• About us
  • Contact us
Friday, February 27, 2026
20 °c
New Delhi
26 ° Sat
26 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home मनोरंजन

आस्ट्रेलिया में भारतीय फिल्मों पर केंद्रित डाक्यूमेंट्री की राजभवन में स्क्रीनिंग

News Desk by News Desk
May 7, 2024
in मनोरंजन
आस्ट्रेलिया में भारतीय फिल्मों पर केंद्रित डाक्यूमेंट्री की राजभवन में स्क्रीनिंग
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून 07 मई (कड़वा सत्य) उत्तराखंड के देहरादून स्थित राजभवन ऑडिटोरियम में मंगलवार को अनुपम शर्मा द्वारा ऑस्ट्रेलिया में भारतीय फिल्मों के सफर पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘ब्रैन्ड बॉलीवुड डाउन अन्डर’ की स्क्रीनिंग हुई।

इस अवसर पर, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रीयता का भाव, संस्कृति एवं परंपराओं के संवर्धन, सामाजिक सौहार्द और सामाजिक परिवर्तन लाने में फिल्में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। भारतीय सिनेमा ने   और सामाजिक सद्भाव जैसे भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने में भी मदद की है। उन्होंने कहा कि हमारी फिल्में और हमारे अभिनेता अपने देश में ही नहीं बल्कि संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, चीन और रूस सहित कई देशों में भी लोकप्रिय हैं। इन्हें विश्व स्तर पर लाखों लोग देखते हैं जिससे भारतीय संस्कृति, मूल्यों और जीवन शैली का भी प्रचार-प्रसार होता है।

श्री सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक सीमाओं से परे विश्व स्तर पर भारतीय सिनेमा ने अपना एक अलग स्थान बनाया है। इसके अलावा विश्व स्तर पर भारत की सकारात्मक छवि विकसित करने, भारतीय पर्यटन को बढ़ावा देने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देना और राज्य में फिल्म उद्योग के माध्यम से अधिकाधिक रोजगार के अवसर उत्पन्न कराना हमारी प्राथमिकता में है।

उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं महानिदेशक सूचना और लोक संपर्क बंशीधर तिवारी ने राज्य की फिल्म नीति की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई फिल्म पॉलिसी के निर्माण में विशेषज्ञों के सुझावों को शामिल किया गया है जिसके कारण फिल्म निर्माताओं को सुगमता होगी। उन्होंने बताया कि फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उत्तराखंड एक डेस्टिनेशन हब के रूप में विकसित हो रहा है।

इस अवसर पर, वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म अभिनेता सतीश शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ लेखक कुलभूषण कैन एवं आलोक जोशी, अभिनेता आलोक उल्फत सहित विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय फिल्मों को प्रमोट करने में अनुपम शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इन्होंने ‘अनइंडियन’ ऑस्ट्रेलियाई फ़ीचर फ़िल्म बनाई, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली ने अभिनय किया है। वे देहरादून के रहने वाले प्रसिद्ध सिंगर बॉबी कैश पर भी एक फिल्म बना रहे हैं। आज स्क्रीनिंग के दौरान, राज्यपाल ने अनुपम शर्मा को शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन प्रसिद्ध अभिनेता एवं हम लोग सीरियल में मशहूर नन्हे का किरदार निभाने वाले   चतुर्वेदी ने किया।

सुमिताभ. 

कड़वा सत्य

Tags: AustraliaDocumentaryfocusingIndian filmsRaj Bhavanscreeningआस्ट्रेलियाकेंद्रितडाक्यूमेंट्रीफिल्मोंभारतीयराजभवनस्क्रीनिंग
Previous Post

फ़िल्म सावी का टीजर रिलीज़

Next Post

वायुसेना और यूनाइटेड भारत का विजय अभियान आगे बढ़ा

Related Posts

बंगलादेश ने भारतीय उच्चायुक्त पवन को तलब किया
विदेश

बंगलादेश ने भारतीय उच्चायुक्त पवन को तलब किया

February 6, 2025
आसाराम डॉक्यूमेंट्री विवाद पर केंद्र, राज्य सरकारों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
देश

आसा  डॉक्यूमेंट्री विवाद पर केंद्र, राज्य सरकारों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

February 6, 2025
एंथनी अल्बानीज ने सार्वजनिक अस्पतालों के लिये वित्त पोषण बढ़ाने की घोषणा की
विदेश

एंथनी अल्बानीज ने सार्वजनिक अस्पतालों के लिये वित्त पोषण बढ़ाने की घोषणा की

February 5, 2025
उत्साहित भारतीय टीम जीत के इरादे से उतरेगी
खेल

उत्साहित भारतीय टीम जीत के इरादे से उतरेगी

February 5, 2025
जुनैद खान और खुशी कपूर की फ़िल्म ‘लवयापा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में सितारों का जमावड़ा
मनोरंजन

जुनैद खान और खुशी कपूर की फ़िल्म ‘लवयापा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में सितारों का जमावड़ा

February 4, 2025
दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारतीय महिला अंडर-19 टीम बनी दूसरी बार विश्वकप चैंपियन
खेल

दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारतीय महिला अंडर-19 टीम बनी दूसरी बार विश्वकप चैंपियन

February 2, 2025
Next Post
वायुसेना और यूनाइटेड भारत का विजय अभियान आगे बढ़ा

वायुसेना और यूनाइटेड भारत का विजय अभियान आगे बढ़ा

New Delhi, India
Friday, February 27, 2026
Mist
20 ° c
64%
8.3mh
33 c 21 c
Sat
33 c 20 c
Sun

ताजा खबर

भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद

भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद

February 26, 2026
पंजाब में खनन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! क्रशर-ओनर माइनिंग साइट्स की हुई शुरुआत

पंजाब में खनन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! क्रशर-ओनर माइनिंग साइट्स की हुई शुरुआत

February 26, 2026
चॉकबोर्ड से स्मार्ट क्लासरूम तक: भगवंत मान सरकार पंजाब के सरकारी स्कूलों में लाई डिजिटल क्रांति

चॉकबोर्ड से स्मार्ट क्लासरूम तक: भगवंत मान सरकार पंजाब के सरकारी स्कूलों में लाई डिजिटल क्रांति

February 26, 2026
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने वज़ीराबाद, मंडी गोबिंदगढ़ में कारगिल के दक्षिण एशिया के सबसे बड़े पशु आहार निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने वज़ीराबाद, मंडी गोबिंदगढ़ में कारगिल के दक्षिण एशिया के सबसे बड़े पशु आहार निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया

February 26, 2026
पटना में FIDSI का बड़ा कॉन्क्लेव: डायरेक्ट सेलिंग सेक्टर में पारदर्शिता और मॉनिटरिंग पर जोर

पटना में FIDSI का बड़ा कॉन्क्लेव: डायरेक्ट सेलिंग सेक्टर में पारदर्शिता और मॉनिटरिंग पर जोर

February 26, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved