• About us
  • Contact us
Saturday, June 13, 2026
32 °c
New Delhi
35 ° Sun
35 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

आप ने भाजपा पर दिल्ली सरकार को गिराने की साजिश रचने का लगाया आरोप

News Desk by News Desk
January 27, 2024
in देश
आप ने भाजपा पर दिल्ली सरकार को गिराने की साजिश रचने का लगाया आरोप
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 27 जनवरी (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दिल्ली सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके विधायकों से इसके लिए संपर्क किया गया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, “ पिछले दिनों भाजपा ने हमारे दिल्ली के सात विधायकों से संपर्क कर कहा है – कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लेंगे। उसके बाद विधायकों को तोड़ेंगे। 21 विधायक से बात हो गयी है, औरों से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे। आप भी आ जाओ। 25 करोड़ रुपये देंगे और भाजपा के टिकट से चुनाव लड़वा देंगे।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि “हालांकि उनका दावा है कि उन्होंने 21 विधायकों से संपर्क किया है, लेकिन हमारी जानकारी के मुताबिक़ उन्होंने अभी तक सात विधायकों को ही संपर्क किया है और सबने मना कर दिया।”
उन्होंने कहा “इसका मतलब किसी शराब घोटाले की जाँच के लिए मुझे गिरफ़्तार नहीं किया जा रहा बल्कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं। पिछले नौ सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र किए, लेकिन इन्हें कोई सफलता नहीं मिली। भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया। हमारे सभी विधायक भी मज़बूती से साथ हैं। इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में फेल होंगे।”
श्री केजरीवाल ने कहा, “ये लोग जानते हैं कि दिल्ली की जनता के लिए हमारी सरकार ने कितने काम किए हैं। इनकी पैदा की गयी तमाम अड़चनों के बावजूद हमने इतने काम किए हैं। दिल्ली की जनता “आप” से बेइंतहा प्यार करती है। इसलिए चुनावों में “आप” को हराना इनके बस की बात नहीं। तो एक फ़र्ज़ी शराब घोटाले के बहाने गिरफ़्तार करके सरकार गिराना चाहते हैं।”
इससे पहले दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने संवाददाता सम्मेलन कर भाजपा पर सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ‘ऑपरेशन लोटस 2.0’ नामक अभियान के माध्यम से निर्वाचित दिल्ली सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने रिश्वत और धमकियों के साथ कई आप विधायकों से संपर्क किया है। दलबदल को प्रेरित करने का प्रयास किया है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में वे हमारे विधायकों से संपर्क कर कह रहे हैं कि केजरीवाल जेल जाने वाले हैं। इसके बाद हम सभी विधायकों को अपने पास बुलाएंगे और दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाएंगे।
आज़ाद, उप्रेती

Tags: AAPaccusesBJPconspiringDelhigovernmenttoppleआपआरोपगिरानेदिल्ली सरकारभाजपारचनेलगायासाजिश
Previous Post

धनखड़ महाराष्ट्र , पुड्डुचेरी और तमिलनाडु की यात्रा पर

Next Post

भाजपा ने 23 राज्यों में लोकसभा चुनावों के प्रभारी, सहप्रभारी नियुक्त किये

Related Posts

बेअदबी के दोषियों को बचाने वाले पुराने शासक जल्द सलाखों के पीछे होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

वतन की खातिर सबसे ज्यादा जानें कुर्बान करने वाले पंजाबियों पर देश विरोधी होने का ठप्पा लगा रही है भाजपा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 8, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने सीएलएटी-2025 नतीजे संबंधी सभी लंबित मामले दिल्ली हाईकोर्ट स्थानांतरित किया
देश

सुप्रीम कोर्ट ने सीएलएटी-2025 नतीजे संबंधी सभी लंबित मामले दिल्ली हाईकोर्ट स्थानांतरित किया

February 6, 2025
दिल्ली हवाईअड्डे पर दो यात्रियों से 7.8 करोड़ मूल्य के 10 किलो सोने के सिक्के जब्त
देश

दिल्ली हवाईअड्डे पर दो यात्रियों से 7.8 करोड़ मूल्य के 10 किलो सोने के सिक्के जब्त

February 6, 2025
एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी की लहर
देश

एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी की लहर

February 6, 2025
एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी का लहर
देश

एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी का लहर

February 6, 2025
दिल्ली में भाजपा सरकार बनाती दिख रही : एग्जिट पोल
देश

दिल्ली में भाजपा सरकार बनाती दिख रही : एग्जिट पोल

February 6, 2025
Next Post
भाजपा ने 23 राज्यों में लोकसभा चुनावों के प्रभारी, सहप्रभारी नियुक्त किये

भाजपा ने 23 राज्यों में लोकसभा चुनावों के प्रभारी, सहप्रभारी नियुक्त किये

New Delhi, India
Saturday, June 13, 2026
Sunny
32 ° c
45%
11.9mh
42 c 32 c
Sun
41 c 30 c
Mon

ताजा खबर

हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

June 12, 2026
‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता है और राजस्व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करता है: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता है और राजस्व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करता है: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

June 12, 2026
स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे संबंधी विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा; विकास कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश

स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे संबंधी विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा; विकास कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश

June 12, 2026
युवा क्रॉसवर्ड चैंपियनों को दिल्ली समारोह में सम्मानित किया गया, बिहार के छात्रों ने जीते सर्वाधिक पुरस्कार

युवा क्रॉसवर्ड चैंपियनों को दिल्ली समारोह में सम्मानित किया गया, बिहार के छात्रों ने जीते सर्वाधिक पुरस्कार

June 12, 2026
केंद्र सरकार पंजाब को विशेष श्रेणी का दर्जा और सरहदी क्षेत्रों के लिए विशेष पैकेज दे – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

केंद्र सरकार पंजाब को विशेष श्रेणी का दर्जा और सरहदी क्षेत्रों के लिए विशेष पैकेज दे – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 11, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved