• About us
  • Contact us
Tuesday, June 2, 2026
34 °c
New Delhi
37 ° Wed
37 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

कांग्रेस सरकार बनने पर रद्द होगी अग्निवीर योजना-राहुल

News Desk by News Desk
April 11, 2024
in राजनीति
कांग्रेस सरकार बनने पर रद्द होगी अग्निवीर योजना-राहुल
Share on FacebookShare on Twitter

बीकानेर 11 अप्रैल (कड़वा सत्य) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आगामी लोकसभा चुनाव को देश की जनता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनिंदा अरबपति मित्रों के बीच बताते हुए दावा किया है कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर सेना में भर्ती के लिए लागू अग्निवीर योजना को रद्द कर सेना में पुरानी भर्ती प्रणाली को बहाल किया जाएगा।

श्री राहुल गांधी बीकानेर और श्रीगंगानगर से लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में बीकानेर जिले के अनूपगढ़ में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी घोषणा पत्र में दिए गए वादों का गिनाते हुए कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर हर गरीब परिवार की एक महिला को सालाना एक लाख रूपये की मदद दी जाएगी जो परिवार के गरीबी रेखा से बाहर निकलने तक जारी रहेगी। इस कदम से हिंदुस्तान में गरीबी खत्म हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में युवाओं से केंद्र में ख़ाली पड़े 30 लाख सरकारी पद भरने, ट्रेनिंग के लिए अप्रेंटिसशिप कानून लागू करने और ठेका प्रथा को खत्म कर सरकार में पेंशन वाली पक्की नौकरी जैसे वादे किए है। उन्होंने किसानों के लिए एमएसपी कानून लागू करने और कर्ज माफी का भी वादा किया।
श्री राहुल गाधी ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस सरकार आने पर जातिगत जनगणना और आर्थिक सर्वे कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में पिछड़े वर्ग की 50 प्रतिशत, दलित वर्ग की 15 प्रतिशत, आदिवासी वर्ग की आठ प्रतिशत, अल्पसंख्यकों की 15 प्रतिशत और सामान्य वर्ग के गरीबों की पांच प्रतिशत आबादी है। मगर इस 90 प्रतिशत से ज़्यादा आबादी की कहीं भागीदारी नहीं है।
उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार के शासन में 22 लोगों के पास उतना ही धन है, जितना देश के 70 करोड़ लोगों के पास है। मोदी ने 15-20 सबसे अमीर लोगों का 16 लाख करोड़ रूपये का कर्ज माफ किया लेकिन किसानों और गरीबों को कोई राहत नहीं दी। श्री मोदी ने जितना पैसा अरबपतियों को दिया, उतना ही पैसा कांग्रेस हिंदुस्तान के करोड़ों लोगों को देगी।
उन्होंने बेरोजगारी और महंगाई को देश के सबसे बड़े मुद्दे बताते हुए कहा कि इन असल मुद्दों पर मीडिया नहीं बोलता है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने वादा किया था कि हर वर्ष दो करोड़ रोजगार दिए जाएंगे। देशवासियों को 15-15 लाख रूपये दिए जाएंगे लेकिन ये वादे पूरे नहीं किए गए जबकि नोटबंदी और जीएसटी लागू कर दी गई और 15 लाख रुपये से ज्यादा जनता की जेब से निकाल लिए गए। उन्होंने किसानों के मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा किसानों को आतंकवादी कहती है। श्री मोदी ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने से इनकार कर दिया। आजादी के बाद आज किसान पहली बार टैक्स दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के बैंक खाते बंद कर दिए गए। चुनावी बांड योजना से भाजपा ने दबाव डालकर, वसूली कर हिंदुस्तान के बड़े-बड़े उद्योगपतियों से पैसा लिया। उन्होंने यह चुनाव देश की जनता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनिंदा अरबपति मित्रों के बीच बताते हुए जनता से कांग्रेस उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री   पायलट, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, बीकानेर से पार्टी प्रत्याशी गोविंद   मेघवाल, श्रीगंगानगर से प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
जोरा
कड़वा सत्य

Tags: Agniveer scheme will be canceled if Congress government is formed: Rahulअग्निवीर योजनाकांग्रेसबनने पररद्द होगीराहुलसरकार
Previous Post

कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता और पूर्व आईएएस अधिकारी सहित चार लोग भाजपा में शामिल

Next Post

केंद्र, भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने के लिए प्रतिबद्ध: जयशंकर

Related Posts

अमेरिका में भारतीय नागरिकों को प्रताड़ित करने का विरोध करे सरकार: कांग्रेस
देश

अमेरिका में भारतीय नागरिकों को प्रताड़ित करने का विरोध करे सरकार: कांग्रेस

February 5, 2025
घर-घर में खिलाड़ी तैयार करना है सरकार का मकसद :आर्या
खेल

घर-घर में खिलाड़ी तैयार करना है सरकार का मकसद :आर्या

February 4, 2025
भाजपा, आम आदमी पार्टी दोनों करते हैं महिलाओं का अपमान, वायरल वीडियो दिखाया : कांग्रेस
देश

भाजपा, आम आदमी पार्टी दोनों करते हैं महिलाओं का अपमान, वायरल वीडियो दिखाया : कांग्रेस

February 4, 2025
कांग्रेस ने चुनाव में धांधली की निगरानी के लिए बनाया नेताओं,विशेषज्ञों का समूह
देश

कांग्रेस ने चुनाव में धांधली की निगरानी के लिए बनाया नेताओं,विशेषज्ञों का समूह

February 2, 2025
बजट सरकार का ‘मास्टर स्ट्रोक’ है: नायडू
देश

बजट सरकार का ‘मास्टर स्ट्रोक’ है: नायडू

February 1, 2025
दिल्ली सरकार के कुप्रबंधन के कारण दूषित हो रहा है पानी: सैनी
देश

दिल्ली सरकार के कुप्रबंधन के कारण दूषित हो रहा है पानी: सैनी

February 1, 2025
Next Post
केंद्र, भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने के लिए प्रतिबद्ध: जयशंकर

केंद्र, भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने के लिए प्रतिबद्ध: जयशंकर

New Delhi, India
Tuesday, June 2, 2026
Clear
34 ° c
33%
5.4mh
41 c 32 c
Wed
42 c 33 c
Thu

ताजा खबर

डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

June 2, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में एचपीसीएल का बड़ा निवेश सुनिश्चित किया; रिफाइनरी, बायोफ्यूल और बायोगैस प्रोजेक्ट अर्थव्यवस्था को देंगे बढ़ावा और रोजगार के अवसर पैदा करेंगे

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में एचपीसीएल का बड़ा निवेश सुनिश्चित किया; रिफाइनरी, बायोफ्यूल और बायोगैस प्रोजेक्ट अर्थव्यवस्था को देंगे बढ़ावा और रोजगार के अवसर पैदा करेंगे

June 2, 2026
‘ब्राइट माइंडज़ पंजाब’ कार्यक्रम की रूपनगर से शुरुआत; 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 600 से अधिक छात्रों का सम्मान

‘ब्राइट माइंडज़ पंजाब’ कार्यक्रम की रूपनगर से शुरुआत; 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 600 से अधिक छात्रों का सम्मान

June 1, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा

June 1, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

बड़ी इन्फोर्समेंट सफलताओं के कारण पंजाब ने मई 2026 के दौरान 14.59% जी.एस.टी. बढ़ोतरी के साथ राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ा : वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

June 1, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved