• About us
  • Contact us
Monday, May 4, 2026
30 °c
New Delhi
30 ° Tue
30 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

एक दशक में पद्म सम्मान मिलने की प्रक्रिया में आया बड़ा बदलाव: मोदी

News Desk by News Desk
January 28, 2024
in देश
एक दशक में पद्म सम्मान मिलने की प्रक्रिया में आया बड़ा बदलाव: मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 28 जनवरी (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म सम्मान पाने वाली हस्तियों को शुभकामनाएं देते हुए रविवार को कहा कि पिछले एक दशक में पद्म सम्मान मिलने के सिस्टम में बड़ा बदलाव आया है और पद्म सम्मान के प्रति लोगों का भाव भी बदला है।
श्री मोदी ने आकाशवाणी से प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 109वीं कड़ी में कहा कि जो लोग निस्वार्थ भावना के साथ समाज को, देश को, सशक्त करने का काम कर रहे हैं, उन्हें पद्म सम्मान से सम्मानित करने का तरीका बदला है और यही वजह है कि अब इस सम्मान के लिए लोग बड़ी संख्या में अपने विशिष्ट कार्यों के साथ खुद आगे आकर पद्म सम्मान के लिए नामांकन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा “मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि पिछले एक दशक में पद्म सम्मान का सिस्टम पूरी तरह से बदल चुका है। अब ये पीपल्स पद्म बन चुका है। पद्म सम्मान देने की व्यवस्था में कई बदलाव भी हुए हैं। अब इसमें लोगों के पास ख़ुद को भी नामांकित करने का मौका रहता है। यही वजह है कि इस बार 2014 की तुलना में 28 गुना ज्यादा नामांकन प्राप्त हुए हैं। इससे पता चलता है कि पद्म सम्मान की प्रतिष्ठा, उसकी विश्वसनीयता, उसके प्रति सम्मान हर वर्ष बढ़ता रहा है। मैं पद्म सम्मान पाने वाले सभी लोगों को फिर अपनी शुभकामनाएँ देता हूँ।”
श्री मोदी ने कहा “देश ने तीन दिन पहले पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है तो ‘मन की बात’ में ऐसे लोगों की चर्चा स्वाभाविक है। इस बार भी ऐसे कई देशवासियों को पद्म सम्मान मिला है जिन्होंने जमीन से जुड़कर समाज में बड़े-बड़े बदलाव लाने का काम किया है। इन प्रेरणाप्रद लोगों की जीवन-यात्रा के बारे में जानने को लेकर देश-भर में बहुत उत्सुकता दिखी है। मीडिया की हेडलाइंस, अखबारों के फ्रंट पेज से दूर ये लोग बिना किसी दिखावे के समाज सेवा में जुटे थे। इन लोगों के बारे में पहले शायद ही कुछ देखने-सुनने को मिला है लेकिन अब मुझे खुशी है कि पद्म सम्मान घोषित होने के बाद ऐसे लोगों की हर तरफ चर्चा हो रही है। लोग उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने को उत्सुक हैं।”
उन्होंने कहा, “पद्म पुरस्कार पाने वाले ये अधिकतर लोग अपने अपने क्षेत्र में काफी अनूठे काम कर रहे हैं। जैसे कोई एम्बुलेंस सर्विस मुहैया करवा रहा है तो कोई बेसहारों के लिए सिर पर छत का इंतजाम कर रहा है। कुछ ऐसे भी हैं जो हजारों पेड़ लगाकर प्रकृति-संरक्षण के प्रयासों में जुटे हैं। एक ऐसे भी हैं जिन्होंने चावल की 650 से अधिक किस्मों के संरक्षण का काम किया है। एक ऐसे भी हैं जो ड्रग्स और शराब की लत की रोकथाम के लिए समाज में जागरूकता फैला रहे हैं। कई लोग तो स्वयं सहायता समूह विशेषकर नारी शक्ति के अभियान से लोगों को जोड़ने में जुटे हैं। देश में इस बात को लेकर भी बहुत प्रसन्नता है कि सम्मान पाने वालों में 30 महिलाएं हैं। ये महिलाएँ जमीनी स्तर पर अपने कार्यों से समाज और देश को आगे ले जा रही हैं।”
श्री मोदी ने पद्म सम्मान पाने वाले लोगों के योगदान को देशवासियों के लिए प्रेरित करने वाला बताया और कहा कि इस बार सम्मान पाने वालों में बड़ी संख्या उन लोगों की है, जो शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय संगीत, लोक नृत्य, थिएटर और भजन की दुनिया में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। प्राकृत, मालवी और लम्बाडी भाषा में बहुत ही शानदार काम करने वालों को भी ये सम्मान दिया गया है। विदेश के भी कई लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है जिनके कार्यों से भारतीय संस्कृति और विरासत को नई ऊंचाई मिल रही है। इनमें फ्रांस,ताईवान, मैक्सिको और बंगलादेश के नागरिक भी शामिल हैं।
अभिनव, यामिनी

Tags: There has been a big change in the process of awarding Padma Award in a decade: Modiआयाएक दशक मेंपद्म सम्मानप्रक्रिया मेंबड़ा बदलावमिलने कीमोदी
Previous Post

इंग्लैंड की टीम 420 के स्कोर पर सिमटी, भारत को जीत के लिए 231 का लक्ष्य

Next Post

भजनलाल और मोहन यादव की मुलाकात

Related Posts

मोदी  ने आगा खान के निधन पर शोक जताया
देश

मोदी ने आगा खान के निधन पर शोक जताया

February 6, 2025
भारत व इंडोनेशिया के संबंध विरासत का, विज्ञान का व विश्वास का :मोदी
देश

भारत व इंडोनेशिया के संबंध विरासत का, विज्ञान का व विश्वास का :मोदी

February 2, 2025
कांग्रेस ‘परिवार’ के सदस्य ने किया आदिवासियों का अपमान : मोदी
देश

कांग्रेस ‘परिवार’ के सदस्य ने किया आदिवासियों का अपमान : मोदी

January 31, 2025
मोदी का दिल्लीवासियों से वादा, भाजपा सरकार बनी तो राजधानी दुनिया का एक मॉडल शहर बनेगी
देश

मोदी का दिल्लीवासियों से वादा, भाजपा सरकार बनी तो राजधानी दुनिया का एक मॉडल शहर बनेगी

January 29, 2025
प्रयागराज में हुई भगदड़ की घटना बेहद दुखद: मुर्मु, मोदी
देश

प्रयागराज में हुई भगदड़ की घटना बेहद दुखद: मुर्मु, मोदी

January 29, 2025
मोदी ने महाकुंभ में भगदड़ को लेकर योगी से की बात
देश

मोदी ने महाकुंभ में भगदड़ को लेकर योगी से की बात

January 29, 2025
Next Post
भजनलाल और मोहन यादव की मुलाकात

भजनलाल और मोहन यादव की मुलाकात

New Delhi, India
Monday, May 4, 2026
Moderate rain at times
30 ° c
46%
27.7mh
38 c 26 c
Tue
37 c 26 c
Wed

ताजा खबर

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, महिलाओं को सम्मान राशि और मुफ्त बिजली मिलती रहेगी – भगवंत सिंह मान

May 3, 2026
‘गैंगस्टरा ते वार’ के 92 दिन पूरे, संगठित अपराध के खिलाफ़ पक्की कार्रवाई में 23,000 से ज़्यादा गिरफ्तारियां: बलतेज पन्नू

मान सरकार ने पंजाब पुलिस को गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए किया और मजबूत:बलतेज पन्नू

May 3, 2026
कांग्रेस ने अपनी घटिया मानसिकता का किया प्रदर्शन, भाजपा और अकाली दल का असली चेहरा बेनकाब: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार द्वारा अप्रैल 2026 में राजस्व में भारी बढ़ोतरी दर्ज, वैट और पी.एस.डी.टी. प्राप्ति में दोहरे अंकों की बढ़ोतरी: हरपाल सिंह चीमा

May 3, 2026
कोटकपूरा में 12वीं राज्य गतका चैम्पियनशिप का शानदार समापन, रूपनगर की लड़कियों ने जीता ओवरऑल खिताब, विजेताओं को मिलेगी फ्री शिक्षा

कोटकपूरा में 12वीं राज्य गतका चैम्पियनशिप का शानदार समापन, रूपनगर की लड़कियों ने जीता ओवरऑल खिताब, विजेताओं को मिलेगी फ्री शिक्षा

May 3, 2026
‘आप’ के ‘ट्रेड विंग’ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटा घर पर विरोध प्रदर्शन किया, मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए साधे तीखे निशाने

‘आप’ के ‘ट्रेड विंग’ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटा घर पर विरोध प्रदर्शन किया, मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए साधे तीखे निशाने

May 3, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved