• About us
  • Contact us
Friday, April 17, 2026
25 °c
New Delhi
36 ° Sat
36 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

जनता के मुद्दों का अभिभाषण में जिक्र नहीं: खडगे

News Desk by News Desk
June 27, 2024
in देश
जनता के मुद्दों का अभिभाषण में जिक्र नहीं: खडगे
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 27 जून (कड़वा सत्य) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण में देश की जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया गया है और जनहित के मुद्दों का कहीं जिक्र नहीं हुआ है, तथा उन पर पूरी तरह से पर्दा डालने का काम हुआ है।
श्री खडगे ने श्रीमती मुर्मु के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि सरकार ने जनहित के मुद्दों को पूरी तरह से नकारा है और महंगाई, बेरोजगारी, एमएसपी, मणिपुर की हिंसा, रेल दुर्घटनाओं जैसे मुद्दों को कहीं तरजीह नहीं दी गई है। उन्होंने कहा “मोदी सरकार द्वारा लिखित राष्ट्रपति का अभिभाषण सुनकर ऐसा लगा जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जनादेश को नकारने की हर संभव कोशिश कर रहें हैं। जनादेश उनके ख़िलाफ़ था क्योंकि देश की जनता ने ‘400 पार’ के उनके नारे को ठुकराया और भाजपा को 272 के आँकड़े से दूर रखा। मोदी जी इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। ऐसा बरताव कर रहें हैं जैसे कुछ बदला ही नहीं बल्कि सच्चाई है कि देश की जनता ने बदलाव माँगा था।”
श्री खडगे ने कहा “मैं राज्यसभा में अपने भाषण में विस्तृत प्रतिक्रिया दूँगा, पर प्रथमदृष्टया मैं कुछ बातें कहना चाहता हूँ।
नीट परीक्षा घोटाले में लीपापोती नहीं चलेगी। पिछले पांच वर्षों में एनटीए द्वारा कराए गए 66 भर्ती परीक्षाओं में कम से कम 12 में पेपर लीक और धाँधली हुई है जिससे 75 लाख से अधिक युवा प्रभावित हुए हैं। मोदी सरकार केवल यह कहकर कि ‘दलगत राजनीति से ऊपर उठना चाहिए’- अपनी जवाबदेही से भाग नहीं सकती। युवा न्याय मांग रहा है। मोदी सरकार के शिक्षा मंत्री को इसकी ज़िम्मेदारी लेनी होगी। देश का हर दूसरा युवा बेरोज़गार है, और भाषण में बेरोज़गारी दूर करने की कोई ठोस नीति सामने नहीं आई है। सिर्फ़ बातें करने से समस्या का हल नहीं निकलता इसके लिए निर्णायक कदम उठाने होते हैं।”
उन्होंने कहा “पूरे भाषण में देश के समक्ष पांच मुख्य मुद्दों का एक बार भी ज़िक्र नहीं है। कमरतोड़ महँगाई के कारण रोज़मर्रा की खान-पान की चीजों के दाम दिन-दोगुनी, रात-चौगनी बढ़ गए हैं। चार महीनों से खाद्य महंगाई 8.5 प्रतिशत से अधिक रही है। आटे, दाल, टमाटर, प्याज, दूध – सबके दाम आसमान पर हैं। देश में परिवारों की बचत 50 वर्षों में सबसे निचले स्तर पर है। पर पूरे अभिभाषण से ‘महँगाई’ शब्द गायब है। मणिपुर में हिंसा 13 महीने से लगातार चल रही है। मणिपुर हिंसा में 221 लोगों की जान गई है और अब भी 50,000 लोग बेघर हैं। हिंसा की आग अब जिरीबाम जैसे शांतिपूर्ण जिलों तक फैल गई है जबकि इम्फाल घाटी और अन्य क्षेत्रों में जबरन वसूली और अपहरण में वृद्धि देखी गई है। पर भाजपा के मुख्यमंत्री अब भी सत्ता पर काबिज़ हैं। शांति की कोई ठोस पहल नहीं हुई है।”
रेल दुर्घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा “भीषण रेल दुर्घटना और ट्रेनों में यात्रियों की दुर्दशा का राष्ट्रपति के भाषण में जिक्र नहीं है। पश्चिम बंगाल में हुई रेल दुर्घटना का कोई ज़िक्र नहीं किया गया। बालेश्वर रेल त्रासदी से भी सरकार ने सबक नहीं किया। बहुप्रचारित ‘कवच’ सुरक्षा अभी केवल दो प्रतिशत पटरियों पर लगी है जबकि एनसीआरबी के मुताबिक 2017 और 2021 के बीच ट्रेन हादसों से संबंधित 100,000 से अधिक मौतें हुईं।’’
कश्मीर के हालात को लेकर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा “जम्मू और कश्मीर में आतंकवादी हमले हो रहे हैं और मोदी सरकार ने हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। पिछले 10 वर्षों में जम्मू कश्मीर में 2,262 आतंकी हमले हुए हैं जिनमें 363 नागरिक मारे गए और 596 जवान शहीद हुए हैं। पिछले कुछ वर्षों में कश्मीरी पंडितों पर आये दिन हमले हुए हैं, पर प्रधानमंत्री ‘नया कश्मीर’ का झूठा राग अलाप रहें हैं।”
उन्होंने कहा, “दलितों, आदिवासियों तथा अल्पसंख्यकों पर भाजपा शासित राज्यों में बढ़ते अत्याचार जैसे तथ्य पर चुनाव के दौरान नरेन्द्र मोदी के भाषणों ने कई बार मोहर लगाई कि भाजपा आरएसएस की सोच केवल समाज को बाँटने की है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम और उत्तर प्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्यों में मोदी सरकार के आते ही मॉब लिंचिंग, भीड़तंत्र, सांप्रदायिक हिंसा और ग़रीबों के घरों पर ग़ैरकानूनी बुलडोज़र चलने की घटनाएं बढ़ी हैं। पर सत्ताधारी दल पूरी तरह मौन धारण कर के बैठे हैं। कुल मिलाकर, मोदी जी, महामहिम राष्ट्रपति जी से झूठ बुलवाकर, वाहवाही लूटने का सस्ता प्रयास कर रहें हैं, जिसे 2024 के चुनाव में भारत की जनता नकार चुकी है।”
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि सीमा पर चीन ने भारतीय शहीदों के स्मारक ध्वस्त कर दिए हैं लेकिन मोदी सरकार शहीदों के अपमान पर चुप्पी साधकर चीन के सामने घुटने टेक दिए हैं। New Delhiतथा उन पर पूरी तरह से पर्दा डालने का काम हुआ है। New Delhi: Congress President Mallikarjun Kharge saiनयी दिल्ली
Previous Post

अल्ट्रासिमको की उड़ान से सेंसेक्स-निफ्टी ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड

Next Post

लालकृष्ण आडवाणी को एम्स से मिली छुट्टी

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश
देश

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश

February 6, 2025
दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव
देश

दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव

February 5, 2025
Next Post
लालकृष्ण आडवाणी को एम्स से मिली छुट्टी

लालकृष्ण आडवाणी को एम्स से मिली छुट्टी

New Delhi, India
Friday, April 17, 2026
Moderate or heavy rain with thunder
25 ° c
61%
4.7mh
42 c 31 c
Sat
41 c 31 c
Sun

ताजा खबर

ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा

ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा

April 16, 2026
पंजाब पुलिस गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए अपनाएगी आधुनिक एआई टूल; एआई-आधारित अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए आईआईटी रोपड़ के साथ साझेदारी

पंजाब पुलिस गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए अपनाएगी आधुनिक एआई टूल; एआई-आधारित अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए आईआईटी रोपड़ के साथ साझेदारी

April 16, 2026
मोगा में देह व्यापार का पर्दाफाश: अकाली नेता गिरफ्तार, AAP ने पूछा- क्या ऐसे ‘पंजाब बचाएंगे’ सुखबीर बादल?

मोगा में देह व्यापार का पर्दाफाश: अकाली नेता गिरफ्तार, AAP ने पूछा- क्या ऐसे ‘पंजाब बचाएंगे’ सुखबीर बादल?

April 16, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर मजबूती से पार्टी का  रखा पक्ष

सांसद मालविंदर कंग ने संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर मजबूती से पार्टी का रखा पक्ष

April 16, 2026

">
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना: डॉ. बलबीर सिंह ने दूर की हर गलतफहमी, जानिए आपको कैसे मिलेगा कैशलेस इलाज का फायदा

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना: डॉ. बलबीर सिंह ने दूर की हर गलतफहमी, जानिए आपको कैसे मिलेगा कैशलेस इलाज का फायदा

April 16, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved