• About us
  • Contact us
Saturday, June 6, 2026
36 °c
New Delhi
38 ° Sun
40 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

कांग्रेस ने की चार राज्यों को लेकर रणनीतिक बैठक

News Desk by News Desk
December 26, 2023
in देश
कांग्रेस ने की चार राज्यों को लेकर रणनीतिक बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर (कड़वा सत्य) लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने मंगलवार को बिहार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख तथा पंजाब कांग्रेस के नेताओं के साथ अलग अलग रणनीतिक बैठकें की जिनमें प्रदेश संगठनों की चुनावी तैयारियों को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया।
कांग्रेस की इन चार राज्यों से जुड़ी ये महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठकें यहां पार्टी मुख्यालय में हुई जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल, संबद्ध प्रदेशों के प्रभारी महासचिवों के साथ ही पार्टी के प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया।
सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आलाकमान पार्टी की स्थापना की 138वीं सालगिरह पर नागपुर में होने वाले महत्वपूर्ण सम्मेलन से पहले राज्यों के शीर्ष नेताओं के साथ पिछले कुछ समय से लगातार बैठकें कर रहा है। इस क्रम में आज चार राज्यों बिहार, पंजाब, जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख के पदाधिकारियों के साथ बैठकें हुई और बुधवार को आंध्र प्रदेश तथा हिमाचल प्रदेश के नेताओं के साथ बैठकें होने का कार्यक्रम है।
पार्टी नेतृत्व आम चुनाव की रणनीति बनाने को लेकर विभिन्न प्रदेशों के नेताओं के साथ अलग अलग बैठकें कर रहा है। इन बैठकों के जरिए प्रदेशों में पार्टी को और मजबूत बनाने के साथ ही इन प्रदेशों में प्रभावी ढंग से पार्टी को आम चुनाव के लिए तैयार करना है।
बिहार के नेताओं के साथ हुई बैठक की जानकारी देते हुए श्री खड़गे ने कहा,“लोकसभा चुनाव संबंधित तैयारियों को लेकर बिहार प्रदेश कांगेस के नेताओं से चर्चा हुई। बिहार में महागठबंधन सरकार मज़बूती से बिहार के लोगों के लिए आशा के अनुरूप काम कर रही है। हम सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्ध हैं। बिहार की तरक़्क़ी, ख़ुशहाली और अमन-चैन के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पूरी मेहनत से जन-जन तक जाने को और बिहार के लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप खरा उतरने को तत्पर है।”
बैठक के बाद बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन के साथ सीटों के बंटवारे के लिए 29 दिसंबर को कांग्रेस की गठबंधन के दलों के साथ समन्वय के लिए बनी समिति की भी बैठक होगी जिसमें सीटों के बंटवारे पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
अभिनव.संजय

Tags: Biharcentral leadershipCongressJammu KashmirLok Sabha Elections 2024New Delhiअलग अलगकांग्रेसकेंद्रीय नेतृत्वगहन विचार विमर्शचुनावी तैयारियोंजम्मू-कश्मीरनयी दिल्लीनेताओं के साथपंजाब कांग्रेसप्रदेश संगठनोंबिहाररणनीतिक बैठकेंलद्दाखलोकसभा चुनाव 2024
Previous Post

तीस देशों ने ब्रिक्स का हिस्सा बनने पर दिखाई रूचि: लावरोव

Next Post

टेस्ट मैच के पहले दिन केएल राहुल की 70 रनों की अर्धशतक पारी

Related Posts

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, महिलाओं को सम्मान राशि और मुफ्त बिजली मिलती रहेगी – भगवंत सिंह मान

May 3, 2026
‘उमंग-2026’ में पॉलिटेक्निक छात्रों की शानदार जीत: साहित्य, कला और बौद्धिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का जलवा
देश

‘उमंग-2026’ में पॉलिटेक्निक छात्रों की शानदार जीत: साहित्य, कला और बौद्धिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का जलवा

February 9, 2026
राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं
देश

गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं

January 6, 2026
वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण
देश

वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण

November 8, 2025
Next Post
टेस्ट मैच के पहले दिन केएल राहुल की 70 रनों की अर्धशतक पारी

टेस्ट मैच के पहले दिन केएल राहुल की 70 रनों की अर्धशतक पारी

New Delhi, India
Saturday, June 6, 2026
Clear
36 ° c
25%
15.1mh
43 c 33 c
Sun
45 c 35 c
Mon

ताजा खबर

भगवंत मान सरकार द्वारा लड़कियों के लिए देश की सबसे बड़ी पहलों में शामिल स्कूल-आधारित मासिक धर्म स्वास्थ्य शिक्षा की शुरुआत

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा निर्माण मजदूरों के लिए बड़ी राहत का ऐलान; पूरे पंजाब में 10 लाख मजदूरों का मुफ्त पंजीकरण किया जाएगा

June 6, 2026
पंजाब के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी और फार्मास्युटिकल शिक्षा प्रदान करने के लिए भगवंत मान सरकार विश्वविद्यालयों को बना रही है भविष्य उन्मुख: हरजोत सिंह बैंस

पंजाब के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी और फार्मास्युटिकल शिक्षा प्रदान करने के लिए भगवंत मान सरकार विश्वविद्यालयों को बना रही है भविष्य उन्मुख: हरजोत सिंह बैंस

June 6, 2026
पटना के बापू टावर में विश्व पर्यावरण दिवस: ‘जब नदी जागी’ डॉक्यूमेंट्री और ‘साज़-ए-फ़िज़ा’ से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

पटना के बापू टावर में विश्व पर्यावरण दिवस: ‘जब नदी जागी’ डॉक्यूमेंट्री और ‘साज़-ए-फ़िज़ा’ से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

June 5, 2026
पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा

मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा; कहा, स्वास्थ्य संभाल योजना पंजाब के लिए वरदान बनकर उभरी

June 5, 2026
पंजाब म्यूनिसिपल चुनावों में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत: पंजाब ने नफरत की राजनीति को नकारा; ‘ई.डी. पार्टी’ (भाजपा) पांचवें स्थान पर खिसकी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना’ की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा; योग्य लाभार्थी महिलाओं को पहली जुलाई से मिलेगी वित्तीय सहायता

June 5, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved