• About us
  • Contact us
Wednesday, May 27, 2026
32 °c
New Delhi
42 ° Thu
37 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

जम्मू कश्मीर में ‘परिवारवादी दलों को रोकना भाजपा का लक्ष्य’

News Desk by News Desk
July 13, 2024
in देश
जम्मू कश्मीर में ‘परिवारवादी दलों को रोकना भाजपा का लक्ष्य’
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 13 जुलाई (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जम्मू कश्मीर के आगामी विधानसभा चुनावों में यदि सरकार बनाने की स्थिति में नहीं आती है तो ऐसे में उसकी कोेशिश होगी कि किसी भी तरह से परिवारवादी पार्टियों के नेताओं को सत्ता में नहीं आने दिया जाये।
पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व का कहना है कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव सितंबर 2024 में कराये जाने के हिसाब से सांगठनिक तैयारी है। बीते लोकसभा चुनावों में उसने जिन दो लाेकसभा सीटों पर जीत दर्ज की है, उसके हिसाब से उसे 29 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त हासिल हुई थी। भाजपा का लक्ष्य है कि वह अपने दम पर किसी तरह से 35 से अधिक सीटें जीत जायें तथा कश्मीर घाटी में वह कुछ छोटे-छोटे दलों से गठबंधन करके परिवारवादी – नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी का नेतृत्व करने वाले परिवारों को सत्ता में आने से रोकें।
भाजपा को लगता है कि लोकसभा चुनावों के हिसाब से देखा जाये तो घाटी में भाजपा को कोई वोट नहीं देगा और तो वह छोटे प्रभावशाली दलों से गठबंधन करना ठीक रहेगा हालांकि लोकसभा चुनावों में उसकी सहयोगी पार्टी जम्मू कश्मीर पीपुल्स पार्टी को केवल एक या दो विधानसभा सीटों पर ही बढ़त मिली थी। भाजपा के कुछ पुराने एवं स्थानीय नेताओं को लगता है कि भाजपा के नेतृत्व ने कश्मीर घाटी को बीते पांच साल में जिस गंभीरता से लेना चाहिए था, वैसा नहीं हुआ।
भाजपा इन दिनों एक और सवाल से परेशान है कि क्या जम्मू कश्मीर में बदलते हालात में विधानसभा चुनाव कराने चाहिये कि नहीं। इस पर भाजपा में इस केन्द्र शासित प्रदेश के प्रभारी महासचिव तरुण चुघ का कहना है कि हालात तो स्थायी नहीं होते हैं, लेकिन हमें पार्टी के हित से अधिक देश का हित देखना है और इसलिए हमें चुनाव कराना ही होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को लोकसभा चुनावों में 90 में से 29 सीटों पर बढ़त हासिल हुई थी। विधानसभा चुनावों में हमें इसे 35 से 40 तक लेकर जाना है और उन परिवारवादी पार्टियों को रोकना है जिन्होंने संविधान के अनुच्छेद 370 एवं 35 ए की आड़ में जम्मू कश्मीर को अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए हिंसा एवं अलगाववाद को परोक्ष रूप में सींचा और पालापोसा है।
भाजपा के सूत्रों का कहना है कि पार्टी की कोशिश होगी कि यदि उसका मुख्यमंत्री नहीं आता है तो कम से कम विधानसभा अध्यक्ष भाजपा का होना चाहिए। ताकि विधानसभा में कोई ऐसी गतिविधि को अनुमति मिले जो भारत की अखंडता को नुकसान पहुंचा सकती हो। जम्मू कश्मीर विधानसभा की नौ सीटों को गुज्जर, बक्करवाल आदि अनुसूचित जनजातियों एवं अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित किया गया है, भाजपा नेतृत्व इन वर्गों के लोगों के बीच अपनी स्वीकार्यता बढ़ाने और इसके लिए विपक्ष द्वारा चलाये गये दुष्प्रचार अभियान को रोकने का प्रयास कर रहा है।
भाजपा का कहना है कि बीते पांच वर्षों में केन्द्र की मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर में विकास कार्यों को जो गति प्रदान की है और इसका असर आम लोगों के जीवन पर जिस प्रकार पड़ा है, उससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की लोकप्रियता बढ़ी है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री की छवि को चमकाने के लिए जी जान से विकास कार्यों को गति प्रदान की और परिणामों को ज़मीन पर उतारा। कश्मीर घाटी में चहुंओर उप राज्यपाल की प्रशंसा हाे रही है। हालांकि जम्मू क्षेत्र में तस्वीर कुछ अलग है।
गुज्जर बक्करवाल आदि आदिवासी समाजों में मोदी सरकार की छवि अच्छी होने के बावजूद भाजपा के प्रदेश संगठन के नेताओं का कोई खास आकर्षण नहीं बन पाया है। स्थानीय जानकारों का कहना है कि प्रदेश संगठन में बदलाव भी विधानसभा चुनावों के पहले करना जरूरी है और संगठन की दृष्टि से प्रशिक्षित एवं साफ सुथरी छवि वाले चेहरे को पार्टी को कमान दी जानी चाहिए। पार्टी में बूथ स्तर के संगठन की फिर से समीक्षा करनी भी जरूरी होगी।
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: BJPFamily-orientedgoalJammu KashmirNew Delhipartiesstoppingजम्मू-कश्मीरदलोंनयी दिल्लीपरिवारवादीभाजपारोकनालक्ष्य
Previous Post

ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स की मेंटॉर होंगी झूलन गोस्वामी

Next Post

जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 153 रनों का लक्ष्य

Related Posts

बेअदबी के दोषियों को बचाने वाले पुराने शासक जल्द सलाखों के पीछे होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

वतन की खातिर सबसे ज्यादा जानें कुर्बान करने वाले पंजाबियों पर देश विरोधी होने का ठप्पा लगा रही है भाजपा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 8, 2026
राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Next Post
जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 153 रनों का लक्ष्य

जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 153 रनों का लक्ष्य

New Delhi, India
Wednesday, May 27, 2026
Mist
32 ° c
28%
8.6mh
47 c 37 c
Thu
44 c 28 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

May 26, 2026
नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved