• About us
  • Contact us
Monday, April 6, 2026
25 °c
New Delhi
28 ° Tue
23 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

इजराइल और ईरान के तनाव से शेयर बाजार धड़ाम

News Desk by News Desk
October 3, 2024
in व्यापार
इजराइल और ईरान के तनाव से शेयर बाजार धड़ाम
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 03 अक्टूबर (कड़वा सत्य) इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के दबाव में स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली से आज शेयर बाजार धराशायी हो गया।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1769.19 अंक अर्थात 2.10 प्रतिशत का गोता लगाकर चार सप्ताह के निचले स्तर और 83 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 82,497.10 अंक रह गया। इससे पहले यह 04 सितंबर को 82,352.64 अंक पर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 546.80 अंक यानी 2.12 प्रतिशत की गिरावट लेकर 25,250.10 अंक पर आ गया। दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी बिकवाली हुई, जिससे मिडकैप 2.27 प्रतिशत लढ़ककर 48,362.53 अंक और स्मॉलकैप 1.84 प्रतिशत कमजोर होकर 56,396.36 अंक पर बंद हुआ।
इस दौरान बीएसई में कुल 4076 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2881 में गिरावट जबकि 1107 में तेजी रही वहीं 88 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 48 कंपनियों में बिकवाली जबकि अन्य दो में लिवाली हुई।
इस सप्ताह मंगलवार को ईरान ने इजराइल पर मिसाइल से हमला करके दोनों देशों में तनाव को जंग तक पहुंचा दिया। इसके असर से कच्चे तेल के कीमतों में तेजी आई वहीं विश्व बाजार कमजोर हो गया। गांधी जयंती पर अवकाश के बाद गुरुवार को जब घरेलू शेयर बाजार खुला तो यहां भी ईरान और इजराइल जंग का असर देखने को मिला।
बीएसई के सभी 20 समूहों में बिकवाली का दबाव रहा। इससे रियल्टी 4.49, कैपिटल गुड्स 3.18, कमोडिटीज 1.20, सीडी 2.50, ऊर्जा 2.47, एफएमसीजी 1.45, वित्तीय सेवाएं 2.31, हेल्थकेयर 1.09, इंडस्ट्रियल्स 2.75, आईटी 1.46, दूरसंचार 1.79, यूटिलिटीज 1.77, ऑटो 2.94, बैंकिंग 2.23, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.74, धातु 0.57, तेल एवं गैस 2.52, पावर 2.17, टेक 1.37 और सर्विसेज समूह के शेयर 2.87 प्रतिशत टूट गए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.35, जापान का निक्केई 1.97 और चीन का शंघाई कंपोजिट 8.06 प्रतिशत उछल गया जबकि जर्मनी का डैक्स 0.59 और हांगकांग का हैंगसेंग 1.47 प्रतिशत गिर गया।
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 1264 अंक टूटकर 83,002.09 अंक पर खुला लेकिन लिवाली होने से थोड़ी देर बाद 83,752.81 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, इसके बाद शुरू हुई भारी बिकवाली से यह लगातार गिरता हुआ दोपहर बाद 82,434.02 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 84,266.29 अंक के मुकाबले 2.10 प्रतिशत गिरकर 82,497.10 अंक पर बंद हुआ।
इसी तरह निफ्टी भी 344 अंक की गिरावट लेकर 25,452.85 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 25,639.45 अंक के उच्चतम जबकि 25,230.30 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 25,796.90 अंक की तुलना में 2.12 प्रतिशत कमजोर होकर 25,250.10 अंक रह गया।
इस दौरान सेंसेक्स की जिन प्रमुख कंपनियों ने नुकसान उठाया उनमें एलटी 4.18, एक्सिस बैंक 4.12, टाटा मोटर्स 4.08, रिलायंस 3.91, मारुति 3.90, एशियन पेंट 3.88, बजाज फाइनेंस 3.49, बजाज फिनसर्व 3.11, कोटक बैंक 3.09, अडानी पोर्ट्स 2.74, टाइटन 2.58, एचडीएफसी बैंक 2.55, एचसीएल टेक 2.28, पावरग्रिड 1.90, आईसीआईसीआई बैंक 1.45, टीसीएस 1.20, एनटीपीसी 1.05, इंफोसिस 0.58, एसबीआई 0.33 और टाटा स्टील 0.03 प्रतिशत शामिल रही। वहीं, जेएसडब्ल्यू स्टील 1.18 प्रतिशत लाभ रही।
 
कड़वा सत्य

Tags: मुंबई
Previous Post

15 अगस्त 2025 को रिलीज होगी द दिल्ली फाइल्स – द बंगाल चैप्टर

Next Post

एयर मार्शल धारकर ने वायुसेना उप प्रमुख का कार्यभार संभाला

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40
बॉलीवुड

अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40

February 6, 2025
वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन
मनोरंजन

वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन

February 6, 2025
33 वर्ष की हुयी नोरा फतेही
मनोरंजन

33 वर्ष की हुयी नोरा फतेही

February 6, 2025
'वीर हनुमान' में बाली और सुग्रीव की दोहरी भूमिका में नजर आयेंगे महीर पांधी
बॉलीवुड

‘वीर हनुमान’ में बाली और सुग्रीव की दोहरी भूमिका में नजर आयेंगे महीर पांधी

February 6, 2025
Next Post
एयर मार्शल धारकर ने वायुसेना उप प्रमुख का कार्यभार संभाला

एयर मार्शल धारकर ने वायुसेना उप प्रमुख का कार्यभार संभाला

New Delhi, India
Monday, April 6, 2026
Clear
25 ° c
29%
10.1mh
34 c 24 c
Tue
28 c 20 c
Wed

ताजा खबर

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में विकास कार्य जारी; मोगा में बहु-करोड़ी प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में विकास कार्य जारी; मोगा में बहु-करोड़ी प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

April 4, 2026
पीआरटीसी सदस्यों और परिवहन कर्मियों को स्वास्थ्य सुरक्षा दायरे में लाया गया, भगवंत मान सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना का विस्तार पूरे पंजाब में किया

पीआरटीसी सदस्यों और परिवहन कर्मियों को स्वास्थ्य सुरक्षा दायरे में लाया गया, भगवंत मान सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना का विस्तार पूरे पंजाब में किया

April 4, 2026
आप नेताओं ने संसद में पंजाब के ज़रूरी मुद्दों को नज़रअंदाज़ करने के लिए राघव चड्ढा की आलोचना की

आप नेताओं ने संसद में पंजाब के ज़रूरी मुद्दों को नज़रअंदाज़ करने के लिए राघव चड्ढा की आलोचना की

April 4, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा बठिंडा के एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट का अचानक दौरा, सुविधाओं और मरीजों की देखभाल का जायजा लिया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा बठिंडा के एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट का अचानक दौरा, सुविधाओं और मरीजों की देखभाल का जायजा लिया

April 4, 2026

">
राष्ट्रबोध और आध्यात्मिकता से ही बनेगा सशक्त भारत! विद्या भारती सभा में डॉ. कृष्ण गोपाल का बड़ा संदेश

राष्ट्रबोध और आध्यात्मिकता से ही बनेगा सशक्त भारत! विद्या भारती सभा में डॉ. कृष्ण गोपाल का बड़ा संदेश

April 4, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved