• About us
  • Contact us
Monday, May 4, 2026
24 °c
New Delhi
31 ° Tue
31 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

जनता की समस्याओं का कराएं त्वरित निस्तारण: योगी

News Desk by News Desk
September 8, 2024
in राजनीति
जनता की समस्याओं का कराएं त्वरित निस्तारण: योगी
Share on FacebookShare on Twitter

गोरखपुर, 8 सितंबर (कड़वा सत्य) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे जनता की समस्याओं का पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित कराएं।
उन्होने कहा कि जनता की हर समस्या को संवेदनशीलता से लिया जाना चाहिए और उसके समाधान के लिए त्वरित प्रभावी कार्यवाही की जानी चाहिए। यह ध्यान रहे कि किसी के भी साथ अन्याय न होने पाए। जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिली तो संबंधित जिम्मेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है।
योगी ने ये निर्देश रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में आए लोगों की समस्याएं सुनने के दौरान दिए। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में मुख्यमंत्री ने करीब 400 लोगों से मुलाकात की। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद पहुंचे और समस्या सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र लिए। ध्यान से उनकी बात सुनने के बाद पास में खड़े अधिकारियों को समस्या समाधान के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने समस्या लोगों से कहा कि चिंता मत करिए, सबकी समस्या दूर करने के लिए सरकार संकल्पित है। हर पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर सुनिश्चित कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान कराया जाएगा।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने अलग-अलग मामलों से जुड़े समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और सन्तुष्टिपरक होना चाहिए। अपराध से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को दो निर्देशित किया कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरपूर मदद देने का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी।
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान रविवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करने, अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर मत्था टेकने के बाद सीएम योगी गोशाला में पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किया। गोशाला में उन्होंने गोवंश को खूब दुलारा और अपने हाथों से उन्हें गुड़ खिलाया।
 
कड़वा सत्य

Tags: Chief Minister Yogi Adityanathensure transparent and fair resolution of public problemsGorakhpurInstructionsofficialsअधिकारियोंगोरखपुरजनता समस्याओंनिर्देशपारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चितमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Previous Post

राहुल गांधी अमेरिका पहुंचे

Next Post

हजारों ब्राज़ीलियाई लोगों ने एक्स को ब्लॉक करने के विरोध में निकाली रैली

Related Posts

मेक्सिको ने हितों की रक्षा के लिए अमेरिका के खिलाफ लगाया जवाबी आयात शुल्क
विदेश

मेक्सिको ने हितों की रक्षा के लिए अमेरिका के खिलाफ लगाया जवाबी आयात शुल्क

February 2, 2025
दक्षिणपूर्व ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से लोगों को निकालने का आदेश जारी
विदेश

दक्षिणपूर्व ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से लोगों को निकालने का आदेश जारी

January 30, 2025
विरोध प्रदर्शन करने वाले डॉक्टरों की अनुपस्थिति नियमित करने का सुप्रीम कोर्ट का निर्देश
देश

विरोध प्रदर्शन करने वाले डॉक्टरों की अनुपस्थिति नियमित करने का सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

January 30, 2025
गाजा युद्धविराम समझौते के कार्यान्वयन पर चर्चा करने के लिए हमास के शीर्ष अधिकारी काहिरा पहुंचे
विदेश

गाजा युद्धवि  समझौते के कार्यान्वयन पर चर्चा करने के लिए हमास के शीर्ष अधिकारी काहिरा पहुंचे

January 28, 2025
अमेरिका ने कोलंबिया के सरकारी अधिकारियों का वीज़ा जारी करने पर लगायी रोक
विदेश

अमेरिका ने कोलंबिया के सरकारी अधिकारियों का वीज़ा जारी करने पर लगायी रोक

January 27, 2025
दिल्ली की कानून-व्यवस्था ठीक करने के लिए शाह को समझायें योगी: केजरीवाल
देश

दिल्ली की कानून-व्यवस्था ठीक करने के लिए शाह को समझायें योगी: केजरीवाल

January 24, 2025
Next Post
हजारों ब्राज़ीलियाई लोगों ने एक्स को ब्लॉक करने के विरोध में निकाली  रैली

हजारों ब्राज़ीलियाई लोगों ने एक्स को ब्लॉक करने के विरोध में निकाली रैली

New Delhi, India
Monday, May 4, 2026
Moderate or heavy rain with thunder
24 ° c
61%
23.4mh
38 c 25 c
Tue
38 c 27 c
Wed

ताजा खबर

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, महिलाओं को सम्मान राशि और मुफ्त बिजली मिलती रहेगी – भगवंत सिंह मान

May 3, 2026
‘गैंगस्टरा ते वार’ के 92 दिन पूरे, संगठित अपराध के खिलाफ़ पक्की कार्रवाई में 23,000 से ज़्यादा गिरफ्तारियां: बलतेज पन्नू

मान सरकार ने पंजाब पुलिस को गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए किया और मजबूत:बलतेज पन्नू

May 3, 2026
कांग्रेस ने अपनी घटिया मानसिकता का किया प्रदर्शन, भाजपा और अकाली दल का असली चेहरा बेनकाब: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार द्वारा अप्रैल 2026 में राजस्व में भारी बढ़ोतरी दर्ज, वैट और पी.एस.डी.टी. प्राप्ति में दोहरे अंकों की बढ़ोतरी: हरपाल सिंह चीमा

May 3, 2026
कोटकपूरा में 12वीं राज्य गतका चैम्पियनशिप का शानदार समापन, रूपनगर की लड़कियों ने जीता ओवरऑल खिताब, विजेताओं को मिलेगी फ्री शिक्षा

कोटकपूरा में 12वीं राज्य गतका चैम्पियनशिप का शानदार समापन, रूपनगर की लड़कियों ने जीता ओवरऑल खिताब, विजेताओं को मिलेगी फ्री शिक्षा

May 3, 2026
‘आप’ के ‘ट्रेड विंग’ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटा घर पर विरोध प्रदर्शन किया, मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए साधे तीखे निशाने

‘आप’ के ‘ट्रेड विंग’ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटा घर पर विरोध प्रदर्शन किया, मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए साधे तीखे निशाने

May 3, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved