• About us
  • Contact us
Wednesday, June 10, 2026
42 °c
New Delhi
37 ° Thu
35 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home खेल

उमरजई और नबी की शतकीय पारी, संघर्षपूर्ण मुकाबले में हारा अफगानिस्तान

News Desk by News Desk
February 10, 2024
in खेल
उमरजई और नबी की शतकीय पारी, संघर्षपूर्ण मुकाबले में हारा अफगानिस्तान
Share on FacebookShare on Twitter

पल्लेकेले 09 फरवरी (कड़वा सत्य) अजमतउल्लाह उमरजई नाबाद 149 और मोहम्मद नबी 136 रन संघर्षपूर्ण शतकीय पारी और छठे विकेट के लिए रिकार्ड 242 रनों की साझेदारी के बावजूद अफगानिस्तान को शुक्रवार को पहले एकदिवसीय मैच में श्रीलंका के हाथों 42 रनों से पराजय का सामना करना पड़ा।
382 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरूआत बेहद खराब रही और उसने 55 के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिये। रहमानउल्लाह गुरबाज एक रन, इब्राहिम जदरान चार रन, रहमत शाह सात रन, कप्तान हशमतउल्लाह शहीदी सात रन और गुलबदीन नईब 16 रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद एक समय ऐसा लगा रहा था कि अफगानिस्तान की पूरी टीम जल्द ही सिमट जायेगी। ऐसे में अजमतउल्लाह उमरजई और मोहम्मद नबी ने अफगानिस्तान की टीम को संभाला। मोहम्मद नबी ने 130 गेंदों में 15 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 136 रन बनाये। अजमतउल्लाह उमरजई ने 115 गेंदों में 13 चौके और छह छक्कों की मदद से नाबाद 149 रनों की पारी खेली और जो मुकाबला अफगानिस्तान की पारी शुरुआत में एकतरफा लग रहा था उसे उमरजई और नबी ने रोमांचक बना दिया तथा श्रीलंका को जीत के लिए मैच के अंत तक संघर्ष करना पड़ा। इकराम अलीखि सात रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान की टीम निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट 339 रन ही बना सकी और 42 रनों से मैच हार गई।
श्रीलंका की ओर से प्रमोद मदुशन ने चार विकेट लिये। दुश्मांता चमीरा को दो विकेट मिले।
इससे पहले पथुम निसंका के तूफानी दोहरे शतक और अविष्का फर्नांडो की 88 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका ने शुक्रवार को पहले खेलते हुए अफगानिस्तान को जीत के लिए 382 रनों का लक्ष्य दिया था।
आज यहां टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की पथुम निसंका और अविष्का फर्नांडो की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए रिकार्ड 182 रनों की साझेदारी की। निसंका ने तूफानी अंदाज में 138 गेंदों में 19 चौके और आठ छक्को की मदद से नाबाद 210 रन बनाये।
27वें ओवर में अविष्का फर्नांडो को फरीद ने जदरान के हाथों कैच आउट कराकर अफगानिस्तान को पहली सफलता दिलाई। फर्नांडो ने 88 गेंदों में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 88 रन बनाये। इसके बाद नबी ने कप्तान कुसल मेंडिस 16 रन को पवेलियन भेज दिया। फरीद ने ही सदीरा समराविक्रमा 44 रन को आउट किया। चरिथ असलंका सात रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवर में तीन विकेट पर 381 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
अफगानिस्तान की ओर से फरीद अहमद को दो विकेट मिले। मोहम्मद नबी ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
राम

Tags: Umarzai and Nabiउमरजई और नबीकी शतकीय पारीमुकाबले में हारासंघर्षपूर्ण‘अफगानिस्तान
Previous Post

भारत एक कल्याणकारी राज्य व्यवस्था है: मोदी

Next Post

आज मंडला और झाबुआ के प्रवास पर रहेंगे यादव

Related Posts

अफगानिस्तान में विस्फोट से दो बच्चे की मौत
विदेश

अफगानिस्तान में विस्फोट से दो बच्चे की मौत

January 28, 2025
अफगानिस्तान में सैन्य उपस्थिति पर विचार नहीं: सेना प्रमुख
देश

अफगानिस्तान में सैन्य उपस्थिति पर विचार नहीं: सेना प्रमुख

January 14, 2025
अफगानिस्तान ने श्रीलंका को ग्यारह रन से हराया
खेल

अफगानिस्तान ने श्रीलंका को ग्यारह रन से हराया

October 19, 2024
अफगानिस्तान कर रहा है ईरान-पाकिस्तान सीमा पर अफगान प्रवासियों की हत्या की जांच
विदेश

अफगानिस्तान कर रहा है ईरान-पाकिस्तान सीमा पर अफगान प्रवासियों की हत्या की जांच

October 17, 2024
अफगानिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका से जीती वनडे सीरीज
खेल

अफगानिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका से जीती वनडे सीरीज

September 21, 2024
रहमानउल्लाह गुरबाज का शतक,अफगानिस्तान ने द. अफ्रीका को दिया 312 रनों का लक्ष्य
खेल

रहमानउल्लाह गुरबाज का शतक,अफगानिस्तान ने द. अफ्रीका को दिया 312 रनों का लक्ष्य

September 20, 2024
Next Post
आज मंडला और झाबुआ के प्रवास पर रहेंगे यादव

आज मंडला और झाबुआ के प्रवास पर रहेंगे यादव

New Delhi, India
Wednesday, June 10, 2026
Severe sandstorm
42 ° c
27%
22mh
44 c 29 c
Thu
43 c 30 c
Fri

ताजा खबर

देश की स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा पंजाब, 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपए की सीड ग्रांट वितरित की गई – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

देश की स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा पंजाब, 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपए की सीड ग्रांट वितरित की गई – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 9, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार; परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 5 नई सुपर इंटीग्रल वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार; परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 5 नई सुपर इंटीग्रल वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

June 9, 2026
‘मिशन रोजगार’ जारी रखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 355 और युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा, पंजाब में सरकारी नौकरियों के लिए सिर्फ योग्यता ही एकमात्र मापदंड

सत्ता हथियाने और पंजाब को लूटने का मौकापरस्त संयोग है अकाली दल-भाजपा गठजोड़; लोग इसे सिरे से नकार देंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 9, 2026
जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा 13 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं का शुभारंभ, करीब 3832 एकड़ कृषि योग्य क्षेत्र को पहली बार मिलेगा नहरी पानी

जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा 13 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं का शुभारंभ, करीब 3832 एकड़ कृषि योग्य क्षेत्र को पहली बार मिलेगा नहरी पानी

June 9, 2026
हरजोत सिंह बैंस द्वारा “मिशन क्लीन पंजाब” की शुरुआत; सभी एम.सी. अधिकारी प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक फील्ड में रहेंगे

हरजोत सिंह बैंस द्वारा “मिशन क्लीन पंजाब” की शुरुआत; सभी एम.सी. अधिकारी प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक फील्ड में रहेंगे

June 9, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved