• About us
  • Contact us
Wednesday, June 3, 2026
35 °c
New Delhi
38 ° Thu
35 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

कांग्रेस का घोषणापत्र झूठ, भ्रम का पुलिंदा-भाजपा

News Desk by News Desk
April 6, 2024
in देश
कांग्रेस का घोषणापत्र झूठ, भ्रम का पुलिंदा-भाजपा
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 05 अप्रैल (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के घोषणा पत्र में खोखले वादे करने और विदेशों की तस्वीरें लगाने पर आड़े हाथों लेते हुए शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस ने घोषणापत्र में जनता के बीच भ्रम फैलाया है।
भाजपा के प्रवक्ता एवं सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर अपने घोषणापत्र में हमेशा की तरह खोखले वादे करने और अपने वादों को कभी पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र को वास्तविकता से परे सिर्फ लोक लुभावनें वादों से भरा तथा झूठ और भ्रम का पुलिंदा बताया।
डॉ त्रिवेदी ने कहा स्वतंत्रता के बाद देश पर लगभग 60 वर्ष तक प्रत्यक्ष रूप से शासन करने वाली कांग्रेस आज कह रही है कि अब सत्ता में आने पर वे देश में बड़े बदलाव लायेंगे। भाजपा की नीतियों के कारण आज महंगाई दर लगभग 5 प्रतिशत और बेरोजगारी दर 3 प्रतिशत है और पिछले 50 वर्षों में न्यूनतम मंहगाई दर वाले वर्ष 2017, 2019, 2004, 2001 और 2003 थे जिनमें महंगाई दर क्रमशः 3.3, 3.73, 3.77, 3.78, 3.81 प्रतिशत थी और इन सभी वर्षों के दौरान देश में भाजपा सरकार थी। लेकिन 1974 में कांग्रेस सरकार के दौरान मंहगाई दर 26 फीसदी के उच्चतम स्तर पर थी और विकास दर मात्र 1.19 प्रतिशत पर थी। कांग्रेस के फर्जी दावे सबके सामने है।
उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र पर छपी तस्वीरों का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र की गंभीरता को इस बात से समझा जा सकता है कि कांग्रेस के घोषणापत्र में जल प्रबंधन, पर्यावरण स्वच्छता के साथ लगाई गईं अन्य तस्वीरें फर्जी है, जैसे न्यूयॉर्क की बफेलो नदी और थाईलैंड के पर्यावरण के चित्रों को अपने घोषणापत्र में पेश किया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में पर्यावरण अनुभाग में इस्तेमाल की गई तस्वीर दिखाते हुए श्री त्रिवेदी ने कहा कि यह तस्वीर राहुल गांधी के पसंदीदा स्थान थाईलैंड की है। उन्होंने कहा कि हाल ही में कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रमुख ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट कौन संभाल रहा है। कम से कम पार्टी को तो पता होना चाहिए कि उनका घोषणापत्र कौन बना रहा है।’
डॉ त्रिवेदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान का उल्लेख करते हुए कहा उनका कथन है कि कांग्रेस के हाथ में सत्ता आने पहले देश में एक सुई तक नहीं बनती थी। डॉ त्रिवेदी कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए कहा भारत की पहला बिजली परियोजना शिव समुन्द्रम परियोजना 1902 में ही शुरू हो गई थी, भारतीय विज्ञान संस्थान 1916 में तैयार हो गया था, पहला बांध विश्वेश्वरैया जी ने मैसूर में आजादी से बहुत पहले बना दिया था, बेंगलुरु में भारत का पहला मिंटो नेत्र अस्पताल आजादी से पहले ही बनाया गया था, इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी का मानना है देश में विकास के कोई कार्य नहीं होते थे। डॉक्टर, इंजीनियरिंग पेशेवर सब लोग आजादी के बाद नेहरू जी की कृपा से बने थे। संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार डॉक्टरी कर लिए थे, कांग्रेस को तमाम चीजें विरासत में मिली है, उन्हे लगता है कि लोगों को यह मालूम नहीं
है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस ने तब तक जनता को भ्रमित किया, जब तक मीडिया स्वतंत्र नहीं था, साक्षरता दर कम थी और संचार के साधन प्रबल नहीं थे। देश की साक्षरता दर जब पहली बार 50 प्रतिशत के पार हुई तो 1998 में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी, जब साक्षरता दर 60 प्रतिशत के पार हुई तो 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनी और आज जब देश की साक्षरता दर 75 प्रतिशत हो गई तो इस बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की 400 सीटों के साथ सरकार बनने जा रही है क्योंकि अब जनता को झूठ बोलकर गुमराह करना संभव नहीं है।
कांग्रेस पर घोषणापत्र में खोखले वादे करने का आरोप लगाते हुए डॉ त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को एक लाख रुपए प्रतिवर्ष देने का वादा किया है और 2019 में भी कांग्रेस ने किसानों को 72 हजार रुपए प्रतिवर्ष देने का वादा किया था लेकिन सत्य तो यह है कि कांग्रेस ने अपनी राज्य सरकारों में भी ये वादा पूरा नहीं किया है। इसलिए इस घोषणापत्र पर लोग वांछित प्रतिक्रिया तक नहीं दे रहे थे और मल्लिकार्जुन खड़गे को कहकर तालियां बजवानी पड़ीं, इसे एक पंक्ति में कहा जा सकता है – ‘वो पैरवी तो झूठ की करता चला गया, बस उसका चेहरा उतरता चला गया।’
डॉ त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र का नाम ‘न्याय पत्र’ रखा है अर्थात ये मान चुके हैं इन्होंने 55 वर्ष देश पर अन्याय किया है। कांग्रेस ने भारत के युवा, आर्थिक, औद्योगिक, सैन्य क्षमता और सुरक्षा के साथ कभी न्याय नहीं किया और अब न्याय पत्र लेकर तथाकथित न्याय का ढोंग रच रही है। कांग्रेस शासन में कहा जाता था कि फौज न हारी, कौम न हारी, हार गई सरकार हमारी क्योंकि सेना ने बलिदान देकर भारत की रक्षा की और अपने इलाकों पर कब्जा जमाया लेकिन कांग्रेस ने अपनी कमजोरी विदेश नीति के नाम पर अपने क्षेत्रों को पड़ोसी देशों को दे दिया। कांग्रेस की विदेश नीति को एक पंक्ति में कहा जा सकता है कि तीन बड़े राज्यों का आधा हिस्सा गंवा बैठे, ‘पंजाब गया, कश्मीर गया और चला बंगाल गया और चीन के हाथों मानसरोवर का वह ऊंचा भाल गया।’ जिन्होंने भारत के सांस्कृतिक गौरव, सामाजिक समरसता और योग्यता के साथ कभी न्याय नहीं किया वह अब भेष बदल कर न्याय देने की बात करते हैं तो देश की जनता आश्वस्त है कि ये फिर खोखले वादे कर रहे हैं।
डॉ त्रिवेदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री श्री मोदी के खरे नेतृत्व में एकजुटता और श्रेष्ठता के साथ हर गरीब को न्याय देता हुआ, देश को विकास के नए पथ पर ले जाता हुआ, सुरक्षा को सुदृढ़ करता हुआ और राष्ट्र के गौरव को मजबूत करने वाला राजग का गठबंधन है और दूसरी ओर आपसी अंतर्विरोधों और एक दूसरे प्रति अविश्वास, निजी स्वार्थ के लक्ष्य के साथ एक दूसरे को मात देने के लिए खड़े हुए नेताओं, अपने अपने परिवारों और भ्रष्टाचारों को बचाने वाली पार्टियों और भ्रम से भरा हुआ इंडी गठबंधन है। एक तरफ भ्रम और झूठ का पुलिंदा है और दूसरी तरफ मोदी की भरोसे की गारंटी है। कांग्रेस ने अपनी फितरत के अनुरूप एक बार फिर भ्रम पैदा करने के लिए ही ये घोषणापत्र जारी किया जिसमें से कोई भी वादा न उन्होंने केन्द्र में रहते हुए और न कभी राज्य सरकारों में रहते हुए पूरा किया है।
  ,  
कड़वा सत्य

Tags: Congressकांग्रेस काघोषणापत्रझूठपुलिंदाभाजपाभ्रम का
Previous Post

विक्रांत सिंह राजपूत और   सिंह की फिल्म ‘ससुराल का गुलाम’ का ट्रेलर रिलीज

Next Post

फतेहपुरसीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी  नाथ पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

Related Posts

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, महिलाओं को सम्मान राशि और मुफ्त बिजली मिलती रहेगी – भगवंत सिंह मान

May 3, 2026
गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं
देश

गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं

January 6, 2026
वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण
देश

वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण

November 8, 2025
रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?
संपादकीय

रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?

October 5, 2025
MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री
देश

MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री

August 30, 2025
INDIA Alliance: INDIA गठबंधन ने खोला मोर्चा! पहलगाम हमला, ट्रंप के बयान और बिहार SIR पर मानसून सत्र में घेरेगी मोदी सरकार
देश

INDIA Alliance: INDIA गठबंधन ने खोला मोर्चा! पहलगाम हमला, ट्रंप के बयान और बिहार SIR पर मानसून सत्र में घेरेगी मोदी सरकार

July 20, 2025
Next Post
फतेहपुरसीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

फतेहपुरसीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी  नाथ पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

New Delhi, India
Wednesday, June 3, 2026
Mist
35 ° c
42%
5.4mh
43 c 34 c
Thu
42 c 27 c
Fri

ताजा खबर

भगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का किया विस्तार; निजी अस्पतालों में 17 और इलाजों को मंजूरी, अकेले रहने वाले व्यक्तियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज

भगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का किया विस्तार; निजी अस्पतालों में 17 और इलाजों को मंजूरी, अकेले रहने वाले व्यक्तियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज

June 3, 2026
मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत; मानसून से पहले 2200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों और 1400 हॉटस्पॉटों की होगी सफाई: हरजोत सिंह बैंस

मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत; मानसून से पहले 2200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों और 1400 हॉटस्पॉटों की होगी सफाई: हरजोत सिंह बैंस

June 3, 2026
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश

June 3, 2026
Jal Shakti Ministry PSUs under CBI Radar: वाप्कोस और एनपीसीसी में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा, ‘सिफारिश आधारित चयन’ और जाली दस्तावेजों का खेल, सुमिर चावला और प्रदीप कुमार के नाम विजिलेंस इनपुट्स में शामिल

Jal Shakti Ministry PSUs under CBI Radar: वाप्कोस और एनपीसीसी में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा, ‘सिफारिश आधारित चयन’ और जाली दस्तावेजों का खेल, सुमिर चावला और प्रदीप कुमार के नाम विजिलेंस इनपुट्स में शामिल

June 3, 2026
बीएचयू: परंपरा से सौदेबाज़ी का अड्डा तक

बीएचयू: परंपरा से सौदेबाज़ी का अड्डा तक

June 3, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved