• About us
  • Contact us
Tuesday, April 28, 2026
38 °c
New Delhi
36 ° Wed
34 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

केंद्र सरकार के विभागों में खाली पड़े हैं 10 लाख पद: युवा कांग्रेस

News Desk by News Desk
January 30, 2024
in देश
केंद्र सरकार के विभागों में खाली पड़े हैं 10 लाख पद: युवा कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 30 जनवरी (कड़वा सत्य) युवा कांग्रेस ने कहा है कि देश में बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है और सरकारी क्षेत्र में करीब दस लाख पद खाली पड़े हैं, जिन पर भर्ती के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
युवा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी वरुण पांडे ने मंगलवार को यह जानकारी दी और बताया कि सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में लाखों पद खाली पड़े हैं और बेरोजगारी की मार से बेहाल देश का युवा दर दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस में आरटीआई विभाग के उपाध्यक्ष आनंद मिश्रा ने सूचना के अधिकार के तहत सरकार से जानकारी मांगी जिसके अनुसार केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नौ लाख 80 हज़ार से भी ज्यादा पद खाली हैं और सरकार इन पदों को भरने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है।
उन्होंने बताया कि रेलवे जैसे महत्वपूर्ण विभाग में दो लाख 93 हजार 943 पद रिक्त हैं जबकि गृह विभाग में एक लाख 43 हज़ार 500 पद खाली हैं। इसी तरह से देश की सीमाओं से संबंधित सिविल डिफेंस में दो लाख 64 हजार 706 पद खाली हैं जबकि डाक विभाग में 90 हजार पद रिक्त हैं। इसी तरह से विदेश मंत्रालय, कृषि विभाग, खेल एवं युवा मामलों तथा अन्य विभागों में पद रिक्त हैं।
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने इसको लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया और कहा कि 2014 में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी और उन्होंने हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन नौ साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी इन पदों को भरने में विफल रही है।
श्री श्रीनिवास ने कहा कि देश का युवा अब मोदी सरकार के बहकावे में आने वाला नहीं है और आम चुनाव में युवा विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।
अभिनव, यामिनी

Tags: 10 lakh posts are lying vacant in central government departments: Youth Congress10 लाख पदकेंद्र सरकार केखाली पड़े हैंयुवा कांग्रेसविभागों में
Previous Post

02 फरवरी को रिलीज होगी स्मृति सिन्हा की पहली मराठी/ हिंदी फिल्म मुसाफिरा

Next Post

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने ईरान के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जतायी

Related Posts

युवा कांग्रेस ने ट्रम्प का पुतला जलाकर किया प्रदर्शन
देश

युवा कांग्रेस ने ट्रम्प का पुतला जलाकर किया प्रदर्शन

February 6, 2025
युवा कांग्रेस का ‘नौकरी दो, नशा नहीं’ अभियान शुरु
देश

युवा कांग्रेस का ‘नौकरी दो, नशा नहीं’ अभियान शुरु

October 16, 2024
युवा कांग्रेस ने मोदी का जन्मदिन ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के रूप में मनाया
देश

युवा कांग्रेस ने मोदी का जन्मदिन ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के रूप में मनाया

September 17, 2024
युवा कांग्रेस कार्यालयों में महिलाओं ने किया ध्वजारोहण
देश

युवा कांग्रेस कार्यालयों में महिलाओं ने किया ध्वजारोहण

August 16, 2024
युवा कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया 64वां स्थापना दिवस
देश

युवा कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया 64वां स्थापना दिवस

August 9, 2024
बजट के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
देश

बजट के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

July 26, 2024
Next Post
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने ईरान के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जतायी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने ईरान के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जतायी

New Delhi, India
Tuesday, April 28, 2026
Mist
38 ° c
24%
18mh
42 c 31 c
Wed
41 c 29 c
Thu

ताजा खबर

Mumbai Food Poisoning: बिरयानी के बाद खाया तरबूज, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत

Mumbai Food Poisoning: बिरयानी के बाद खाया तरबूज, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत

April 27, 2026
मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए आप सरकार की ओर से एम्फीबियस मशीनों की खरीद को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए आप सरकार की ओर से एम्फीबियस मशीनों की खरीद को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 27, 2026
पंजाब गर्मियों में रिकॉर्ड बिजली मांग को पूरा करने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार: संजीव अरोड़ा

पंजाब गर्मियों में रिकॉर्ड बिजली मांग को पूरा करने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार: संजीव अरोड़ा

April 27, 2026
आप के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का फैसला सच्चाई, आत्म-सम्मान और गांधीवादी सत्याग्रह पर आधारित है, आप पंजाब लीडरशिप चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी है

आप के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का फैसला सच्चाई, आत्म-सम्मान और गांधीवादी सत्याग्रह पर आधारित है, आप पंजाब लीडरशिप चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी है

April 27, 2026
पंजाब में भाजपा का बढ़ता दायरा: वरिष्ठ अकाली नेता सराओ अकाली दल (पुनर सुरजीत) छोड़ भगवा दल में हुए शामिल, पूर्व डीडीपीओ गुरविंदर सिंह भुटाल ने भी थामा भाजपा का दामन

पंजाब में भाजपा का बढ़ता दायरा: वरिष्ठ अकाली नेता सराओ अकाली दल (पुनर सुरजीत) छोड़ भगवा दल में हुए शामिल, पूर्व डीडीपीओ गुरविंदर सिंह भुटाल ने भी थामा भाजपा का दामन

April 27, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved