• About us
  • Contact us
Thursday, March 5, 2026
26 °c
New Delhi
30 ° Fri
30 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

कोलकाता में प्रदर्शनकारियों को रोकने पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछारें की

News Desk by News Desk
August 27, 2024
in राजनीति
कोलकाता में प्रदर्शनकारियों को रोकने पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछारें की
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता 27 अगस्त (कड़वा सत्य) पश्चिम बंगाल के कोलकाता में प्रशिक्षु डॉक्टर के दुष्कर्म एवं हत्या के परिप्रेक्ष्य में पीड़िता के लिए न्याय तथा महिला सुरक्षा में गिरावट को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग करते हुए मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने पर आमादा पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछारें की।
गैर-राजनीतिक छात्र समूह ‘छात्र समाज’ ने आज ‘नवन्ना अविजन’ (सचिवालय मार्च) का आह्वान किया था। प्रशासन ने पुलिस की अनुमति नहीं लिये जाने का हवाला देते हुए मार्च को अवैध और गैरकानूनी घोषित कर दिया था। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने रैली निकाली।
प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने हावड़ा के सतरागाछी में बैरिकेड तोड़ दिया था। यहां के स्टेशन पर रेलवे ट्रैक से पत्थर उठाकर फेंके जाने से कई पुलिसकर्मी घायल हो गये। हावड़ा और कोलकाता में झड़पों में कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट में प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें भी की गयीं। हावड़ा के फोरशोर रोड पर कोना एक्सप्रेस हाईवे पर कुछ और बैरिकेड्स गिरने पर सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज, पानी की बौछारें और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। पुलिस ने हावड़ा ब्रिज पर भी राष्ट्रीय तिरेगा लेकर नारे लगा रहे प्रदर्शनकारियों पर इसी तरह की कार्रवाई की।
मार्च के आह्वान के मद्देनजर पुलिस ने सचिवालय के चारों ओर 19 जगहों पर बैरिकेडिंग की थी। सचिवालय की इमारत के चारों ओर लगभग छह हजार कर्मियों की बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया था, जिसमें लड़ाकू बल, रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और बंगाल पुलिस तथा कोलकाता पुलिस के दंगा निरोधक पुलिस ने राज्य सचिवालय तथा हावड़ा और कोलकाता के पड़ोसी इलाकों की ओर जाने वाली सड़कों पर बैरिकेड्स लगा दिए थे। प्रदर्शनकारियों ने दो जगहों पर इकट्ठा होकर सचिवालय की ओर बढ़ने की कोशिश की, जहां पुलिस ने उन्हें नियंत्रित करने के लिए बल का प्रयोग किया।
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह ही सचिवालय स्थित अपने कार्यालय पहुंच गयी थी , जहां सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा दायरा बढ़ा दिया था।
इससे पहले कोलकाता से विद्यासागर सेतु (पुल) के जरिए नवन्ना जाने वाली सड़क पर सोमवार रात से यातायात रोक दिया गया था। वहीं ग्रैंड ट्रंक रोड (जीटीआर) पर सुबह आठ बजे से यातायात रोक दिया गया, जिससे कोलकाता और हावड़ा के बीच कार्यालय जाने वालों को असुविधा हुई।
विपक्ष के नेता शुवेंदु अधिकारी ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर कथित पुलिस कार्रवाई को तत्काल रोकने की मांग की और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के अत्याचारों के विरोध में भाजपा द्वारा प्रदेशव्यापी बंद की धमकी दी।
पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक सचिवालय तक मार्च के दौरान हिंसा की साजिश रचने के आरोप में चार छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी पर पुलिस का बयान श्री अधिकारी के चार छात्रों सुभोजित घोष, पुलोकेश पंडित, गौतम सेनापति और प्रीतम सरकार के हावड़ा स्टेशन से लापता होने संबंधी आरोप लगाये जाने के कुछ ही घंटों के भीतर सामने आया है।
पश्चिम बंगाल पुलिस ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट किया, “एक राजनीतिक दल के नेता चार छात्रों के बारे में झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश कर रहा है, जो जाहिर तौर पर कल रात से लापता हैं। सच्चाई यह है कि कोई भी लापता नहीं है।” पुलिस ने स्पष्ट किया कि चारों आज नवन्ना अभियान के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा की साजिश रच रहे थे तथा हत्या और हत्या के प्रयास की साजिश में शामिल थे। उन्हें सार्वजनिक सुरक्षा के मद्देनजर गिरफ्तार किया गया है और उनके परिवारों को भी सूचित कर दिया गया है।
अशोक, 
कड़वा सत्य

Tags: demand for resignation of Chief Minister Mamata Banerjee on Tuesdaytrainee doctorsWest Bengalकोलकातादुष्कर्म एवं हत्या के परिप्रेक्ष्य में पीड़िता के लिए न्याय तथा महिला सुरक्षा में गिरावट को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग Kolkataपश्चिम बंगालरशिक्षु डॉक्टर
Previous Post

गुटेरेस ने की पाकिस्तान में हुए हमलों की कड़ी निंदा

Next Post

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, ऑक्सीजन मैन के सहयोग से 5 ज़रूरतमंदों महिलाओं को दिया गया सिलाई मशीन

Related Posts

भारत को कोयले की जरुरत कोल इंडिया पूरी करती रहेगी: प्रसाद
राजनीति

भारत को कोयले की जरुरत कोल इंडिया पूरी करती रहेगी: प्रसाद

January 27, 2025
भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया
खेल

भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया

January 23, 2025
भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 132 रन पर रोका
खेल

भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 132 रन पर रोका

January 22, 2025
हार्दिक पांड्या ग्रुप लीडरशिप का हिस्सा है: सूर्यकुमार
खेल

हार्दिक पांड्या ग्रुप लीडरशिप का हिस्सा है: सूर्यकुमार

January 22, 2025
निचले क्रम बल्लेबाज हमारी टीम की मजबूत कड़ी
खेल

निचले क्रम बल्लेबाज हमारी टीम की मजबूत कड़ी

January 21, 2025
अमित शाह ने लोगों से 2026 में ममता शासन को समाप्त करने का  किया आग्रह
राजनीति

अमित शाह ने लोगों से 2026 में ममता शासन को समाप्त करने का किया आग्रह

October 27, 2024
Next Post
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, ऑक्सीजन मैन के सहयोग से 5 ज़रूरतमंदों महिलाओं को दिया गया सिलाई मशीन

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, ऑक्सीजन मैन के सहयोग से 5 ज़रूरतमंदों महिलाओं को दिया गया सिलाई मशीन

New Delhi, India
Thursday, March 5, 2026
Mist
26 ° c
58%
17.6mh
38 c 23 c
Fri
38 c 22 c
Sat

ताजा खबर

Global Oil Crisis: US-इजराइल-ईरान कनफ्लिक्ट के बीच भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीद फिर बढ़ाई, ऊर्जा सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला

Global Oil Crisis: US-इजराइल-ईरान कनफ्लिक्ट के बीच भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीद फिर बढ़ाई, ऊर्जा सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला

March 5, 2026
मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए भगवंत सिंह मान सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की, 24×7 हेल्पलाइन स्थापित

मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए भगवंत सिंह मान सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की, 24×7 हेल्पलाइन स्थापित

March 5, 2026
Punjab Healthcare Boost: पंजाब में बनेंगे 7 नए मेडिकल कॉलेज, 600 बढ़ेंगी MBBS सीटें; स्वास्थ्य मंत्री Dr. Balbir Singh ने किया बड़ा ऐलान

Punjab Healthcare Boost: पंजाब में बनेंगे 7 नए मेडिकल कॉलेज, 600 बढ़ेंगी MBBS सीटें; स्वास्थ्य मंत्री Dr. Balbir Singh ने किया बड़ा ऐलान

March 5, 2026
‘आप’ सरकार के अधीन पंजाब राजस्व विकास में शीर्ष 3 राज्यों में शामिल, अपना कर राजस्व बढ़कर 57,919 करोड़ रुपये हुआ: हरपाल सिंह चीमा

‘आप’ सरकार के अधीन पंजाब राजस्व विकास में शीर्ष 3 राज्यों में शामिल, अपना कर राजस्व बढ़कर 57,919 करोड़ रुपये हुआ: हरपाल सिंह चीमा

March 4, 2026
चॉकबोर्ड से स्मार्ट क्लासरूम तक: भगवंत मान सरकार पंजाब के सरकारी स्कूलों में लाई डिजिटल क्रांति

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की बात, युद्ध प्रभावित अरब देशों में फंसे पंजाबियों को तुरंत निकालने की मांग की

March 4, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved