• About us
  • Contact us
Monday, March 9, 2026
25 °c
New Delhi
30 ° Tue
31 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर की चर्चा

News Desk by News Desk
April 5, 2024
in देश
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर की चर्चा
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 05 अप्रैल (कड़वा सत्य) लोकसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से चुनाव आयोग ने शुक्रवार को 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नगर निगम आयुक्तों और जिला चुनाव अधिकारियों (डीईओ) के साथ बैठक की और पिछले चुनावों के दौरान कम मतदान प्रतिशत होने को लेकर गहन विचार-विमर्श किया।
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने बैठक के दौरान निगम आयुक्तों और जिला चुनाव अधिकारियों से ऐसा माहौल बनाने को कहा जिससे लोग मतदान करने के लिये स्वत: प्रेरित हो सकें।
आयोग ने एक बयान में कहा कि अधिकतर शहरों से आये निगम आयुक्त और बिहार और उत्तर प्रदेश से चुनिंदा जिला चुनाव अधिकारियों ने चिह्नित शहरी और ग् ीण पंचायत केन्द्रों (पीसीएस) में मतदाता भागीदारी बढ़ाने की दिशा में विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में आवश्यक चुनाव संदेशों वाले सार्वजनिक परिवहन और स्वच्छता वाहनों को चलाने सहित   मतदाता जागरूकता अभियानों की कड़ी बनाने, व्यापक प्रसार के लिये उपयोगिता बिलों में मतदाता जागरूकता संदेशों को शामिल करने, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) और मतदाता जागरूकता मंचों के साथ सहयोग करना और विभिन्न प्लेटफार्मों का उपयोग करना शामिल है। सम्मेलन में ईसीआई द्वारा मतदाता शिक्षा सामग्री के प्रसार के लिये होर्डिंग्स, डिजिटल स्पेस, कियोस्क और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और अन्य योजनाओं की भी रूपरेखा तैयार की गयी।
श्री कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “ कम मतदाता मतदान वाले 215 ग् ीण और 51 शहरी सहित कुल 266 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की पहचान की गयी है और लक्षित तरीके से मतदाताओं तक पहुंचने के तरीके खोजने के लिये सभी संबंधित नगर निगम आयुक्तों, डीईओ और राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी को आज बुलाया गया है। ”
उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर कतार लगने पर सुव्यवस्थित प्रबंधन, भीड़भाड़ वाले इलाकों में पार्किंग, लक्षित पहुंच बनाने और संचार जैसी सुविधा प्रदान करने और लोगों को मतदान केंद्रों पर आने के लिये मनाने के वास्ते आवासीय कल्याण समिति (आरडब्ल्यूए)
और युवा प्रभावशाली लोगों तथा महत्वपूर्ण हितधारकों की भागीदारी की तीन-स्तरीय रणनीति पर जोर दिया है।
श्री राजीव कुमार ने चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी के लिये बूथ-वार कार्य योजना तैयार
करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी निगम आयुक्त और जिला चुनाव अधिकारी को शहरी और ग् ीण क्षेत्रों के लिये अलग-अलग रणनीति तैयार करने को भी कहा।
उन्होंने अधिकारियों से इस तरह से कार्य करने का आग्रह किया, जिससे मतदाताओं में लोकतांत्रिक कार्यक्रमों में शामिल होने पर गर्व हो और ऐसा माहौल बनाने का आह्वान किया जिससे लोग मतदान करने के लिये स्वयं-प्रेरित हों।
श्री कुमार ने कहा कि 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों जैसे बिहार, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, तेलंगाना, गुजरात, पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में 2019 के आम चुनावों में मतदान प्रतिशत राष्ट्रीय औसत 67.40 प्रतिशत से कम रहा था। उन्होंने कहा कि 2019 में राष्ट्रीय औसत से कम मतदान वाले 11 राज्यों के कुल 50 ग् ीण निर्वाचन क्षेत्रों में से 40 निर्वाचन क्षेत्रों में 22 निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश और 18 निर्वाचन क्षेत्र बिहार से हैं। उत्तर प्रदेश में 51-फूलपुर संसदीय क्षेत्र में सबसे कम 48.7 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि बिहार में 29-नालंदा संसदीय क्षेत्र में सबसे कम 48.79 प्रतिशन मतदान हुआ था।
इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने की।
 .श्रवण
कड़वा सत्य

Tags: discussion on increasing voting percentage in Lok Sabha elections.Election CommissionNew Delhiचर्चाचुनाव आयोगचुनावोंनयी दिल्लीपरप्रतिशतबढ़ानेमतदानलोकसभा
Previous Post

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह कोलकाता से माल चढ़ाने-उतारने का नया कीर्तिमान

Next Post

मदरसा शिक्षा : सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले पर लगाई रोक

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
मदरसा शिक्षा : सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले पर लगाई रोक

मदरसा शिक्षा : सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले पर लगाई रोक

New Delhi, India
Monday, March 9, 2026
Mist
25 ° c
74%
10.1mh
38 c 23 c
Tue
38 c 23 c
Wed

ताजा खबर

भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की की गई प्रगति बर्दाश्त न होने के कारण विपक्ष ने विधानसभा से वॉकआउट किया: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की की गई प्रगति बर्दाश्त न होने के कारण विपक्ष ने विधानसभा से वॉकआउट किया: हरपाल सिंह चीमा

March 9, 2026
पटना में 11 मार्च को लगेगी पासपोर्ट अदालत, 6 महीने से लंबित पासपोर्ट और PCC मामलों का होगा निस्तारण

पटना में 11 मार्च को लगेगी पासपोर्ट अदालत, 6 महीने से लंबित पासपोर्ट और PCC मामलों का होगा निस्तारण

March 9, 2026
पटना को मिलेगी ‘अल्ट्रा पॉड्स’ की सौगात, मुख्य सचिव और L&T के बीच 296 करोड़ के प्रोजेक्ट पर हुई अहम बैठक

पटना को मिलेगी ‘अल्ट्रा पॉड्स’ की सौगात, मुख्य सचिव और L&T के बीच 296 करोड़ के प्रोजेक्ट पर हुई अहम बैठक

March 9, 2026
पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी चुनावी वादे पूरे किए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी चुनावी वादे पूरे किए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 8, 2026
पंजाब की ‘आप’ सरकार ने बजट में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान द्वारा किया गया सबसे बड़ा चुनावी वादा पूरा किया

पंजाब की ‘आप’ सरकार ने बजट में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान द्वारा किया गया सबसे बड़ा चुनावी वादा पूरा किया

March 8, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved