• About us
  • Contact us
Saturday, April 18, 2026
23 °c
New Delhi
36 ° Sun
35 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

गुरु गोरखनाथ का दर्शन.पूजन कर भावविभोर हुए धनखड़

News Desk by News Desk
September 7, 2024
in राजनीति
गुरु गोरखनाथ का दर्शन.पूजन कर भावविभोर हुए धनखड़
Share on FacebookShare on Twitter

गोरखपुर 07 सितंबर (कड़वा सत्य) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गोरखपुर यात्रा के दौरान शनिवार को सैनिक स्कूल का लोकार्पण करने के बाद गोरखनाथ मंदिर जाकर शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ जी का दर्शन.पूजन किया उनके साथ में उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ भी उपस्थित रहीं।
पहली बार गाेरखपुर की यात्रा पर आये श्री धनखड़ के दर्शन.पूजन का अनुष्ठान मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने खुद अपनी देखरेख में संपन्न कराया। गुरु गोरखनाथ के चरणों में शीश नवाकर और महायोगी के मंदिर के गर्भगृह में प्रज्वलित अखंड ज्योति की महत्ता जानकर उपराष्ट्रपति भावविभोर हो गए।
सैनिक स्कूल के लोकार्पण का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री की अगवानी में उपराष्ट्रपति सपत्नी गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर के मुख्य द्वार से वह गोल्फ कार्ट से मुख्य मंदिर की सीढ़ियों तक आए। यहां उपराष्ट्रपति के आते ही 251 वेदपाठी छात्रों ने वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच उनका दिव्य स्वागत किया।
मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने के दौरान गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, देवीपाटन शक्तिपीठ के महंत योगी मिथिलेशनाथ, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास, चचाई  मठ के महंत पंचानन पुरी, द्वारिका तिवारी और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के पदाधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी की अगवानी की।
मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी ने विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महायोगी गोरखनाथ का दर्शन.पूजन किया। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में प्रज्वलित अखंड ज्योति का भी दर्शन कर प्रणाम निवेदित किया। पूजन के अनुष्ठान के दौरान वहां मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
गोरक्षपीठाधीश्वर ने उपराष्ट्रपति को महायोगी गोरखनाथ और मंदिर के गर्भगृह में प्रज्वलित अखंड ज्योति की महिमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने मंदिर के गर्भगृह में उपराष्ट्रपति और उनकीन पत्नी को गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा भेंटकर तथा अंगवस्त्र देकर अभिनंदन किया।
दर्शन.पूजन के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ ने योगी के साथ मंदिर परिसर स्थित पीठाधीश्वर निवास आकर सूक्ष्म जलपान ग्रहण किया। इस दौरान महायोगी गोरखनाथ के पौराणिक आख्यान, नाथपंथ के गुरुजन और गोरखनाथ मंदिर के इतिहास की जानकारी देते हुए उन्हें अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ पर तीन खंडों में प्रकाशित ग्रंथ ष्राष्ट्रीयता के अनन्य साधक महंत अवेद्यनाथ भेंट स्वरूप दियाऔर साथ ही उन्होंने गीता प्रेस से प्रकाशित कई आध्यात्मिक पुस्तकें भी उपहार स्वरूप दीं।
मुख्यमंत्री के सानिध्य में कई जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, उद्यमियों, चिकित्सकों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्यजन ने गोरखनाथ मंदिर पधारे उपराष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की। यहां उपराष्ट्रपति से मिलने आए गीताप्रेस के न्यासियों ने उन्हें पांच आध्यात्मिक पुस्तकों का सेट उपहार स्वरूप प्रदान किया।
शिष्टाचार भेंट के बाद भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय ग् ीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने एक टेबल पर भोजन किया। गोरखनाथ मंदिर में करीब एक घंटा का वक्त बिताने के बाद उपराष्ट्रपति एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री उन्हें विदा करने के लिए एयरपोर्ट तक गए।
उदय,  
कड़वा सत्य

Tags: after visitingbecameDhankharemotionalGuru Gorakhnathworshippingगुरु गोरखनाथदर्शन-पूजनभावविभोरहुए धनखड़
Previous Post

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर

Next Post

देश में टाइगर रिजर्व की संख्या 57 है:भूपेंद्र यादव

Related Posts

समान नागरिक संहिता लागू करने का समय आ गया है : धनखड़
देश

समान नागरिक संहिता लागू करने का समय आ गया है : धनखड़

January 27, 2025
कोल्डप्ले के मुंबई कॉन्सर्ट में भावुक हुयी श्रेया घोषाल
बॉलीवुड

कोल्डप्ले के मुंबई कॉन्सर्ट में भावुक हुयी श्रेया घोषाल

January 20, 2025
संवाद के बिना अभिव्यक्ति अधूरी है: धनखड़
देश

संवाद के बिना अभिव्यक्ति अधूरी है: धनखड़

January 20, 2025
‘कौन बनेगा करोड़पति - ज्ञान का रजत महोत्सव’ में भावुक हुये अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड

‘कौन बनेगा करोड़पति – ज्ञान का रजत महोत्सव’ में भावुक हुये अमिताभ बच्चन

January 19, 2025
धनखड़ पहुंचे लक्षद्वीप, पर्यटकों के लिए बताया स्वर्ग
देश

धनखड़ पहुंचे लक्षद्वीप, पर्यटकों के लिए बताया स्वर्ग

January 17, 2025
किसानों को नजरंदाज नहीं किया जा सकता: धनखड़
देश

किसानों को नजरंदाज नहीं किया जा सकता: धनखड़

January 16, 2025
Next Post
देश में टाइगर रिजर्व की संख्या 57 है:भूपेंद्र यादव

देश में टाइगर रिजर्व की संख्या 57 है:भूपेंद्र यादव

New Delhi, India
Saturday, April 18, 2026
Mist
23 ° c
78%
4.3mh
41 c 31 c
Sun
41 c 29 c
Mon

ताजा खबर

Rahul Gandhi FIR: ब्रिटिश नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

Rahul Gandhi FIR: ब्रिटिश नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

April 18, 2026
Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, जानिए पास होने के लिए कितने वोट कम पड़े

Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, जानिए पास होने के लिए कितने वोट कम पड़े

April 18, 2026
‘पंचायत’ के ‘विकास’ ने पटना में बढ़ाया युवाओं का हौसला, एमिटी फिल्म फेस्टिवल 2026 का शानदार समापन

‘पंचायत’ के ‘विकास’ ने पटना में बढ़ाया युवाओं का हौसला, एमिटी फिल्म फेस्टिवल 2026 का शानदार समापन

April 17, 2026
अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

April 17, 2026
पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 17, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved