• About us
  • Contact us
Saturday, April 4, 2026
22 °c
New Delhi
27 ° Sun
29 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

एफआईआई के रुख और तिमाही नतीजे पर रहेगी बाजार की नजर

News Desk by News Desk
January 19, 2025
in व्यापार
एफआईआई के रुख और तिमाही नतीजे पर रहेगी बाजार की नजर
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 19 जनवरी (कड़वा सत्य) अमेरिका में रोजगार के मजबूत आंकड़े से फेडरल रिजर्व की ब्याज दर में शीघ्र कटौती की उम्मीद धूमिल पड़ने से स्थानीय स्तर पर हुई बिकवाली से बीते सप्ताह करीब एक प्रतिशत लुढ़के घरेलू शेयर बाजार की अगले सप्ताह विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के रुख और कंपनियां के चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे पर नजर रहेगी।
बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 759.58 अंक अर्थात 0.98 प्रतिशत का गोता लगाकर सप्ताहांत पर 76619.33 अंक रह गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 228.3 अंक यानी 0.97 प्रतिशत टूटकर 23203.20 अंक पर बंद हुआ।
समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी जमकर बिकवाली हुई। इससे मिडकैप 479.7 अंक अर्थात 1.1 प्रतिशत लुढ़ककर सप्ताहांत पर 43761.23 अंक और स्मॉलकैप 411.03 अंक यानी 0.8 प्रतिशत कमजोर रहकर 52311.31 अंक पर आ गया।
विश्लेषकों के अनुसार, बीते सप्ताह अमेरिका में रोजगार के मजबूत आंकड़े से फेडरल रिजर्व की ब्याज दर में शीघ्र कटौती की उम्मीद धूमिल पड़ने से बाजार पर दबाव बना लेकिन महंगाई घटने से फेड के ब्याज दर में कटौती करने की उम्मीद बढ़ने से सेंसेक्स-नफ्टी को समर्थन मिला। हालांकि चीन के आर्थिक विकास के आंकड़े अनुमान से अधिक मजबूत रहने की बदौलत विश्व बाजार में तेजी रहने के बावजूद सप्ताहांत पर बाजार फिर से बिकवाली के दबाव में आ गया।
अगले सप्ताह बाजार पर एफआईआई के रुख का असर रहेगा क्याेंकि वे जनवरी में अबतक कुल 46,576.06 करोड़ रुपये की बिकवाली कर चुके हैं। इस अवधि में एफआईआई 132,947.06 करोड़ रुपये के लिवाल जबकि 179,523.12 करोड़ रुपये के बिकवाल रहे हैं। हालांकि आलोच्य अवधि में घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) की निवेश धारणा मजबूत रहने से बाजार को समर्थन मिला। इस अवधि में डीआईआई का शुद्ध निवेश 49,367.14 करोड़ रुपये का रहा है।
इनके अलावा बाजार को दिशा देने में कंपनियों के वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के परिणाम की अहम भूमिका रहेगी। अगले सप्ताह एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, जेएसडब्ल्यू स्टील, सेंट्रल बैंक, आईडीबीआई, जम्मू-कश्मीर बैंक, पेटीएम, जोमैटो, इंडियन बैंक, इंडिया सीमेंट, यूको बैंक, बीपीसीएल, हुडको, डॉ. रेड्डी, बैंक ऑफ इंडिया और डीएलएफ समेत कई दिग्गज कंपनियों के तिमाही नतीजे आने वाले हैं।
बीते सप्ताह बाजार में दो दिन गिरावट जबकि तीन दिन तेजी रही। अमेरिका में रोजगार के मजबूत आंकड़े से फेडरल रिजर्व की ब्याज दर में शीघ्र कटौती की उम्मीद धूमिल पड़ने से विश्व बाजार में आई गिरावट से हतोत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा भारी बिकवाली से सोमवार को शेयर बाजार सात महीने के निचले स्तर पर आ गया। सेंसेक्स 1048.90 अंक का गोता लगाकर 76,330.01 अंक और निफ्टी 345.55 अंक लुढ़ककर 23,085.95 अंक पर बंद हुआ।
अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों और राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत से पहले विश्व बाजार की तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर यूटिलिटीज, पावर, कमोडिटीज, ऑटो, धातु और दूरसंचार समेत 17 समूहों में हुई लिवाली से मंगलवार को सेंसेक्स 169.62 अंक की तेजी के साथ 76,499.63 और निफ्टी 90.10 अंक चढ़कर 23,176.05 अंक हो गया।
अमेरिका में मौद्रिक नीति को प्रभावित करने वाली खुदरा महंगाई के आंकड़े आने से पहले विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर यूटिलिटीज, पावर, रियल्टी, आईटी, टेक और सर्विसेज समेत 17 समूहों में लिवाली की बदौलत बुधवार को शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 224.45 अंक उछलकर 76,724.08 अंक और निफ्टी 37.15 अंक की बढ़त लेकर 23,213.20 अंक पर बंद हुआ।
अमेरिका में महंगाई घटने से फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में कटौती करने की उम्मीद बढ़ने से विश्व बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर कमोडिटीज, इंडस्ट्रियल्स, दूरसंचार, धातु और सर्विसेज समेत सोलह समूहों में हुई लिवाली से गुरुवार को सेंसेक्स 318.74 अंक की छलांग लगाकर 77,042.82 और निफ्टी 98.60 अंक की बढ़ोतरी के साथ 23,311.80 अंक पर पहुंच गया।
चीन के आर्थिक विकास के आंकड़े अनुमान से अधिक मजबूत रहने की बदौलत विश्व बाजार में तेजी रहने के बावजूद स्थानीय स्तर पर आईटी, टेक, फोकस्ड आईटी और बैंकिंग समेत छह समूहों में हुई भारी बिकवाली से शुक्रवार को सेंसेक्स 423.49 अंक का गोता लगाकर 76,619.33 अंक और निफ्टी 108.60 अंक लुढ़ककर 23,203.20 अंक पर बंद हुआ।
 
कड़वा सत्य

Tags: AmericaEmploymentMumbaiअगले सप्ताह विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई)अमेरिकाउम्मीद धूमिलचालू वित्त वर्षतीसरी तिमाहीनजर रहेगीफेडरल रिजर्वबिकवालीबीते सप्ताह करीब एक प्रतिशत मजबूतब्याज दरमजबूत आंकड़ेमुंबईरुख और कंपनियांरोजगारशीघ्र कटौतीस्थानीय स्तर
Previous Post

अंतरिक्ष में विनिर्माण के लिए नयी प्रौद्योगिकी पर हो रहा है काम: मोदी

Next Post

नेताजी सुभाष बाबू के जीवन से प्रेरणा लें युवा-मोदी

Related Posts

आयुष्मान भारत योजना में शर्तें लागू, जबकि ‘आप’ सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना बिना किसी पाबंदी के 10 लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज की गारंटी देती है, फर्क इरादे में है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

दूसरा मौका: भगवंत मान सरकार द्वारा पुनर्वास और रोजगार में सहायता देने से नशा विरोधी अभियान के महत्वपूर्ण परिणाम सामने आए

March 23, 2026
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
Bihar Government Scheme: बिहार में अल्पसंख्यक छात्रों के लिए खुशखबरी! अब मिलेगा फ्री DCA और डेटा एंट्री कोर्स!
अभी-अभी

Bihar Government Scheme: बिहार में अल्पसंख्यक छात्रों के लिए खुशखबरी! अब मिलेगा फ्री DCA और डेटा एंट्री कोर्स!

March 28, 2025
अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40
बॉलीवुड

अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40

February 6, 2025
Next Post
नेताजी सुभाष बाबू के जीवन से प्रेरणा लें युवा-मोदी

नेताजी सुभाष बाबू के जीवन से प्रेरणा लें युवा-मोदी

New Delhi, India
Saturday, April 4, 2026
Mist
22 ° c
78%
7.9mh
32 c 23 c
Sun
34 c 24 c
Mon

ताजा खबर

ह्रास का विकास !

ह्रास का विकास !

April 3, 2026
पार्टी व्हिप के खिलाफ जाने पर राघव चड्ढा पर कार्रवाई हुई, ऐसे बदलाव सभी पार्टियां करती हैं- भगवंत सिंह मान

पार्टी व्हिप के खिलाफ जाने पर राघव चड्ढा पर कार्रवाई हुई, ऐसे बदलाव सभी पार्टियां करती हैं- भगवंत सिंह मान

April 3, 2026
भगवंत मान सरकार ने रिकॉर्ड कायम किया, पंजाब के इतिहास में पहली बार सिर्फ 4 सालों में 65,264 सरकारी नौकरियां दी गईं

भगवंत मान सरकार ने रिकॉर्ड कायम किया, पंजाब के इतिहास में पहली बार सिर्फ 4 सालों में 65,264 सरकारी नौकरियां दी गईं

April 3, 2026
समानतावादी समाज की सृजना के लिए लोगों को श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान

समानतावादी समाज की सृजना के लिए लोगों को श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान

April 3, 2026
क्रॉसवर्ड: पटना के खिलाड़ियों ने स्कूल और कॉलेज श्रेणियों में बाज़ी मारी; त्रिशूर और चेन्नई के प्रतिभागियों ने सीनियर और ग्लोबल वर्ग में जीत हासिल की

क्रॉसवर्ड: पटना के खिलाड़ियों ने स्कूल और कॉलेज श्रेणियों में बाज़ी मारी; त्रिशूर और चेन्नई के प्रतिभागियों ने सीनियर और ग्लोबल वर्ग में जीत हासिल की

April 3, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved