• About us
  • Contact us
Tuesday, February 3, 2026
12 °c
New Delhi
17 ° Wed
17 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

ओडिशा में लोकसभा की शेष छह और विस की बाकी 42 सीटों के लिए मतदान शुरू

News Desk by News Desk
June 1, 2024
in राजनीति
ओडिशा में लोकसभा की शेष छह और विस की बाकी 42 सीटों के लिए मतदान शुरू
Share on FacebookShare on Twitter

भुवनेश्वर, 01 जून (कड़वा सत्य) ओडिशा में शनिवार को राज्य के आठ जिलों में लोक सभा की शेष छह और बाकी 42 विधानसभा सीटों पर अंतिम चरण के चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया और मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार उत्साही मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने के लिए कई स्थानों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू होने से पहले ही मतदान केंद्रों के सामने लम्बी कतार में खड़े नजर आ रहे हैं।
राज्य की जिन छह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होने जा रहे है उनमें मयूरभंज, भद्रक, जाजपुर और जगतसिंहपुर हैं ये सभी सुरक्षित सीटें है तथा बालासोर और केंद्रपाड़ा में भी मतदान होने जा रहा। इन छह लोकसभा सीटों के साथ-साथ 42 विधानसभा सीटों पर भी मतदान होगा।
राज्य में आठ जिलों के कुल 99.55 लाख से अधिक मतदाताओं में से ज़्यादातर तटीय ओडिशा से हैं। इनमें 48.69 से अधिक महिलाएं शामिल हैं। सभी मतदाता 10,882 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकसभा के 66 और विधानसभा के 394 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला तय करेंगे।
राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष तथा पारदर्शी तरीके से मतदान कराने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 126 कंपनियों, ओडिशा सशस्त्र पुलिस बल की 86 प्लाटून और 20,500 नागरिक पुलिस कर्मियों सहित लगभग 36,000 पुलिस बल तैनात किए गए हैं।
जिन प्रमुख लोकसभा उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज ईवीएम में बंद होगा उनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा (केंद्रपाड़ा), पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी और श्रीकांत जेना (बालासोर), और पूर्व सांसद विभू प्रसाद तराई (जगतसिंहपुर) शामिल हैं।
विधानसभा चुनाव में जिन प्रमुख हस्तियों के भाग्य का फैसला होगा उनमें ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल (चांदबली), ओडिशा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष निरंजन पटनायक (भंडारीपोखरी), ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष प्रमिला मलिक (बिंझरपुर), बीजद नेता और पूर्व मंत्री प्रफुल्ल सामल (भद्रक), ओडिशा के मंत्री अतनु सब्यसाची नायक (महाकालपाड़ा), प्रताप देब (औल), पीआर घराई (सुकिंदा) और तुषार कांति बेहरा (काकटपुर) शामिल हैं।
आज के मतदान से तय होगा कि क्या सत्तारूढ़ बीजू जनता दल लगातार छठी बार सत्ता बरकरार रखेगी या विपक्षी भारतीय जनता पार्टी बीजद सरकार को उखाड़ फेंकेगी। राज्य में मतपत्रों की लड़ाई मुख्य रूप से इन दो राजनीतिक दलों के बीच है, भले ही सभी लोकसभा और विधानसभा सीटों पर बहुकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है।
मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के सूत्रों ने कहा कि संवेदनशील बूथों (कुल बूथों का लगभग 21 प्रतिशत) में सीएपीएफ तैनात किया गया है।
ओडिशा के पुलिस महानिदेशक अरुण शारंगी ने कहा कि चुनाव के अंतिम चरण में लगभग 255 उड़न दस्ते और इतनी ही संख्या में स्थैतिक निगरानी टीमें और 843 मोबाइल इकाइयां तैनात की गईं।
मुख्य चुनाव अधिकारी एनबी ढल के अनुसार, 14,606 वीवीपैट के साथ 13,462 मतपत्र इकाइयां और इतनी ही संख्या में नियंत्रण इकाइयां चालू की गई हैं।
पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में सत्तारूढ़ बीजद ने छह लोकसभा में से चार और 42 विधानसभा सीटों में से 34 सीटें जीतीं, जबकि विपक्षी भाजपा ने दो लोकसभा और आठ विधानसभा सीटों पर कब्जा किया था।
 
कड़वा सत्य

Tags: Bhubaneswarfinal phase of electionsLok SabhaOdisharemaining six and remaining 42 assembly seatsstate. Eight districtstight secअंतिम चरण चुनावओडिशाकड़ी सुरक्षाभुवनेश्वरमतदान शाम छह बजे तक चलेगाराज्य. आठ जिलोंलोकसभाशेष छह और बाकी 42 विधानसभा सीटोंसुबह सात बजे मतदान शुरू
Previous Post

अजय देवगन-तब्बू की फिल्म औरों में कहां दम था का टीजर रिलीज

Next Post

दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के शेष भागों में आगे बढ़ा

Related Posts

ओडिशा की कालाहांडी पुलिस ने आठ सदस्यीय अंतरराज्यीय डकैती गिरोह को किया गिरफ्तार
राजनीति

ओडिशा की कालाहांडी पुलिस ने आठ सदस्यीय अंतरराज्यीय डकैती गिरोह को किया गिरफ्तार

February 1, 2025
खरगे-राहुल ने गांधी स्मृति पर बापू को पुष्पांजलि अर्पित की
देश

खरगे-राहुल ने गांधी स्मृति पर बापू को पुष्पांजलि अर्पित की

January 30, 2025
ओडिशा में भारत बायोटेक के संयंत्र का भ्रमण किया सिंगापुर के राष्ट्रपति ने
राजनीति

ओडिशा में भारत बायोटेक के संयंत्र का भ्रमण किया सिंगापुर के राष्ट्रपति ने

January 18, 2025
ओडिशा में भारत बायोटेक के संयंत्र का भ्रमण किया सिंगापुर के राष्ट्रपति ने
राजनीति

ओडिशा में भारत बायोटेक के संयंत्र का भ्रमण किया सिंगापुर के राष्ट्रपति ने

January 18, 2025
राहुल-प्रियंका ने देशवासियों को दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
देश

राहुल-प्रियंका ने देशवासियों को दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

January 14, 2025
गिफ्टी  के गोल से उड़ीसा ने दिल्ली हॉप्स को हराया
खेल

गिफ्टी के गोल से उड़ीसा ने दिल्ली हॉप्स को हराया

January 12, 2025
Next Post
दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के शेष भागों में आगे बढ़ा

दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के शेष भागों में आगे बढ़ा

New Delhi, India
Tuesday, February 3, 2026
Fog
12 ° c
88%
6.1mh
23 c 13 c
Wed
24 c 12 c
Thu

ताजा खबर

ललित नारायण मिश्रा की हत्या की एस आई टी जांच हो: चौबे

ललित नारायण मिश्रा की हत्या की एस आई टी जांच हो: चौबे

February 2, 2026
लोकसभा में राहुल गांधी की टकराहट और पूर्व सेना प्रमुख की किताब का विवाद

लोकसभा में राहुल गांधी की टकराहट और पूर्व सेना प्रमुख की किताब का विवाद

February 2, 2026
घर के पारंपरिक मसालों से बढ़ाएँ अपनी इम्यूनिटी!

घर के पारंपरिक मसालों से बढ़ाएँ अपनी इम्यूनिटी!

February 2, 2026
मान सरकार की बड़ी कामयाबी: पंजाब हाईवे पर मौतों में 50% गिरावट, SSF ने बचाईं 940 जानें

मान सरकार की बड़ी कामयाबी: पंजाब हाईवे पर मौतों में 50% गिरावट, SSF ने बचाईं 940 जानें

February 2, 2026
Bihar Care Leavers Meeting: सचिव बन्दना प्रेयषी ने BCLA संग की अहम बैठक, आत्मनिर्भर भविष्य पर जोर

Bihar Care Leavers Meeting: सचिव बन्दना प्रेयषी ने BCLA संग की अहम बैठक, आत्मनिर्भर भविष्य पर जोर

February 2, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved