• About us
  • Contact us
Friday, May 15, 2026
33 °c
New Delhi
39 ° Sat
41 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

डीपफेक के सहारे जनता को भ्रमित करना चाहती है कांग्रेस : भाजपा

News Desk by News Desk
April 30, 2024
in देश
डीपफेक के सहारे जनता को भ्रमित करना चाहती है कांग्रेस : भाजपा
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर आज आरोप लगाया कि लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत और अपनी करारी हार देख कर कांग्रेस “डीप फेक” वीडियो के सहारे जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।
केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव चंद्रशेखर ने पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एकदम फर्जी ‘डीपफेक’ वीडियो प्रसारित कर जनता को गुमराह करने के लिए कांग्रेस की तीखी आलोचना की।
श्री चन्द्रशेखर ने कहा कि जैसा कि गृह मंत्री अमित शाह ने पहले ही उल्लेख किया है कि लोकसभा चुनाव के दोनों चरण में उत्तर भारत के पारंपरिक गढ़ों में भाजपा के लिए बहुत अच्छे रहे हैं। इन चुनावों में दक्षिण भारत में भाजपा का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहेगा। तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भाजपा पहले से ही मजबूत है, लेकिन 4 जून को चुनाव परिणाम आने के साथ ही यहां के राजनीतिक परिदृश्य में एक बड़ा बदलाव आएगा, भाजपा अब तमिलनाडु में दूसरी प्रमुख पार्टी के रूप में उभरेगी।
श्री चन्द्रशेखर ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का एलडीएफ और यूडीएफ के साथ त्रिकोणीय मुकाबला है। अन्य 11 सीटों पर भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर लोगों का अपार समर्थन जून में चुनावी नतीजों में दिखेगा। कोई दो राय नहीं है कि दक्षिण में भाजपा की 39 सीटें 4 जून तक बढ़कर लगभग 60 होने वाली हैं, जिसमें तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और पुडुचेरी की सीटें बढ़ना तय है। इन चुनावों में कांग्रेस गलत सूचनाओं और झूठ फैलाने का व्यापक उपयोग कर रही है।
उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा की राजनीति और चुनावी अभियान ‘पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस’’ पर केंद्रित है, जिसमें पिछले 10 वर्षों में श्री मोदी के कार्य और ‘विकसित भारत’ को लेकर उनका दृष्टिकोण शामिल है जिसका लक्ष्य विकास के अवसरों से लोगों के जीवन में सुधार लाना है। दूसरी ओर, कांग्रेस का अभियान देश के भविष्य के लिए एक बेहतर दृष्टिकोण पेश करने के बजाय झूठ, गलत सूचना, डीप फेक वीडियो फैलाना और मार्क्सवाद की याद दिलाने वाले विचित्र आर्थिक प्रस्तावों को पेश करने का है। इसके उदाहरण केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और अब तेलंगाना में देखे जा सकते हैं जहां भ्रष्टाचार और लूटपाट के लिए पहचानी जाने वाली पार्टी अब बेईमानी और गलत सूचना फैलाने के लिए भी पहचानी जाने लगी है।
भाजपा नेता ने कहा कि ‘लूट’ और ‘झूठ’ आज कांग्रेस पार्टी की पहचान बन गए हैं। कांग्रेस पार्टी केरल में लोगों को गुमराह कर रही है कि भाजपा चुनाव में 400 सीटें जीतने के बाद संविधान बदल देगी, लेकिन सच्चाई यह है कि कांग्रेस की सरकारों ने भारत के इतिहास में किसी भी अन्य पार्टी की तुलना में सबसे अधिक संविधान संशोधन किए हैं। कांग्रेस झूठ का सहारा लेती है और अब तो छेड़छाड़ करके डीप फेक वीडियो भी फैला रही है।
श्री चंद्रशेखर ने कहा कि हालिया प्रकरण में कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह की डीपफेक वीडियो प्रसारित कर जनता में भ्रम फैलाने का प्रयास किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जनवरी में ही ये चेतावनी दे दी थी कि कुंठित राजनीतिक दलों द्वारा डीपफेक का दुरुपयोग किया जाएगा और आज कांग्रेस वही कर रही है। कांग्रेस अपनी हार से हताश के कारण आज इस ओछी रणनीति के तहत चुनाव लड़ रही है। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में मुस्लिम समुदाय को ओबीसी का आरक्षण कम कर कोटा देने और रंगनाथ मिश्रा आयोग की रिपोर्ट में दलितों का आरक्षण मुस्लिम समुदाय को देने की सिफारिश करने वाली कांग्रेस फेक और झूठे वीडियो प्रचारित कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। एक ओर कांग्रेस गैर-संवैधानिक धर्म आधारित आरक्षण का समर्थन कर रही है और दूसरी ओर झूठ एवं भ्रम की राजनीति कर रही है।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि डीपफेक का प्रयोग कर फर्जी वीडियो प्रसारित करने के परिणाम अत्यंत भयावह हो सकते हैं और इसीलिए इन नेताओं पर आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। पहले और दूसरे चरण के चुनाव में जनता द्वारा भाजपा को दिए गए अपार समर्थन के बाद कांग्रेस बौखला गई है।
 .साहू
कड़वा सत्य

Tags: नयी दिल्लीभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
Previous Post

देश में बुनियादी क्षेत्र के आठ प्रमुख उद्योगों की उत्पादन वृद्धि मार्च में 5.2 प्रतिशत रही

Next Post

एडमिरल त्रिपाठी ने नौसेना प्रमुख का कार्यभार संभाला

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश
देश

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश

February 6, 2025
दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव
देश

दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव

February 5, 2025
Next Post

एडमिरल त्रिपाठी ने नौसेना प्रमुख का कार्यभार संभाला

New Delhi, India
Friday, May 15, 2026
Mist
33 ° c
34%
4.3mh
44 c 33 c
Sat
46 c 36 c
Sun

ताजा खबर

सारण पुलिस और AHTU की संयुक्त कार्रवाई: 15 से 17 साल की बच्चियों से कराया जा रहा था डांस, 13 ठिकानों से 21 रेस्क्यू

सारण पुलिस और AHTU की संयुक्त कार्रवाई: 15 से 17 साल की बच्चियों से कराया जा रहा था डांस, 13 ठिकानों से 21 रेस्क्यू

May 14, 2026
टर्मिनेटेड WAPCOS CMD रजनीकांत अग्रवाल के खिलाफ CBI FIR से उठे बड़े सवाल: गायब नाम, फर्जी वापसी पत्र और कथित कवर-अप पर विवाद

टर्मिनेटेड WAPCOS CMD रजनीकांत अग्रवाल के खिलाफ CBI FIR से उठे बड़े सवाल: गायब नाम, फर्जी वापसी पत्र और कथित कवर-अप पर विवाद

May 14, 2026
कांग्रेस ने अपनी घटिया मानसिकता का किया प्रदर्शन, भाजपा और अकाली दल का असली चेहरा बेनकाब: हरपाल सिंह चीमा

जहां भी भाजपा का शासन है, वहां अपराध, गैंगस्टर और गुंडागर्दी आम हो गई है: हरपाल सिंह चीमा

May 14, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर के साथ सीमावर्ती सुरक्षा, राहत कार्यों और ऑपरेशनल तैयारियों के बारे में विचार-विमर्श किया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर के साथ सीमावर्ती सुरक्षा, राहत कार्यों और ऑपरेशनल तैयारियों के बारे में विचार-विमर्श किया

May 14, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

May 14, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved