• About us
  • Contact us
Monday, June 15, 2026
31 °c
New Delhi
35 ° Tue
37 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

कश्मीर में आतंकवाद छद्म लड़ाई तक सीमित,जड़ से मिटायेगी सरकार : शाह

News Desk by News Desk
June 16, 2024
in देश
कश्मीर में आतंकवाद छद्म लड़ाई तक सीमित,जड़ से मिटायेगी सरकार : शाह
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 16 जून (कड़वा सत्य) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई निर्णायक दौर में है तथा आतंकवाद बड़ी संगठित आतंकी हिंसाओं से अब छद्म लड़ाई तक सिमट गया है लेकिन सरकार इसे जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए संकल्पित हैं।
श्री शाह ने जम्मू-कश्मीर में बढ़ती आतंकवादी गतिविधियों के मद्देनजर रविवार को यहां एक उच्च स्तरीय बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केन्द्र शासित प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति तथा आगामी अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की।
गृह मंत्री ने एजेंसियों को जम्मू में ‘एरिया डॉमिनेशन प्लान’ और ‘ज़ीरो टेरर प्लान’ के माध्यम से कश्मीर घाटी में हासिल की गई सफलताओं को दोहराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार नये तरीकों से आतंकियों पर कार्रवाई कर मिसाल बनाने के लिए कटिबद्ध है। गृह मंत्री ने सभी एजेंसियों को मिशन मोड में काम करने और समन्वित तरीके से त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने पर बल दिया।
श्री शाह ने कहा,“ जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई निर्णायक दौर में है। हाल ही में हुई घटनाएं बताती हैं कि आतंकवाद बड़ी संगठित आतंकी हिंसाओं से सिमट कर छद्म लड़ाई तक सीमित होने के लिए मजबूर हो गया है लेकिन हम इसको भी जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए संकल्पित हैं।”
गृह मंत्री ने सुरक्षा एजेंसियों के बीच निर्बाध समन्वय पर जोर देते हुए संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान और उनकी सुरक्षा चिंताओं पर ध्यान देने पर ज़ोर दिया। गृह मंत्री ने स्थानीय खुफिया नेटवर्क को मजबूत करने, सुरंगों का पता लगाने और ड्रोन का मुकाबला करने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को केन्द्र सरकार के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। आतंकवाद के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति को दोहराते हुए गृह मंत्री ने कहा, जम्मू और कश्मीर से आतंकवाद के सफाये के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
श्री शाह ने कहा कि केन्द्र सरकार के प्रयासों से कश्मीर घाटी में आतंकी घटनाओं में महत्वपूर्ण कमी के साथ-साथ बड़े पैमाने पर सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर में रिकॉर्ड संख्या में पर्यटकों का आना वहां कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार को दिखाता है।
यहां नार्थ ब्लॉक में दो चरणों में करीब चार-पांच घंटे से भी अधिक समय तक चली बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला , खुफिया ब्यूरो के निदेशक, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, सेना प्रमुख नामित जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, केन्द्रीय पुलिस बलों के महानिदेशक, जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, जम्मू कश्मीर प्रशासन तथा केन्द्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
श्री शाह को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की विस्तार से जानकारी दी गयी। सेना और पुलिस की ओर से भी आतंकवादियों की गतिविधियों के बारे में बताया गया।
बैठक में आगामी अमरनाथ यात्रा को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुरक्षा तथा उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं से संबंधित तैयारियों का भी जायजा लिया गया।
इससे पहले श्री मोदी ने गुरुवार को श्री शाह और श्री डोभाल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जम्मू कश्मीर की स्थिति की समीक्षा की थी। बैठक में श्री मोदी ने आतंकवाद रोधी कार्रवाई में सशस्त्र बलों की पूरी क्षमता का इस्तेमाल करने को कहा था। इसके बाद श्री शाह ने शुक्रवार को भी एक बैठक में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की थी।
उल्लेखनीय है कि पिछले एक सप्ताह से जम्मू कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ गयी हैं और सुरक्षाकर्मियों तथा आतंकवादियों के बीच निरंतर मुठभेड़ हो रही हैं।
 . 
कड़वा सत्य

Tags: नयी दिल्ली केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में शनिवार को यहां केन्द्र सरकार
Previous Post

सऊदी अरब में हज के दौरान जॉर्डन के 14 हजयात्रियों की मौत

Next Post

ईवीएम बन गया ‘ब्लैक बॉक्स’, इसकी जांच की इजाजत किसी को नहीं : राहुल

Related Posts

रतन टाटा की विरासत औद्योगिक क्षेत्र का नेतृत्व करने वालों का मार्गदर्शन करती रहेगी: शाह
देश

रतन टाटा की विरासत औद्योगिक क्षेत्र का नेतृत्व करने वालों का मार्गदर्शन करती रहेगी: शाह

October 10, 2024
शाह ने की बाढ़ की समस्या से निपटने के दीर्घकालिक उपायों की समीक्षा
देश

शाह ने की बाढ़ की समस्या से निपटने के दीर्घकालिक उपायों की समीक्षा

June 23, 2024
शाह ने जम्मू-कश्मीर में कानून-व्यवस्था की स्थिति व अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की
देश

शाह ने जम्मू-कश्मीर में कानून-व्यवस्था की स्थिति व अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की

June 16, 2024
यह मोदी के विकसित भारत के विजन में विश्वास की जीत है : शाह
देश

यह मोदी के विकसित भारत के विजन में विश्वास की जीत है : शाह

June 4, 2024
केन्द्र , त्रिपुरा और टिपरा मोथा के बीच त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर
देश

केन्द्र , त्रिपुरा और टिपरा मोथा के बीच त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर

March 2, 2024
Next Post
ईवीएम बन गया ‘ब्लैक बॉक्स’, इसकी जांच की इजाजत किसी को नहीं : राहुल

ईवीएम बन गया ‘ब्लैक बॉक्स’, इसकी जांच की इजाजत किसी को नहीं : राहुल

New Delhi, India
Monday, June 15, 2026
Mist
31 ° c
49%
13.7mh
41 c 31 c
Tue
41 c 32 c
Wed

ताजा खबर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बड़ी मेहनत से पंजाब को काले दौर से बाहर निकाला; अब हमें अच्छे कामों को रुकने नहीं देना चाहिए: अरविंद केजरीवाल

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बड़ी मेहनत से पंजाब को काले दौर से बाहर निकाला; अब हमें अच्छे कामों को रुकने नहीं देना चाहिए: अरविंद केजरीवाल

June 15, 2026
अब सालासर-खाटू श्याम जी, हरिद्वार-त्रषिकेश और मथुरा-वृंदावन का भी मुफ्त दर्शन कराएगी भगवंत मान सरकार- केजरीवाल

अब सालासर-खाटू श्याम जी, हरिद्वार-त्रषिकेश और मथुरा-वृंदावन का भी मुफ्त दर्शन कराएगी भगवंत मान सरकार- केजरीवाल

June 15, 2026
भगवंत मान सरकार व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों की मदद के लिए हमेशा प्रतिबद्ध: अरविंद केजरीवाल

भगवंत मान सरकार व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों की मदद के लिए हमेशा प्रतिबद्ध: अरविंद केजरीवाल

June 15, 2026
जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

June 13, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा पूरे राज्य की अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को राहत देने के लिए राज्य स्तरीय नीति बनाने की घोषणा

भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत पंजाब में 90,000 से अधिक नशा पीड़ितों को नशामुक्ति, उपचार और पुनर्वास की सुविधा प्रदान की गई

June 13, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved