• About us
  • Contact us
Monday, February 16, 2026
20 °c
New Delhi
22 ° Tue
23 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

जेल के उनके सीसीटीवी फुटेज प्रधानमंत्री कार्यालय भेजे जाते थे: केजरीवाल

News Desk by News Desk
May 17, 2024
in राजनीति
जेल के उनके सीसीटीवी फुटेज प्रधानमंत्री कार्यालय भेजे जाते थे: केजरीवाल
Share on FacebookShare on Twitter

अमृतसर 17 मई (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि जेल में बैरक के बाहर उनकी निगरानी के लिये दो सीसीटीवी कैमरे लगे हुये थे और जेल के 13 अधिकारी उनके ऊपर 24 घंटे नजर रखते थे, और उसके फुटेज प्रधानमंत्री कार्यालय भेजे जाते थे।
श्री केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि इस बार पंजाब आने का उनक कोई खास एजेंडा नहीं था। वह इस बार यहां पंजाब के लोगों और अपने कार्यकर्ताओं से मिलने आये हैं। जेल में उन्हें उन लोगों की बहुत याद आती थी।
श्री केजरीवाल ने भाजपा की आलोचना करते हुये कहा कि भाजपा को लगता था कि उन्हें गिरफ्तार करके वह आम आदमी पार्टी को खत्म कर देंगे, लेकिन उनकी गिरफ्तारी से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, क्योंकि आम आदमी पार्टी एक परिवार है और परिवार में जब मुसीबत आती है, तो सब और इकट्ठे हो जाते हैं, अलग-अलग बिखरते नहीं है।
उन्होंने कहा कि सभी लोगों ने वैसा ही किया, और सब लोग भी इकट्ठे हो गये। इससे उनको संदेश चला गया कि एक केजरीवाल को गिरफ्तार करने से काम नहीं चलेगा। आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता केजरीवाल है। यहां हर कार्यकर्ता खड़ा होकर कमान संभालेगा और किसी भी हालत में पंजाब को और देश झुकने नहीं देगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि जेल अधिकारियों ने जानबूझकर उन्हें और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को कमरे में नहीं मिलने दिया, जबकि जेल नियमावली के अनुसार वे हम दोनों की मुख्यमंत्री के नाते एक कमरे में मुलाकात करा सकते थे। यह सब जेल नियमावली में लिखा हुआ है, यह प्रावधान है। यहां से पंजाब पुलिस और मुख्यमंत्री कार्यालय लिखकर भेजता था कि पंजाब के मुख्यमंत्री दिल्ली के मुख्यमंत्री से मिलने के लिये आ रहे हैं, लेकिन उन्होंने उनकी कमरे में बैठक नहीं करवाई।
श्री केजरीवाल ने कहा कि जेल में उनकी हरेक गतिविधि पर नजर रखते थे, लेकिन उनको कुछ हासिल नहीं हुआ, क्योंकि हम सच के आधार पर जीते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा वालों ने जेल में उन्हें तोड़ने की बहुत कोशिश की। उन्हें 20 साल से शुगर की बीमारी है। पिछले 10 सालों से वह रोज 52 यूनिट इंसुलिन लेते हैं, यह जानते हुये उन्होंने उनकी जेल में इंसुलिन बंद कर दी, जिसके कारण मेरा सुगर लेवल काफी बढ़ गया। उन्होंने कहा कि अगर ज्यादा दिनों तक किसी व्यक्ति का शुगर लेवल बढ़ा रहता है तो उसका लीवर और किडनी भी खराब हो सकता है, लेकिन उच्चतम न्यायालय ने उन पर कृपा करते हुए उन्हें 21 दिनों
के लिये जमानत मंजूर कर ली। अब वह इन 21 दिनों में एक एक पल देश से इस तानाशाही सरकार को खत्म करने के लिये काम करुंगा।
श्री केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं से अपील की कि अभी चुनाव प्रचार के लिए 10-12 दिन बचे हैं। इन 10-12 दिनों में इतनी मेहनत करें, कि पार्टी पंजाब की सभी 13 सीटें जीत जायें। चुनाव के नतीजे वाले दिन चार जून को वह जेल में रहें लेकिन वह टीवी पर चुनाव नतीजे को देखेंगे। उन्हें पूरा भरोसा है कि आप लोग उन्हें निराश नहीं करेंगे।
श्री मान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा, “ जब मैं अरविंद केजरीवाल से जेल में मिलने जाता था, तो वह अपनी सेहत से पहले मुझसे पंजाब और दिल्ली के बारे में पूछा करते थे।”
श्री मान ने कहा कि ईश्वर की कृपा से उच्चतम न्यायालय ने श्री केजरीवाल को 21 दिन के लिये जमानत मंजूर कर ली है। यह 21 दिन तानाशाहों के लिये बहुत खतरनाक साबित होंगे। भाजपा इन्हें जेल में डालकर डरा नहीं सकती।
उन्होंने आप कार्यकर्ताओं की तारीफ की और कहा कि रिपोर्ट के अनुसार मतदान के चारों चरण में भाजपा हार रही है। उन्हें 400 पार नहीं, इस बार इनका बेड़ा पार होना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि यह बात बिल्कुल साफ हो गयी है कि केंद्र में भाजपा की सरकार नहीं बन रही है। इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और उसमें सबसे बड़ा योगदान आम आदमी पार्टी का होगा। उन्होंने कहा कि वह पंजाब में दो साल और दिल्ली में आठ साल के कार्यों पर वोट मांग रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा 10 साल बाद भी मंगलसूत्र और मुसलमान की बातें करते हैं।
ठाकुर.श्रवण
कड़वा सत्य

Previous Post

सीए के सीमित ऑडिट करने संबंधी आईसीएआई के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई मुहर

Next Post

महिला आयोग ने बिभव कुमार के घर चिपकाया नोटिस

Related Posts

Bihar Development Boost: ADB के साथ $1 बिलियन से ज्यादा निवेश प्रस्तावों पर हाई लेवल बैठक
देश

Bihar Development Boost: ADB के साथ $1 बिलियन से ज्यादा निवेश प्रस्तावों पर हाई लेवल बैठक

February 16, 2026
सड़कों की गुणवत्ता पर जीरो टॉलरेंस, सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने उड़नदस्ता टीम को दिए सख्त निर्देश
देश

सड़कों की गुणवत्ता पर जीरो टॉलरेंस, सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने उड़नदस्ता टीम को दिए सख्त निर्देश

February 16, 2026
परिवर्तन साहित्यिक मंच द्वारा पुस्तक विमोचन एवं काव्य-पाठ का आयोजन!
देश

परिवर्तन साहित्यिक मंच द्वारा पुस्तक विमोचन एवं काव्य-पाठ का आयोजन!

February 16, 2026
महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना
देश

महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

February 15, 2026
India AI Impact Summit & Expo 2026: भारत मंडपम में बिहार पवेलियन का उद्घाटन, IT हब बनने की दिशा में बड़ा कदम
देश

India AI Impact Summit & Expo 2026: भारत मंडपम में बिहार पवेलियन का उद्घाटन, IT हब बनने की दिशा में बड़ा कदम

February 15, 2026
आया ज़माना हर्बल प्रॉडक्ट्स का!
देश

आया ज़माना हर्बल प्रॉडक्ट्स का!

February 14, 2026
Next Post
महिला आयोग ने बिभव कुमार के घर चिपकाया नोटिस

महिला आयोग ने बिभव कुमार के घर चिपकाया नोटिस

New Delhi, India
Monday, February 16, 2026
Mist
20 ° c
56%
6.1mh
29 c 17 c
Tue
28 c 18 c
Wed

ताजा खबर

Bihar Development Boost: ADB के साथ $1 बिलियन से ज्यादा निवेश प्रस्तावों पर हाई लेवल बैठक

Bihar Development Boost: ADB के साथ $1 बिलियन से ज्यादा निवेश प्रस्तावों पर हाई लेवल बैठक

February 16, 2026
सड़कों की गुणवत्ता पर जीरो टॉलरेंस, सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने उड़नदस्ता टीम को दिए सख्त निर्देश

सड़कों की गुणवत्ता पर जीरो टॉलरेंस, सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने उड़नदस्ता टीम को दिए सख्त निर्देश

February 16, 2026
परिवर्तन साहित्यिक मंच द्वारा पुस्तक विमोचन एवं काव्य-पाठ का आयोजन!

परिवर्तन साहित्यिक मंच द्वारा पुस्तक विमोचन एवं काव्य-पाठ का आयोजन!

February 16, 2026
महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

February 15, 2026
India AI Impact Summit & Expo 2026: भारत मंडपम में बिहार पवेलियन का उद्घाटन, IT हब बनने की दिशा में बड़ा कदम

India AI Impact Summit & Expo 2026: भारत मंडपम में बिहार पवेलियन का उद्घाटन, IT हब बनने की दिशा में बड़ा कदम

February 15, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved