• About us
  • Contact us
Saturday, July 11, 2026
28 °c
New Delhi
37 ° Sun
38 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

गडकरी ने वित्त मंत्री से बीमा पॉलिसी प्रीमियम पर जीएसटी हटाने पर विचार करने का किया अनुरोध

News Desk by News Desk
July 31, 2024
in व्यापार
गडकरी ने वित्त मंत्री से बीमा पॉलिसी प्रीमियम पर जीएसटी हटाने पर विचार करने का किया अनुरोध
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं  केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को वित्त मंत्री निर्मल सीतारमण को एक पत्र लिखकर जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के प्रीमियम पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) हटाने के सुझाव पर प्राथमिकता के साथ विचार करने का आग्रह किया है।
श्री गडकरी ने वित्त मंत्री को लिखा है कि उन्हें नागपुर मंडल के भारतीय जीवन बीमा निगम कर्मचारी संघ ने एक ज्ञापन प्रस्तुत किया है जिसमें जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी प्रीमियम पर जीएसटी हटाने सहित जीवन बीमा क्षेत्र के बारे में कई सुझाव और सिफारिशें की गयी हैं। उन्होंने इन मामलों पर सहयोग करने का आग्रह किया है।
श्री गडकरी ने लिखा है, “यूनियन द्वारा उठाया गया मुख्य मुद्दा जीवन बीमा और चिकित्सा बीमा प्रीमियम पर जीएसटी हटाने का मुद्दा है।” उन्होंने लिखा है कि दोनों मामलों में प्रीमियम पर 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगता है। जीवन बीमा पर जीएसटी लगाने का मतलब जीवन की अनिश्चितता से बचाव के लिये गये प्रीमियम पर ‘कर’ लगाना है।
सड़क परिवहन मंत्री ने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम के नागपुर मंडल की कर्मचारी यूनियन का मानना है कि लोग जीवन बीमा पॉलिसी इसलिये खरीदते हैं, ताकि वे जीवन के अनिश्चितताओं के आगे कुछ सुरक्षा प्रदान कर सकें, ऐसे में उन पर ‘कर’ नहीं लगना चाहिए।
यूनियन ने श्री गडकरी को दिये गये ज्ञापन में यह भी कहा है कि स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर 18 प्रतिशत दर से जीएसटी लगाने के कारण इस कारोबार का विस्तार प्रभावित हो रहा है इसलिये उन्होंने इसे भी हटाने की मांग की है।
श्री गडकरी ने वित्त मंत्री को लिखा है कि यूनियन ने पत्र में जीवन बीमा के माध्यम से बचत पर कर में भेदभाव, स्वास्थ बीमा प्रीमियम पर आयकर में कटौती और सरकारी क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियों के पुनर्गठन का भी मुद्दा उठाया है।
श्री गडकरी ने वित्त मंत्री से अनुरोध किया है कि वह जीवन बीमा और स्वास्थ बीमा प्रीमियम पर जीएसटी के कारण वृद्धि नागरिकों के समक्ष उत्पन्न होने वाली जटिलताओं जैसे मुद्दों की विधिवत पुष्टि करते हुये, ज्ञापन में दिये गये मुद्दों पर प्राथमिकता से विचार करें।
 .  .  
कड़वा सत्य

Tags: New DelhiUnion Road Transport and Highways Minister Nitin Gadkari requested the Finance Minister to consider removing GST on insurance policअनुरोधकरनेकियाकेन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरीजीएसटीनयी दिल्लीपरबीमा पॉलिसी प्रीमियमविचारवित्त मंत्रीहटाने
Previous Post

स्वप्निल कुसाले 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन निशानेबाजी स्पर्धा के फाइनल में

Next Post

विनीत सिंह, अक्षय ओबेरॉय ने ‘घुसपैठिया’ की टीम के साथ मुंबई में साइबर सुरक्षा मुख्यालय का दौरा किया

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
विनीत सिंह, अक्षय ओबेरॉय ने ‘घुसपैठिया’ की टीम के साथ मुंबई में साइबर सुरक्षा मुख्यालय का दौरा किया

विनीत सिंह, अक्षय ओबेरॉय ने ‘घुसपैठिया’ की टीम के साथ मुंबई में साइबर सुरक्षा मुख्यालय का दौरा किया

New Delhi, India
Saturday, July 11, 2026
Mist
28 ° c
89%
3.6mh
42 c 33 c
Sun
42 c 34 c
Mon

ताजा खबर

दिल्ली की बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट, 1 अगस्त से बंद हो रही यह सुविधा

दिल्ली की बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट, 1 अगस्त से बंद हो रही यह सुविधा

July 11, 2026
Bihar IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 10 IAS समेत 21 अफसरों का एक साथ तबादला, कई जिलों के DDC और SDO बदले गए

Bihar IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 10 IAS समेत 21 अफसरों का एक साथ तबादला, कई जिलों के DDC और SDO बदले गए

July 11, 2026
Delhi NCR में अपना घर या दुकान लेने का सुनहरा मौका, GDA नीलाम कर रहा 19 योजनाओं के प्लॉट

Delhi NCR में अपना घर या दुकान लेने का सुनहरा मौका, GDA नीलाम कर रहा 19 योजनाओं के प्लॉट

July 11, 2026
इंडियन पोटाश लिमिटेड और जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड ने गुजरात में सतत गन्ना खेती को बढ़ावा देने के लिए किया समझौता (MoU)

इंडियन पोटाश लिमिटेड और जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड ने गुजरात में सतत गन्ना खेती को बढ़ावा देने के लिए किया समझौता (MoU)

July 10, 2026
Assam Budget 2026: एक से ज्यादा शादी की तो बंद हो जाएंगी सरकारी सुविधाएं, जा सकती है सरकारी नौकरी भी

Assam Budget 2026: एक से ज्यादा शादी की तो बंद हो जाएंगी सरकारी सुविधाएं, जा सकती है सरकारी नौकरी भी

July 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved