरकार द्वारा बड़े स्तर पर जनस्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने संबंधी मानक स्थापित; मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 3 महीनों से कम समय में 30.51 लाख से अधिक परिवारों का पंजीकरण: डॉ. बलबीर सिंह

पंजाब सरकार द्वारा बड़े स्तर पर जनस्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने संबंधी मानक स्थापित; मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 3 महीनों से कम समय में 30.51 लाख से अधिक परिवारों का पंजीकरण: डॉ. बलबीर सिंह

March 28, 2026
आप के चार साल, भगवंत मान दे नाल’ अभियान: मंत्रियों और विधायकों ने  पंजाब के घर-घर तक पहुंचाया भगवंत मान सरकार का काम

आप के चार साल, भगवंत मान दे नाल’ अभियान: मंत्रियों और विधायकों ने पंजाब के घर-घर तक पहुंचाया भगवंत मान सरकार का काम

March 28, 2026
शिक्षा, सड़क सुरक्षा और कारोबार करने में आसानी के लिए पंजाब ने पहला स्थान हासिल किया: संजीव अरोड़ा

शिक्षा, सड़क सुरक्षा और कारोबार करने में आसानी के लिए पंजाब ने पहला स्थान हासिल किया: संजीव अरोड़ा

March 27, 2026
शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल: आप ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के हर घर तक पहुंचाया

शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल: आप ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के हर घर तक पहुंचाया

March 27, 2026
पटना में गूंजा ‘वंदे मातरम्’: 150 वर्ष पूरे होने पर कला संस्कृति विभाग का भव्य आयोजन, देशभक्ति में डूबा शहर

पटना में गूंजा ‘वंदे मातरम्’: 150 वर्ष पूरे होने पर कला संस्कृति विभाग का भव्य आयोजन, देशभक्ति में डूबा शहर

March 27, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved