• About us
  • Contact us
Saturday, March 14, 2026
24 °c
New Delhi
28 ° Sun
26 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home खेल

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बाकी तीन मैच भी नहीं खेलेंगे कोहली

News Desk by News Desk
February 10, 2024
in खेल
इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बाकी तीन मैच भी नहीं खेलेंगे कोहली
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई, 10 फरवरी (कड़वा सत्य) भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने व्यक्तिगत कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृखंला के बाकी तीन मैचों के लिए अपनी अनुपलब्धता व्यक्त की है।
बीसीसीआई ने कहा, “ विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से शेष श्रृंखला के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। बोर्ड कोहली के फैसले का सम्मान करता है।” कोहली इसी कारण से हैदराबाद और विशाखापत्तनम में पहले दो टेस्ट में नहीं खेल पाये थे।
इससे पहले, बीसीसीआई ने एक प्रेस बयान जारी कर कोहली के लिए गोपनीयता का अनुरोध किया था और कहा था कि बोर्ड, चयनकर्ता और टीम प्रबंधन स्टार भारतीय बल्लेबाज के फैसले का सम्मान करते हैं और पूरा समर्थन देने के लिए तैयार हैं।
यह पहली बार है कि कोहली अपने टेस्ट पदार्पण के बाद से किसी घरेलू सीरीज के सभी टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। उनकी अनुपस्थिति मध्यक्रम के बल्लेबाजों के लिए उनकी जगह भरने की चुनौती होगी। बीसीसीआई ने अपनी मेडिकल टीम से फिटनेस मंजूरी मिलने पर रवींद्र जड़ेजा और केएल राहुल की उपलब्धता की भी घोषणा की।
राहुल क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण पिछला मैच नहीं खेल पाए थे जबकि हैदराबाद टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में सिंगल चुराने के प्रयास में जडेजा की हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी।
विशाखापत्तनम टेस्ट के लिए राहुल के स्थान पर टीम में लाए गए सरफराज खान को बरकरार रखा गया है। 17 सदस्यीय टीम में श्रेयस अय्यर को शामिल नहीं किए जाने के कारण रजत पाटीदार टीम का हिस्सा बने हुए हैं। हालांकि, बीसीसीआई ने अय्यर को बाहर करने का कोई कारण नहीं बताया लेकिन, स्टार बल्लेबाज दूसरे टेस्ट के बाद अपनी पीठ और कमर में समस्या होने की शिकायत कर रहे हैं।
टीम में एकमात्र अन्य उल्लेखनीय बदलाव आवेश खान के स्थान पर बंगाल के तेज गेंदबाज आकाश दीप को शामिल करना है। चयनकर्ताओं ने स्पिनर सौरभ कुमार को भी बाहर कर दिया है वहीं टखने की चोट से उबर रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम में शामिल नहीं किया गया है। बाकी सभी मैचों के लिए जसप्रित बुमरा को उप-कप्तान बनाया गया है। खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन के बावजूद चयनकर्ताओं ने केएस भरत पर भरोसा बरकरार रखा है। टीम के दूसरे विकेटकीपर ध्रुव जुरेल अपने टेस्ट डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट 15 फरवरी को राजकोट में, चौथा टेस्ट 23 फरवरी को रांची में और सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट सात मार्च को धर्मशाला में खेला जाएगा।
टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रित बुमरा (उपकप्तान),यशस्वी जयसवाल,शुबमन गिल,केएल राहुल,रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।
प्रदीप

Tags: against Englandexpressed his unavailabilityIndiaMumbaipersonal reasonsremaining three matchesstar batsmantest seriesVirat Kohliअपनी अनुपलब्धता व्यक्तइंग्लैंड खिलाफटेस्ट श्रृखंलाबाकी तीन मैचोंभारतमुंबईविराट कोहलीव्यक्तिगत कारणोंस्टार बल्लेबाज
Previous Post

समीर वानखेड़े के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज

Next Post

अजमेर को अजयमेरू जिला घोषित करने की मांग

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Petrol Diesel Price Today: हर सुबह बदलते हैं तेल के दाम, जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा पेट्रोल-डीजल
देश

Petrol Diesel Price Today: हर सुबह बदलते हैं तेल के दाम, जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा पेट्रोल-डीजल

July 28, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
India-Pakistan Tension: LOC पर पाकिस्तानी गोलीबारी के बाद भारत एक्शन मोड में, बड़ा सैन्य कदम कभी भी संभव!
देश

India-Pakistan Tension: LOC पर पाकिस्तानी गोलीबारी के बाद भारत एक्शन मोड में, बड़ा सैन्य कदम कभी भी संभव!

April 29, 2025
अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40
बॉलीवुड

अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40

February 6, 2025
Next Post
अजमेर को अजयमेरू जिला घोषित करने की मांग

अजमेर को अजयमेरू जिला घोषित करने की मांग

New Delhi, India
Saturday, March 14, 2026
Mist
24 ° c
57%
11.2mh
37 c 22 c
Sun
33 c 19 c
Mon

ताजा खबर

उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की

उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की

March 14, 2026
अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार

अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार

March 14, 2026
पंजाब सरकार के महिला वित्तीय सहायता के ऐलान से खुशी की लहर; पंजाब भर में महिलाओं ने जागो निकालकर मनाई खुशी

पंजाब सरकार के महिला वित्तीय सहायता के ऐलान से खुशी की लहर; पंजाब भर में महिलाओं ने जागो निकालकर मनाई खुशी

March 14, 2026
लोकतंत्र का मुखौटा और भ्रष्टाचार की असली तस्वीर

लोकतंत्र का मुखौटा और भ्रष्टाचार की असली तस्वीर

March 13, 2026
पश्चिम एशिया का संघर्ष और एशिया की कृषि पर उसका प्रभाव

पश्चिम एशिया का संघर्ष और एशिया की कृषि पर उसका प्रभाव

March 13, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved