• About us
  • Contact us
Thursday, April 16, 2026
25 °c
New Delhi
36 ° Fri
36 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

झूठ फैलाना ही है ‘मोदी की गारंटी’ : खड़गे

News Desk by News Desk
February 8, 2024
in देश
झूठ फैलाना ही है ‘मोदी की गारंटी’ : खड़गे
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 07 फरवरी (कड़वा सत्य) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठा आंकड़ा देकर सिर्फ असत्य फैलाते हैं जिससे लगता है कि झूठ फैलाना ही मोदी की गारंटी बन गया है।
श्री खड़गे ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के प्रस्ताव पर हुई चर्चा पर श्री मोदी के जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी- आरएसएस पर हमला किया और कहा कि जिन लोगों ने देश की आजादी के आंदोलन में हिस्सा नहीं लिया वे लोग आज देशभक्ति की बातें कर रहे हैं और देश की आजादी के लिए लड़ने वाली कांग्रेस को राष्ट्रभक्ति का ज्ञान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा,“संविधान को नहीं मानने वाले जिन्होंने दांडी मार्च और ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में शामिल नहीं हुए वो लोग आज कांग्रेस को राष्ट्रभक्ति का ज्ञान दे रहे हैं। मोदी जी ने यूपीए सरकार पर अनगिनत झूठी बातें कहीं। मैं पूछना चाहता हूँ कि यूपीए के दौरान बेरोज़गारी दर 2.2 प्रतिशत था और आपके दौरान 45 सालों में सबसे ज़्यादा क्यों है। यूपीए के 10 साल में जीडीपी विकास दर औसत 8.13 प्रतिशत रहा तो आपके दौरान केवल 5.6 प्रतिशत क्यों।”
कांग्रेस नेता ने सरकार से सवाल किया,“वर्ल्ड बैंक की माने तो 2011 में ही भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। हमने 10 साल में 14 करोड़ लोगों को ग़रीबी से बहार निकला। इधर-उधर के भाषणों को काँट-छाँट कर भ्रम आप फैला रहें हैं, झूठ आप फ़ैला रहें हैं। जो डिजिटल इंडिया की तरक्की भारत ने की है उसकी बुनियाद यूपीए ने आधार-डीबीटी बैंक खातों के तहत कर दी थी और 65 करोड़ आधार हम 2014 तक दे चुके थे। डीबीटी पहल से सब्सिडी का काम शुरू हो गया था। स्वाभिमान योजना के तहत हम ग़रीबों के 33 करोड़ बैंक खाते भी खोल चुके थे।”
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को लेकर उन्होंने कहा,“मोदी जी पीएसयू के बारे में कुछ बोले। हम याद दिला दें कि आपकी ‘बेचो और लूटो’ की नीति ने अप्रैल 2022 तक 147 पीएसयू को पूरा आधा या कुछ निजिकरब कर दिया है। सरकार में 30 लाख पद ख़ाली पड़े हैं और उसमें एससी, एसटी, एसटी, ओबीसी के पद सबसे ज़्यादा ख़ाली हैं। अकेले पांच मंत्रालयों – रेलवे, स्टील, नागर विमानन, रक्षा बिना सैनिकों के और पेट्रोलियम में करीब तीन लाख पद ख़ाली हैं।”
उन्होंने कहा,“एकलव्य स्कूलों की बात आपने की पर ये नहीं बताया कि उनमें 70 प्रतिशत शिक्षक कॉन्ट्रैक्ट पर ही है। यह दिल दुखाने वाली बात है कि पिछले 10 वर्षों में हमारे निर्यात और आयात के बीच का अंतर तीन गुना बढ़ गया है और इस तथ्य को जानते हुए भी सरकार इसे समस्या के रूप में स्वीकार नहीं करती और सुधार नहीं करती।
मोदी जी, आपने अपने दोनों सदनों के भाषण में केवल कांग्रेस को कोसा। दस सालों से शासन में होने के बावजूद अपने बारे में बात करने के बजाय सिर्फ़ कांग्रेस की आलोचना करते हैं। आज भी उन्होंने महँगाई, रोज़गार, आर्थिक समानता की कोई बात नहीं की।”
अभिनव.संजय

Tags: Congress Presidentfalse dataMallikarjun KhargeModiNarendra ModiNew DelhiPrime Ministerspreading liesकांग्रेस अध्यक्षझूठ फैलाना हीझूठा आंकड़ानयी दिल्लीनरेंद्र मोदीप्रधानमंत्रीमल्लिकार्जुन खड़गेमोदी की गारंटी
Previous Post

12 जुलाई को रिलीज होगी जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा

Next Post

पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?
संपादकीय

रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?

October 5, 2025
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Next Post
पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू

पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू

New Delhi, India
Thursday, April 16, 2026
Mist
25 ° c
44%
5.4mh
41 c 30 c
Fri
42 c 30 c
Sat

ताजा खबर

होशियारपुर के कंडी क्षेत्र में 70 साल बाद बनेंगी शानदार सड़कें, सीएम भगवंत मान ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

होशियारपुर के कंडी क्षेत्र में 70 साल बाद बनेंगी शानदार सड़कें, सीएम भगवंत मान ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

April 15, 2026
बीबीएमबी में भर्तियां खोलने का केंद्र का कदम पंजाब के दरियाओं के पानी पर कब्ज़ा करने की कोशिश है: बलतेज पन्नू

बीबीएमबी में भर्तियां खोलने का केंद्र का कदम पंजाब के दरियाओं के पानी पर कब्ज़ा करने की कोशिश है: बलतेज पन्नू

April 15, 2026
">
लहरागागा मेडिकल कॉलेज: 100 MBBS सीटों की होगी व्यवस्था, जानिए इलाके के लोगों को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

लहरागागा मेडिकल कॉलेज: 100 MBBS सीटों की होगी व्यवस्था, जानिए इलाके के लोगों को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

April 15, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा बाबा साहिब अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की लगभग सभी महिलाओं के कल्याण के लिए योजना की शुरुआत; पंजाब में 1000–1500 रुपये मासिक सहायता की शुरुआत

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की मांग की थी, पर भाजपा सरकार ने नहीं मानी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 15, 2026
आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दिया

आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दिया

April 14, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved