• About us
  • Contact us
Wednesday, May 27, 2026
32 °c
New Delhi
42 ° Thu
37 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

कर्नाटक में कोविड से एक व्यक्ति की मौत:गुंडुराव

News Desk by News Desk
December 20, 2023
in राजनीति
कर्नाटक में कोविड से एक व्यक्ति की मौत:गुंडुराव
Share on FacebookShare on Twitter

बेंगलुरु, 20 दिसंबर (कड़वा सत्य) कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडुराव ने देश के कुछ हिस्सों में कोविड मामलों की बढ़ती संख्या के बीच कहा कि पांच दिन पहले राज्य के बेंगलुरु शहर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
श्री गुंडुराव ने इस बात की हालांकि पुष्टि नहीं की कि मौत का कारण जेएन-1 है, जो कोरोना वायरस का एक नया उप-प्रकार (वैरिएंट) है।
उन्होंने कहा,“एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वह 64 साल के व्यक्ति थे। उनकी मृत्यु पांच दिन पहले 15 दिसंबर को हुई थी। हमें नहीं पता कि उनकी मृत्यु जेएन-1 सब-वैरिएंट के कारण हुई थी या नहीं।”
उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा,“हालांकि, वह व्यक्ति अन्य बीमारियों से भी पीड़ित था। वह उच्च रक्तचाप, फेफड़ों की बीमारी, ब्रोन्कियल अस्थमा, हृदय विफलता, निमोनिया से पीड़ित थे और कोविड​​-19 पॉजिटिव भी थे।”
मंत्री ने कहा कि मृतक बेंगलुरु शहर के चामराजपेट का निवासी था। उन्होंने लोगों से डर के दायरे में न रहने की अपील की और निजी और सार्वजनिक स्वास्थ्य कर्मियों को मास्क पहनने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा,“हम 60 से अधिक उम्र के लोगों को कोविड से संक्रमित होने से बचने के लिए मास्क पहनने की सलाह देते हैं।”
श्री गुंडुराव ने कहा कि राज्य सरकार का इरादा कोविड-19 संक्रमण की दर का पता लगाने के लिए परीक्षण बढ़ाने का है। उन्होंने कहा,“सरकार अगले तीन दिनों में इस संख्या को बढ़ाकर 5,000 परीक्षण प्रतिदिन करना चाहती है।” मंत्री ने कहा कि सभी गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (एसएआरआई) और इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी के 20 में से कम से कम एक मामले के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण अनिवार्य कर दिया गया है।
श्री गुंडुराव ने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और तकनीकी सलाहकार समिति गुरुवार को एक बैठक करेंगे, जिसमें तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।
इससे पहले, मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की सभी राज्यों, केंद्र और राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों और प्रतिनिधियों, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर), नीति आयोग के अधिकारियों और अन्य के साथ बैठक में वर्चुअली भाग लिया।
कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को एक परामर्श जारी कर 60 साल से अधिक उम्र के लोगों, गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनने के लिए कहा।
परामर्श में लोगों से बंद, कम हवादार स्थानों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने को भी कहा गया है। इसमें पड़ोसी राज्य केरल में सामने आए सब-वेरिएंट जेएन-1 के मामले का जिक्र किया गया था।
डेस्क.संजय

Tags: BengaluruDinesh Gundu Raofive days agoHealth Ministerincreasing number of Covid casesKarnatakaone person died in Bengaluru cityएक व्यक्ति की मौतकर्नाटककोविड मामलों कीदिनेश गुंडुरावपांच दिन पहलेबढ़ती संख्याबेंगलुरुबेंगलुरु शहर मेंस्वास्थ्य मंत्री
Previous Post

कोविड के बढ़ते मामलों की समीक्षा की मांडविया ने

Next Post

एनटीआर जूनियर प्रभावशाली लोगों की वैरायटी 500 लिस्ट में शामिल हुए

Related Posts

मानसून 2025: बिना ब्रेक लिए भी क्यों बंद हो गई बारिश? 20 दिन से सूखा राजस्थान, जानिए असली वजह!
देश

मानसून 2025: बिना ब्रेक लिए भी क्यों बंद हो गई बारिश? 20 दिन से सूखा राजस्थान, जानिए असली वजह!

August 21, 2025
Karnataka News: 5 साल की मासूम का अपहरण और हत्या, आरोपी का चौंकाने वाला एनकाउंटर – पुलिस की सख्ती से कांप उठा इलाका!
देश

Karnataka News: 5 साल की मासूम का अपहरण और हत्या, आरोपी का चौंकाने वाला एनकाउंटर – पुलिस की सख्ती से कांप उठा इलाका!

April 14, 2025
उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल का नौवां दिन, कर्नाटक पदक तालिका में शीर्ष पर
खेल

उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल का नौवां दिन, कर्नाटक पदक तालिका में शीर्ष पर

February 6, 2025
दक्षिण कोरिया में मछली पकड़ने वाली दो नौकाओं के समुद्र में फंसने से एक व्यक्ति की मौत, तीन लापता
विदेश

दक्षिण कोरिया में मछली पकड़ने वाली दो नौकाओं के समुद्र में फंसने से एक व्यक्ति की मौत, तीन लापता

February 1, 2025
कियारा आडवाणी ने फिल्म टॉक्सिक का अगला शेड्यूल बेंगलुरु में शुरू किया
मनोरंजन

कियारा आडवाणी ने फिल्म टॉक्सिक का अगला शेड्यूल बेंगलुरु में शुरू किया

January 29, 2025
कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव के दौरान पहली बार किया था गारंटी शब्द का इस्तेमाल-रमेश
देश

कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव के दौरान पहली बार किया था गारंटी शब्द का इस्तेमाल-रमेश

January 29, 2025
Next Post
एनटीआर जूनियर प्रभावशाली लोगों की वैरायटी 500 लिस्ट में शामिल हुए

एनटीआर जूनियर प्रभावशाली लोगों की वैरायटी 500 लिस्ट में शामिल हुए

New Delhi, India
Wednesday, May 27, 2026
Mist
32 ° c
28%
8.6mh
47 c 37 c
Thu
44 c 28 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

May 26, 2026
नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved