• About us
  • Contact us
Sunday, June 14, 2026
35 °c
New Delhi
37 ° Mon
37 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

कांग्रेस ने सेबी प्रमुख माधवी पुरी बुच से मांगा इस्तीफा

News Desk by News Desk
September 2, 2024
in देश
कांग्रेस ने सेबी प्रमुख माधवी पुरी बुच से मांगा इस्तीफा
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 02 सितंबर (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने कहा है कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) प्रमुख माधवी पुरी बुच पद पर रहते हुए आईसीआईसी बैंक से भी मोटा वेतन ले रही हैं और यह सेबी के नियमों का उल्लंघन है, इसलिए उन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस बारे में देश को जवाब देना चाहिए।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सेबी प्रमुख ने नियमों का उल्लंघन किया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जब सब कुछ मालूम था तो उन्हें बताना चाहिए कि श्रीमती बुच को उनके पद से हटाया क्यों नहीं गया है। उन्होंने कहा, “देश में शतरंज का खेल चल रहा है। इसी शतरंज के खेल का एक मोहरा माधवी पुरी बुच हैं। श्रीमती बुच पांच अप्रैल 2017 से चार अक्टूबर 2021 तक सेबी में पूर्णकालिक सदस्य थीं। फिर दो मार्च 2022 को श्रीमती बुच सेबी की चेयरपर्सन बनीं। सेबी की चेयरपर्सन को नियुक्त करने वाली कैबिनेट में श्री मोदी और श्री अमित शाह है। श्रीमती बुच सेबी की पूर्णकालिक सदस्य होते हुए रेगुलर इनकम आईसीआईसीआई बैंक से ले रही थीं जो कि 16.80 करोड़ रुपए था। यही नहीं, वह आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, ईएसओपी और ईएसओपी का टीडीएस भी आईसीआईसीआई बैंक से ले रही थीं।”
उन्होंने कहा, “हम जानना चाहते हैं कि आप सेबी की पूर्णकालिक सदस्य होने के बाद भी अपना वेतन आईसीआईसीआई से क्यों ले रही थीं। यह सीधे-सीधे सेबी के सेक्शन-54 का उल्लंघन है इसलिए अगर श्रीमती बुच में थोड़ी भी शर्म होगी तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। श्रीमती बुच मार्केट की रेगुलेटर हैं, सेबी की चेयरपर्सन हैं, तब भी आईसीआईसीआई बैंक से वेतन कैसे ले सकती हैं। साल 2017-2024 के बीच इन्होंने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल से 22,41,000 रुपए क्यों लिए। आखिर वह आईसीआईसीआई को क्या सेवाएं दे रही थीं। प्रधानमंत्री मोदी से हमारा सवाल और उन्हें इसका जवाब देना चाहिए।”
प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री से सवाल किया और कहा, “प्रधानमंत्री आप जब रेगुलेटरी बॉडी के प्रमुखों की नियुक्ति करते हैं तो उनके लिए क्या उचित मानदंड रखते हैं। क्या प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली एसीसी के सामने चेयरपर्सन की नियुक्ति से पहले या बाद में उनके बारे में ये चौंकाने वाले तथ्य आए थे। क्या श्री मोदी को पता था कि श्रीमती बुच सेबी के कार्यकाल में लाभ के पद पर होने के बावजूद आईसीआईसीआई से सैलरी ले रही थीं। क्या श्री मोदी को मालूम है कि सेबी प्रमुख और पूर्णकालिक सदस्य के रूप में वह आईसीआईसीआई के खिलाफ शिकायतों का निपटारा कर रही थीं और साथ ही आईसीआईसीआई से इनकम ले रहीं थीं।”
उन्होंने सेबी से भी पूछा, “क्या आईसीआईसीआई ने किसी भी जगह सेबी के मेंबर को वेतन देने की बात सार्वजनिक की। आईसीआईसीआई सेबी की चेयरपर्सन को सैलरी देने की आड़ में क्या सुविधा ले रहा था। आखिर आईसीआईसीआई बैंक ने सालाना रिपोर्ट में यह जानकारी क्यों नहीं दी। बैंक ने ईएसओपी के नियम का उल्लंघन कर इनको लाभ क्यों दिए।”
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: ChiefCongressdemandsMadhavi Puri BuchresignationSEBIइस्तीफाकांग्रेसमांगामाधवी पुरी बुचसेबी प्रमुख
Previous Post

पुलिस के इकबाल ने बदली उत्तर प्रदेश के प्रति अवधारणा: योगी

Next Post

दूरसंचार (डिजिटल भारत निधि का प्रबंधन) नियम, 2024 अधिसूचित

Related Posts

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, महिलाओं को सम्मान राशि और मुफ्त बिजली मिलती रहेगी – भगवंत सिंह मान

May 3, 2026
गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं
देश

गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं

January 6, 2026
वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण
देश

वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण

November 8, 2025
रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?
संपादकीय

रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?

October 5, 2025
MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री
देश

MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री

August 30, 2025
INDIA Alliance: INDIA गठबंधन ने खोला मोर्चा! पहलगाम हमला, ट्रंप के बयान और बिहार SIR पर मानसून सत्र में घेरेगी मोदी सरकार
देश

INDIA Alliance: INDIA गठबंधन ने खोला मोर्चा! पहलगाम हमला, ट्रंप के बयान और बिहार SIR पर मानसून सत्र में घेरेगी मोदी सरकार

July 20, 2025
Next Post
दूरसंचार (डिजिटल भारत निधि का प्रबंधन) नियम, 2024 अधिसूचित

दूरसंचार (डिजिटल भारत निधि का प्रबंधन) नियम, 2024 अधिसूचित

New Delhi, India
Sunday, June 14, 2026
Sandstorm
35 ° c
44%
6.5mh
42 c 33 c
Mon
43 c 33 c
Tue

ताजा खबर

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

June 13, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा पूरे राज्य की अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को राहत देने के लिए राज्य स्तरीय नीति बनाने की घोषणा

भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत पंजाब में 90,000 से अधिक नशा पीड़ितों को नशामुक्ति, उपचार और पुनर्वास की सुविधा प्रदान की गई

June 13, 2026
बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

June 13, 2026
स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

June 13, 2026
हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

June 12, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved