• About us
  • Contact us
Thursday, March 19, 2026
25 °c
New Delhi
19 ° Fri
23 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home मनोरंजन

जि़ंदगी चैनल पर प्रसारित होगा ‘अब्‍दुल्‍लापुर का देवदास’

News Desk by News Desk
February 8, 2024
in मनोरंजन
जि़ंदगी चैनल पर प्रसारित होगा ‘अब्‍दुल्‍लापुर का देवदास’
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई, 08 फरवरी (कड़वा सत्य)उर्दू ड्रामा ‘अब्‍दुल्‍लापुर का देवदास’ ‘जि़ंदगी’ चैनल पर 26 फरवरी से प्रसारित होगा।

जिंदगी चैनल अपना बेहद प्रतीक्षित शो अब्‍दुल्‍लापुर का देवदास लॉन्‍च करने जा रहा है। 13 एपिसोड के इस शो को अंजुम शहजाद ने निर्देशित किया और इसे शाहिद डोगर ने लिखा है। ‘अब्‍दुल्‍लापुर का देवदास’ एक छोटे कस्‍बे की पृष्‍ठभूमि पर आधारित फखर और काशिफ की कहानी दिखाई गई है, जिनके किरदार क्रमश: ‘एक झूठी लव स्‍टोरी’ से मशहूर हुए बिलाल अब्‍बास, और राजा तालिश ने निभाये हैं। वह दोनों बेस्‍ट फ्रैंड्स हैं और एक ही लड़की से प्‍यार करते हैं, जिसका नाम गुलबानो (सारा खान अभिनीत) है। दोनों इस बात से अनजान हैं। हालांकि, गुलबानो की कल्‍पनाओं में देवदास नाम के एक कवि का बसेरा है। कहानी आगे बढ़ने के साथ काशिफ उसे बताता है कि वही देवदास है और गुलबानो उस पर फिदा हो जाती है। उसे पता नहीं है कि असली देवदास तो फखर है।

सारा खान ने कहा, ‘अब्‍दुल्‍लापुर का देवदास’ ऐसी प्रेम कहानी है, जो दिल तोड़ने के बावजूद प्रासंगिक है। इस अनोखी पटकथा पर ऐसे प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करने का अनुभव बेहतरीन था। पहली मीटिंग में कहानी सुनने के बाद ही मैं गुलबानो की भूमिका निभाना चाह रही थी। शहजाद नवाज, सवीरा नदीम, बिलाल अब्‍बास और बाकी कलाकारों के साथ काम करना किसी भी एक्‍टर के लिये सपने के सच होने जैसा है। निर्देशक अंजुम शहजाद ने शो के हर छोटे पहलू पर काम किया है और इससे मुझे अपनी पूरी क्षमता में गुलबानो का किरदार निभाने की चाहत मिली। यह शो जि़ंदगी पर रिलीज हो रहा है, इसलिये मैं बहुत उत्‍साहित हूँ। भारतीय दर्शकों ने हमेशा प्‍यार लुटाया है और मैं दिल को छूने वाली हमारी कहानी पर उनके रिस्‍पॉन्‍स का बेसब्री से इंतजार कर रही हूँ।’’

काशिफ की भूमिका निभा रहे राजा तालिश ने कहा, ‘मैं उत्‍साहित‍ हूँ कि ‘अब्‍दुल्‍लापुर का देवदास’ जि़ंदगी के जरिये भारतीय स्‍क्रीन पर आ रहा है। इस प्रोजेक्‍ट पर सारे कलाकारों और क्रू का जो भरोसा था, उसी से एक शानदार कहानी बनी है। इसे फिल्‍माने का सफर वास्‍तविक और प्रभावी रहा। इसे देखकर हम ऐसी और भी कहानियाँ चाहेंगे और मुझे खुशी है कि मैं इसका हिस्‍सा हूँ। अब यह टीवी पर रिलीज हो रही है और मैं देखने के लिये उत्‍सुक हूँ कि दर्शक प्‍यार, कुर्बानी और दोस्‍ती की इस कहानी पर क्‍या प्रतिक्रिया देते हैं। हम सभी के लिये यह एक रोमांचक पल है।’’

अंजुम शहजाद ने कहा, ‘अब्‍दुल्‍लापुर का देवदास’ एक प्रेम कहानी से बढ़कर है, यह मानवीय भावनाओं की एक रोलर कोस्‍टर राइड है। प्‍यार और देवदास एक ही सिक्‍के के दो पहलू हैं। चाहे पुराना देवदास हो या आज का अब्‍दुल्‍लापुर का देवदास, दोनों की कहानियों में सच्‍चा प्‍यार है। शैलजा केजरीवाल (प्रोड्यूसर, भारत) इस कहानी को साकार करने में महत्‍वपूर्ण रहीं। अंतर-सांस्‍कृतिक कहानियाँ कहने के लिये जिन्‍दगी एक बेहतरीन प्‍लेटफॉर्म रहा है। मुझे भारत में अपने दोस्‍तों का फीडबैक देखने का इंतजार है।’’

जिन्‍दगी चैलल पर ‘अब्‍दुल्‍लापुर का देवदास’ के रिलीज को लेकर प्रोड्यूसर शैलजा केजरीवाल ने कहा, ‘यह एक छोटे-से कस्‍बे अब्‍दुल्‍लापुर की कहानी है, जिसमें जुनून, दिल का टूटना और आकस्मिक मोड़ दिखते हैं। यहाँ रिश्‍तों का बेहद उलझा हुआ ताना-बाना सामने आता है। ‘अब्‍दुल्‍लापुर का देवदास’ मानवीय हृदय की गहराई में जाती है और दिखाती है कि प्‍यार की ऊँचाइयों पर आकस्मिक मोड़ और धोखा भी मिल सकता है। मैं बहुत ही उत्‍सकुता से इंतजार कर रही हूँ कि आप इस दिलचस्‍प कहानी और हमारे प्रतिभाशाली कलाकारों के दमदार प्रदर्शन को देखें। उन्‍होंने दुनिया में चल रहे प्‍यार के उतार-चढ़ावों पर रोशनी डाली है।’

प्रेम

Tags: Urdu dramaउर्दू ड्रामा ‘अब्‍दुल्‍लापुर का देवदास’ ‘जि़ंदगी’ चैनल पर 26 फरवरी से प्रसारित होगा। Mumbaiमुंबई
Previous Post

अनेकता में एकता का अपमान है उत्तराखंड में प्रस्तावित यूसीसी कानून : एआईएमपीएलबी

Next Post

राजस्थान में भजनलाल सरकार ने विधानसभा में पेश किया अंतरिम बजट

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40
बॉलीवुड

अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40

February 6, 2025
वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन
मनोरंजन

वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन

February 6, 2025
33 वर्ष की हुयी नोरा फतेही
मनोरंजन

33 वर्ष की हुयी नोरा फतेही

February 6, 2025
'वीर हनुमान' में बाली और सुग्रीव की दोहरी भूमिका में नजर आयेंगे महीर पांधी
बॉलीवुड

‘वीर हनुमान’ में बाली और सुग्रीव की दोहरी भूमिका में नजर आयेंगे महीर पांधी

February 6, 2025
Next Post
राजस्थान में भजनलाल सरकार ने विधानसभा में पेश किया अंतरिम बजट

राजस्थान में भजनलाल सरकार ने विधानसभा में पेश किया अंतरिम बजट

New Delhi, India
Thursday, March 19, 2026
Mist
25 ° c
57%
7.2mh
22 c 17 c
Fri
31 c 16 c
Sat

ताजा खबर

बिहार सरकार की बड़ी पहल: सटीक डेटा से बनेंगी समावेशी नीतियां, पटना में SDG पर शुरू हुई दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला

बिहार सरकार की बड़ी पहल: सटीक डेटा से बनेंगी समावेशी नीतियां, पटना में SDG पर शुरू हुई दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला

March 19, 2026
भगवंत मान सरकार की उपलब्धि: मात्र 4 सालों में भाखड़ा नहर के बराबर पानी राज्य के खेतों तक पहुंचाया गया

भगवंत मान सरकार की उपलब्धि: मात्र 4 सालों में भाखड़ा नहर के बराबर पानी राज्य के खेतों तक पहुंचाया गया

March 18, 2026
पंजाब द्वारा राजस्थान सरकार से दशकों से पानी के इस्तेमाल का 1.44 लाख करोड़ रुपए का बकाया वसूला जायेगा – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब द्वारा राजस्थान सरकार से दशकों से पानी के इस्तेमाल का 1.44 लाख करोड़ रुपए का बकाया वसूला जायेगा – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 18, 2026
घर चलाने वाली महिलाओं को अब देश चलाना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

घर चलाने वाली महिलाओं को अब देश चलाना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 18, 2026
संसद से संसदीय क्षेत्र तक, 2030 तक बाल विवाह के खात्मे के लिए एकजुट हुए सांसद

संसद से संसदीय क्षेत्र तक, 2030 तक बाल विवाह के खात्मे के लिए एकजुट हुए सांसद

March 18, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved