• About us
  • Contact us
Monday, April 13, 2026
26 °c
New Delhi
33 ° Tue
34 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

इसरो की एक और उपलब्धि, एसएसएलवी-डी3 ने ईओएस-08 और यात्री उपग्रह का किया सफल प्रक्षेपण

News Desk by News Desk
August 16, 2024
in राजनीति
इसरो की एक और उपलब्धि, एसएसएलवी-डी3 ने ईओएस-08 और यात्री उपग्रह का किया सफल प्रक्षेपण
Share on FacebookShare on Twitter

श्रीहरिकोटा, (आंध्र प्रदेश), 16 अगस्त (कड़वा सत्य) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक और सफल मिशन में शुक्रवार सुबह लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) का उपयोग करके नवीनतम पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ईओएस-8 और एक यात्री उपग्रह का निर्धारित कक्षा में प्रक्षेपण किया।
देर रात 0247 बजे शुरू हुई 6.5 घंटे की छोटी और सफल उलटी गिनती के बाद एसएसएलवी-डी3 ने शार रेंज के पहले लांच पैड से निर्धारित समय 09:17 बजे अपनी तीसरी और अंतिम विकासात्मक शानदार उड़ान भरी। यह अपने साथ 175.5 किलोग्  वजनी ईओएस-08 और एसआर-0 डेमोसैट को पेलोड लेकर गया है।
उड़ान भरने के लगभग 17 मिनट बाद 120 टन ‘लिफ्ट ऑफ मास’ वाले 34 मीटर लंबे एसएसएलवी-डी3 ने ईओएस-08 और स्पेस किड्ज़ इंडिया द्वारा विकसित 0.2 किलोग्  वजनी एसआर-0 डेमोसैट को 475 किलोमीटर की वृत्ताकार कक्षा में भूमध्य रेखा पर 37.4 डिग्री के झुकाव के साथ सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया।
यह मिशन प्रतिष्ठित प्रथम मानव अंतरिक्ष उड़ान गगनयान मिशन के लिए अधिक महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करेगा और क्रू मॉड्यूल के व्यूपोर्ट पर पेलोड में से एक गामा विकिरण के लिए उच्च खुराक अलार्म सेंसर के रूप में काम करेगा।
मिशन की कामयाबी के बाद मिशन नियंत्रण केंद्र में खुशी का माहौल देखा गया। वहां मौजूद इसरो के अध्यक्ष एस.सोमनाथ सहित वैज्ञानिकों ने एक-दूसरे को बधाई दी। वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए श्री सोमनाथ ने कहा कि एसएसएलवी-डी3/ईओएस-08 मिशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ। उड़ान भरने के बाद दोनों उपग्रहों को बिल्कुल सटीक कक्षा में स्थापित कर दिया गया।
इसरो ने मिशन को पहले गुरुवार के लिए निर्धारित किया था लेकिन इसे बाद में शुक्रवार के लिए पुनर्निधारित किया गया। इसरो के अध्यक्ष एस.सोमनाथ ने मिशन नियंत्रण केंद्र के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि उपग्रहों को सटीक तरीके से कक्षा में स्थापित कर दिया गया है। कोई विचलन नहीं है और सौर पैनल तैनात हैं।
एसएसएलवी की अंतिम विकासात्मक उड़ान के पूरा होने के साथ ही यह तकनीक अब उद्योग को हस्तांतरित कर दी जाएगी।
श्री सोमनाथ ने मिशन की सफलता के लिए पूरी एसएसएलवी टीम की भी सराहना की। आज की उपलब्धि के साथ एसएसएलवी परिचालन चरण में प्रवेश कर गया है।
इसरो ने कहा कि यह मिशन एसएसएलवी विकास परियोजना को पूरा करता है और भारतीय उद्योग और एनएसआईएल के परिचालन मिशन को सक्षम बनाता है। ईओएस-08 मिशन का उद्देश्य एसएसएलवी वाहन प्रणालियों के दोहराए जाने योग्य उड़ान प्रदर्शन को प्रदर्शित करना था।
ईओएस -08 मिशन के प्राथमिक उद्देश्यों में एक माइक्रोसैटेलाइट को डिजाइन करना और विकसित करना, माइक्रोसैटेलाइट बस के साथ संगत पेलोड उपकरण बनाना और भविष्य के परिचालन उपग्रहों के लिए आवश्यक नई तकनीकों को शामिल करना शामिल है।
सैनी,  
कड़वा सत्य

Tags: Andhra PradeshIndian Space Research OrganizationSriharikotaआंध्र प्रदेशएक और सफल मिशनएक यात्री उपग्रहनवीनतम पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ईओएस-8निर्धारित कक्षाप्रक्षेपण कियाभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) उपयोगशुक्रवार सुबहश्रीहरिकोटा
Previous Post

बंगलादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया ने किया मोदी को टेलीफोन

Next Post

विदेशी मुद्रा भंडार 4.8 अरब डॉलर कम होकर 670.12 अरब डॉलर पर

Related Posts

ISRO का ‘बाहुबली’ रॉकेट फिर गरजा आसमान में! भारतीय नौसेना के लिए सबसे भारी CMS-03 सैटेलाइट लॉन्च
देश

ISRO का ‘बाहुबली’ रॉकेट फिर गरजा आसमान में! भारतीय नौसेना के लिए सबसे भारी CMS-03 सैटेलाइट लॉन्च

November 3, 2025
टीटीडी ने गैर-हिंदू धार्मिक गतिविधियों में शामिल 18 कर्मचारियों को धार्मिक कर्तव्यों से प्रतिबंधित किया
राजनीति

टीटीडी ने गैर-हिंदू धार्मिक गतिविधियों में शामिल 18 कर्मचारियों को धार्मिक कर्तव्यों से प्रतिबंधित किया

February 6, 2025
इसरो-ईएसए आगामी एक्सियन-4 मिशन में माइक्रोग्रैविटी अनुसंधान में करेंगे सहयोग
राजनीति

इसरो-ईएसए आगामी एक्सियन-4 मिशन में माइक्रोग्रैविटी अनुसंधान में करेंगे सहयोग

February 1, 2025
फिरोजपुर में ट्रक-पिकअप वाहन टक्कर में नौ लोगों की मौत, कई घायल
राजनीति

फिरोजपुर में ट्रक-पिकअप वाहन टक्कर में नौ लोगों की मौत, कई घायल

January 31, 2025
इसरो का 100वां प्रक्षेपण भारत की अंतरिक्ष यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि: सिंह
देश

इसरो का 100वां प्रक्षेपण भारत की अंतरिक्ष यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि: सिंह

January 29, 2025
इसरो की सफलता अंतरिक्ष की दिशा में लंबी छलांग: योगी
राजनीति

इसरो की सफलता अंतरिक्ष की दिशा में लंबी छलांग: योगी

January 16, 2025
Next Post
विदेशी मुद्रा भंडार 4.8 अरब डॉलर कम होकर 670.12 अरब डॉलर पर

विदेशी मुद्रा भंडार 4.8 अरब डॉलर कम होकर 670.12 अरब डॉलर पर

New Delhi, India
Monday, April 13, 2026
Mist
26 ° c
32%
9mh
39 c 27 c
Tue
40 c 28 c
Wed

ताजा खबर

बठिंडा के तलवंडी साबो में बड़ा प्रशासनिक सुधार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक ही छत के नीचे रजिस्ट्री से लेकर रिकॉर्ड रूम तक की सुविधाओं से लैस आधुनिक उप-मंडलीय परिसर लोगों को किया समर्पित

बठिंडा के तलवंडी साबो में बड़ा प्रशासनिक सुधार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक ही छत के नीचे रजिस्ट्री से लेकर रिकॉर्ड रूम तक की सुविधाओं से लैस आधुनिक उप-मंडलीय परिसर लोगों को किया समर्पित

April 12, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा जैतो को 28.68 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभ

April 12, 2026
मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ा

मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ा

April 12, 2026
‘राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहल

‘राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहल

April 12, 2026
भगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमा

April 12, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved