• About us
  • Contact us
Friday, April 10, 2026
26 °c
New Delhi
30 ° Sat
31 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

जेट इंजन आपूर्ति के लिये जीई ने मांगा अप्रैल तक का समय, जुर्माने का विचार नहीं

News Desk by News Desk
October 30, 2024
in देश
जेट इंजन आपूर्ति के लिये जीई ने मांगा अप्रैल तक का समय, जुर्माने का विचार नहीं
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर (कड़वा सत्य) भारत के लड़ाकू विमान तेजस के उन्नत संस्करण के लिये इंजनों की आपूर्ति के कार्यक्रम पर अनुबंध के अनुसार चलने में पिछड़ रही अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक्स (जीई) ने जेट इंजनों की डिलीवरी शुरू करने के लिये आगामी अप्रैल तक का समय मांगा है।
तेजस मार्क-1ए के लिये उन्नत इंजनों की आपूर्ति शुरू करने में तब तक करीब दो साल की देरी हो चुकी होगी। अमेरिकी कंपनी को इंजन के कलपुर्जे मिलने में उसके आपूर्तिकर्ताओं की ओर से विलंब होने के कारण भारत को दिये जाने वाले उन्नत श्रेणी के उसके इंजनों का विनिर्माण प्रभावित हुआ है और इससे भारत में असहज स्थिति महसूस की जा रही है।
जीई और भारत के सरकारी क्षेत्र की कंपनी हिन्दुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के बीच अगस्त 2021 में 99 लड़ाकू विमानों के लिये एफ-404 इंजनों की आपूर्ति का करार हुआ था। इस करार में प्रावधान है कि आपूर्ति में देरी होने पर जुर्माना लगाया जा सकता है।
यहां शीर्ष सरकारी सूत्रों ने कहा कि जीई के खिलाफ फिलहाल विलंब के लिये जुर्माना लगाने का कोई विचार नहीं है।
इससे पहले इस साल के शुरू में रक्षा मंत्रालय ने एचएएल के साथ और 83 तेजस विमानों की खरीद की 48 हजार करोड़ रुपये का सौदा किया था, जो उन्नत श्रेणी के तेजस मार्क-1ए के युद्धक विमान होंगे।
जीई के साथ हुये समझौते के अनुसार उसे इन विमानों के लिये पिछले साल मार्च से इंजनों की आपूर्ति शुरू कर देनी चाहिये थी, लेकिन इसमें विलंब होता जा रहा है। सूत्रों के अनुसार कंपनी ने एचएएल से कहा है कि उसे आपूर्ति श्रृंखला के कारण अड़चनों का सामना करना पड़ रहा था, इसलिये उसे इंजनों की डिलीवरी में देरी हुई है, लेकिन कंपनी आगामी अप्रैल से डिलीवरी होने लगेगी।
इस विलंब के कारण भारत के रक्षा प्रतिष्ठानों में असहजता का भाव बढ़ रहा है। यहां तक के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय रक्षा सलाहकार अजित डोभाल अमेरिका के अपने समकक्षों के साथ पिछले कुछ समय अलग-अलग बैठकों में विलंब के इस मुद्दे को उठा चुके हैं।
सूत्रों ने कहा कि जीई से इंजन की आपूर्ति में देरी किसी दबाव, राजनीति या किसी अन्य मुद्दे के कारण नहीं है, बल्कि तकनीकी कारणों से कुछ देर हुई है।
जीई ने एक कारण यह भी बताया है कि उसे इन इंजनों में लगने वाले कुछ कलपुर्जों की आपूर्ति दक्षिण कोरिया से होनी थी जिसमें देरी हुई है।
तेजस मार्क-1ए देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान तेजस का उन्नत संस्करण है। वायुसेना को अपने युद्धक विमानों के बेड़े के विस्तार के लिये इन विमानों की सख्त जरूरत है।
 .श्रवण
कड़वा सत्य

Tags: Aprilbyenginesfinesforgejetnot consideredSoughtsuppliestimeअप्रैल तकआपूर्तिइंजनका समयके लियेजीईजुर्मानेजेटमांगाविचार नहीं
Previous Post

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड के अनुबंध का किया विस्तार

Next Post

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने अभिनेता दर्शन को छह सप्ताह के लिए जमानत दी

Related Posts

भारती एयरटेल का तिमाही मुनाफा 121 प्रतिशत  बढ़कर 5514 करोड़ पर
व्यापार

भारती एयरटेल का तिमाही मुनाफा 121 प्रतिशत बढ़कर 5514 करोड़ पर

February 6, 2025
मेक माई ट्रिप ने ‘लव्ड बाय डिवोटिज’ किया लॉन्च
व्यापार

मेक माई ट्रिप ने ‘लव्ड बाय डिवोटिज’ किया लॉन्च

February 6, 2025
सुरक्षा एजेंसी घुसपैठ पर अंकुश लगा कर आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें: शाह
देश

सुरक्षा एजेंसी घुसपैठ पर अंकुश लगा कर आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें: शाह

February 5, 2025
टोरेंट पावर का मुनाफा 31 प्रतिशत बढ़ा
व्यापार

टोरेंट पावर का मुनाफा 31 प्रतिशत बढ़ा

February 5, 2025
लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार की घोषणा 21 अप्रैल होगी
खेल

लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार की घोषणा 21 अप्रैल होगी

February 4, 2025
बीकन ने कनाडाई एनआरआई के लिए भारत में बिल भुगतान को किया आसान
व्यापार

बीकन ने कनाडाई एनआरआई के लिए भारत में बिल भुगतान को किया आसान

February 4, 2025
Next Post
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने अभिनेता दर्शन को छह सप्ताह के लिए जमानत दी

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने अभिनेता दर्शन को छह सप्ताह के लिए जमानत दी

New Delhi, India
Friday, April 10, 2026
Mist
26 ° c
37%
17.3mh
36 c 24 c
Sat
36 c 26 c
Sun

ताजा खबर

कभी घाटे में चल रहा बिजली विभाग पिछले 4 वर्षों से पंजाब के 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली देकर भी मुनाफा कमा रहा है: भगवंत सिंह मान

पंजाब सरकार दुनिया भर के आरोपियों को ट्रैक करके वापस लाने के लिए गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ तालमेल कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 10, 2026
स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए ; ‘सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह

स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए ; ‘सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह

April 10, 2026
Punjab Industrial Policy 2026: पंजाब में 1 महीने के भीतर लागू होगी नई औद्योगिक नीति, 25 एकड़ में बनेंगे बड़े इंडस्ट्रियल पार्क

Punjab Industrial Policy 2026: पंजाब में 1 महीने के भीतर लागू होगी नई औद्योगिक नीति, 25 एकड़ में बनेंगे बड़े इंडस्ट्रियल पार्क

April 10, 2026
पंजाब सरकार के फसल अवशेष प्रबंधन प्रयासों को मिली बड़ी सफलता: पराली जलाने की घटनाओं में 94 प्रतिशत कमी पर मिला राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार

पंजाब सरकार के फसल अवशेष प्रबंधन प्रयासों को मिली बड़ी सफलता: पराली जलाने की घटनाओं में 94 प्रतिशत कमी पर मिला राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार

April 10, 2026
देश के नेतृत्व से वैश्विक उत्कृष्टता तक: पंजाब सरकार ने उपस्थिति संबंधी सुधारों के साथ मिशन समर्थ 2026-27 की शुरुआत की

देश के नेतृत्व से वैश्विक उत्कृष्टता तक: पंजाब सरकार ने उपस्थिति संबंधी सुधारों के साथ मिशन समर्थ 2026-27 की शुरुआत की

April 9, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved