• About us
  • Contact us
Thursday, March 5, 2026
30 °c
New Delhi
30 ° Fri
30 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

केजरीवाल की नैतिकता समाप्त हो चुकी है: भाजपा

News Desk by News Desk
April 3, 2024
in देश
केजरीवाल की नैतिकता समाप्त हो चुकी है: भाजपा
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 02 अप्रैल (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा जेल से सरकार चलाने पर आड़े हाथों लेते हुए मंगलवार को कहा कि अब भ्रष्ट आचरण से श्री केजरीवाल की नैतिकता समाप्त हो चुकी है और दिल्ली की जनता उनसे मुक्ति चाहती है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए इंडिया समूह पर जमकर हमला बोला और भ्रष्टाचार के आरोप में संलिप्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा जेल से सरकार चलाने पर सवाल उठाए।
श्री भाटिया ने इंडिया समूह पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर सारे कट्टर बेईमान, पापी और भ्रष्टाचारी हैं तो दूसरी ओर एक ईमानदार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। देश की जनता इन भ्रष्टाचारियों से अपने पैसे का हिसाब मांग रही है। दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सबसे पहले प्रवर्तन निदेशालय के नौ समन पर उपस्थित नहीं हुए। श्री केजरीवाल अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय गए, जहां उन्हें शराब घोटाले का प्रथम दृष्टया आरोपी ठहराया गया और राहत नहीं दी गई। श्री केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय न्यायालय और फिर पुनः दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की और दोनों ही जगह इनकी याचिका खारिज कर दी गई तथा श्री अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गत 14 महीने से जेल में बंद मनीष सिसोदिया को प्रवर्तन निदेशालय, उच्च न्यायालय और शीर्ष न्यायालय सहित कहीं से कोई राहत नहीं दी गई।
श्री भाटिया ने श्री केजरीवाल के दोहरे मापडंड पर सवाल पूछा कि श्री केजरीवाल ने जब मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर उनसे इस्तीफा लिया था, तो श्री केजरीवाल स्वयं गिरफ्तार होने पर इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं? आज दिल्ली की जनता ऐसी सरकार की हकदार है जो जनता के प्रति ईमानदार रहे, न कि एक ऐसी सरकार जिसका सीएम भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरा हो,जो सिर्फ अपनी जेब भरता हो और जो जेल के अंदर से सरकार चलाने की इच्छा रखता हो। दिल्ली की जनता आज कह रही है कि बहुत हो गया आपका भ्रष्टाचार अब ‘साड्डा हक एथ्थे रख!’
श्री भाटिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नैतिकता पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। यह अत्यंत चिंताजनक विषय है कि श्री केजरीवाल जेल के अंदर से सरकार चलाने की बात कर रहे हैं, क्योंकि आम आदमी पार्टी में कोई ऐसा नेता नहीं है, जो दिल्लीवासियों की सेवा कर सके। पहले श्री अरविंद केजरीवाल कहा करते थे कि उनकी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है लेकिन आज वह खुद भ्रष्टाचारी बन चुके हैं। परिवारवाद के खिलाफ मुहिम चलाने वाले श्री केजरीवाल को मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए उनकी धर्मपत्नी के अलावा कोई नहीं मिल रहा है।
श्री भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भ्रष्टाचार को खत्म करने का संकल्प लिया है। विपक्ष लगातार यह दावा करता है कि सरकार द्वारा जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है, लेकिन जनता आगामी चुनाव में अपना फैसला सुनाएगी। कुछ दिनों पहले भ्रष्टाचारी, वंशवादी और सांप्रदायिक राजनीति करने वाले सभी नेता इकट्ठे हुए थे। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है। इस रैली में शामिल हुए सभी दलों के नेताओं पर भ्रष्टाचार के मामले दर्ज हैं। श्रीमती   गांधी और श्री राहुल गांधी एक मुकदमे के चलते सर्वोच्च न्यायालय तक गए लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। कांग्रेस नेता धीरज साहू के घर से 352 करोड़ रुपये नकद ब द हुए। इसके अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन 2 महीने से जेल में हैं लेकिन न्यायालय से उन्हें भी राहत नहीं मिल रही है। बीआरएस नेत्री के. कविता भी 20 दिनों से जेल में हैं। तृणमूल कांग्रेस नेता अनुब्रत मंडल और पार्थ चटर्जी भी लंबे समय से भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं। विपक्ष के नेता पहले भ्रष्टाचार करते हैं और पकड़े जाने पर जांच एजेंसियों और लोकतंत्र को कोसते हैं। न्यायालय कहता है कि भ्रष्टाचार समाप्त हो रहा है लेकिन विपक्षी दल कभी भी तथ्य की बात नहीं करते, इधर उधर के मुद्दे उठाकर जनता को बरगलाने का प्रयास करते हैं।
श्री भाटिया ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में एक तरफ जनकल्याणकारी नीतियों वाली भाजपा सरकार है और दूसरी तरफ तुच्छ राजनीति करने वाला इंडिया समूह है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कहते हैं कि ‘अगर भाजपा चुनाव जीती तो देश भर में आग लग जाएगी।’ श्रीमती   गांधी ने सीएए पर बयान दिया था कि यह आर-पार की लड़ाई है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा सीएए लागू होने पर देश में गृह युद्ध शुरू हो जाने का बयान देती हैं, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह की बयानबाजी से पता लगता है कि इंडिया समूह के सभी दल दिशाविहीन हैं और जनता ने तय कर लिया है कि आगामी चुनाव में इस सांप्रदायिक और वंशवादी टाइटैनिक जहाज को जरूर डुबाना है। आगामी चुनाव में विपक्षी गठबंधन जमानत जब्त होने का नया कीर्तिमान स्थापित करेगा और इसलिए तेजस्वी यादव ने कहा कि ईवीएम सेट किए जा चुके हैं।
 . 
कड़वा सत्य

Tags: Bharatiya Janata Party (BJP)corruption allegationsNew Delhisurrounded by Delhi Cअब भ्रष्ट आचरणअरविन्द केजरीवालआड़े हाथोंऔर दिल्ली जनता उनसे मुक्ति चाहतीघिरे दिल्ली मुख्यमंत्रीजेल से सरकार चलानेनयी दिल्लीनैतिकता समाप्तभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)भ्रष्टाचार आरोपश्री केजरीवाल
Previous Post

वियतनाम के उत्तरी प्रांत में कोयला खदान में आग लगने से 4 की मौत, 7 घायल

Next Post

ओस्मोन सोनको सेनेगल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
ओस्मोन सोनको सेनेगल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त

ओस्मोन सोनको सेनेगल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त

New Delhi, India
Thursday, March 5, 2026
Mist
30 ° c
43%
19.1mh
38 c 23 c
Fri
38 c 22 c
Sat

ताजा खबर

‘आप’ सरकार के अधीन पंजाब राजस्व विकास में शीर्ष 3 राज्यों में शामिल, अपना कर राजस्व बढ़कर 57,919 करोड़ रुपये हुआ: हरपाल सिंह चीमा

‘आप’ सरकार के अधीन पंजाब राजस्व विकास में शीर्ष 3 राज्यों में शामिल, अपना कर राजस्व बढ़कर 57,919 करोड़ रुपये हुआ: हरपाल सिंह चीमा

March 4, 2026
चॉकबोर्ड से स्मार्ट क्लासरूम तक: भगवंत मान सरकार पंजाब के सरकारी स्कूलों में लाई डिजिटल क्रांति

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की बात, युद्ध प्रभावित अरब देशों में फंसे पंजाबियों को तुरंत निकालने की मांग की

March 4, 2026
‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का एक साल – 36,178 एफआईआर, 51,648 गिरफ्तारियां, भगवंत मान सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जंग तेज: बलतेज पन्नू

आप नेता बलतेज पन्नू ने पंजाबी कलाकार एमी विर्क से फोन पर की बात,यूएई में फंसे परिवार का जाना हाल

March 4, 2026
आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बुधवार को लुधियाना में नशा विरोधी कार्यकर्ता से की मुलाकात

आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बुधवार को लुधियाना में नशा विरोधी कार्यकर्ता से की मुलाकात

March 4, 2026
‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का एक साल – 36,178 एफआईआर, 51,648 गिरफ्तारियां, भगवंत मान सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जंग तेज: बलतेज पन्नू

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का एक साल – 36,178 एफआईआर, 51,648 गिरफ्तारियां, भगवंत मान सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जंग तेज: बलतेज पन्नू

March 3, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved