• About us
  • Contact us
Wednesday, February 25, 2026
18 °c
New Delhi
25 ° Thu
26 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

डीसीडब्ल्यू ने ‘स्ट्रीटलाइट’ गायब होने पर पीडब्ल्यूडी को किया नोटिस जारी

News Desk by News Desk
December 18, 2023
in देश
डीसीडब्ल्यू ने ‘स्ट्रीटलाइट’ गायब होने पर पीडब्ल्यूडी को किया नोटिस जारी
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (कड़वा सत्य) दिल्ली महिला आयोग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई सड़कों और बस स्टॉपों पर ‘स्ट्रीटलाइट’ गायब होने की सूचना पर शनिवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को नोटिस जारी किया।

डीसीडब्ल्यू की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मामले में एक रिपोर्ट मांगी गयी है और बस स्टॉप और सड़कों के अंधेरे स्थान होने का कारण पूछा है।

आयोग ने इन बस स्टॉपों और सड़कों पर अंधेरे स्थानों के संबंध में एक जनवरी, 2022 से प्राप्त शिकायतों और प्रत्येक शिकायत पर की गई कार्रवाई का विवरण भी मांगा।

डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सदस्य वंदना सिंह के साथ 15 दिसंबर की शाम को पूर्वी दिल्ली में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा चिंताओं का आकलन करने के लिए कुछ बस स्टॉप का निरीक्षण किया।

शाम पौने सात बजे रमेश पार्क बस स्टॉप के दौरे के दौरान आयोग यह देखकर हैरान रह गया कि वहां कोई रोशनी नहीं थी। इसके अलावा सड़क के उस हिस्से पर स्ट्रीट लाइटें काम नहीं कर रही थीं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसके अलावा, उन्होंने रमेश पार्क बस स्टॉप से ​​​​ललिता पार्क तक पुश्ता रोड का निरीक्षण किया, जहां बिल्कुल अंधेरा था क्योंकि कोई भी स्ट्रीट लाइट काम नहीं कर रही थी।

बयान में कहा गया,“यह देखा गया कि कई खंभों पर स्ट्रीटलाइट भी नहीं थी, जिससे सड़क पर अंधेरा हो गया। ललिता पार्क बस स्टॉप पर भी अंधेरा था। जब आयोग ने वहां महिलाओं से बातचीत की, तो उन्होंने बताया कि सड़क का पूरा हिस्सा और बस स्टॉप कई महीनों से अंधेरा पड़ा हुआ है, जो उनके लिए बेहद असुरक्षित है।”

सुश्री मालीवाल ने कहा,“निर्भया की भयावह घटना के 12 साल बाद भी, दिल्ली महिलाओं और लड़कियों के लिए असुरक्षित बनी हुई है। जिन बस स्टॉपों का मैंने निरीक्षण किया वे अक्षरधाम के बिल्कुल पास थे। यदि ऐसे केंद्रीय क्षेत्र में भी अंधेरा है, तो कोई केवल कल्पना ही कर सकता है कि बाहरी क्षेत्रों में क्या हो रहा होगा।”

सुश्री मालीवाल ने कहा, “मैंने पीडब्ल्यूडी को नोटिस जारी कर दिया है.’ हम मामले पर सख्त कार्रवाई करेंगे.’ सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बस स्टॉप और सड़कों को महिलाओं और लड़कियों के लिए सुरक्षित बनाया जाए।”

सैनी.संजय

Tags: DCW issues notice to PWD on missing streetlightकिया नोटिस जारीडीसीडब्ल्यू नेपीडब्ल्यूडी को‘स्ट्रीटलाइट’ गायब होने पर
Previous Post

उरुग्वे में तेज़ तूफ़ान से दो लोगों की मौत

Next Post

पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

Related Posts

No Content Available
Next Post
पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

New Delhi, India
Wednesday, February 25, 2026
Mist
18 ° c
73%
3.6mh
32 c 19 c
Thu
33 c 19 c
Fri

ताजा खबर

ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !

ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !

February 24, 2026
अकाली और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा: भगवंत मान

अकाली और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा: भगवंत मान

February 24, 2026
भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम रंग ला रही है, तस्कर अब हरियाणा को अपना नया अड्डा बना रहे हैं: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम रंग ला रही है, तस्कर अब हरियाणा को अपना नया अड्डा बना रहे हैं: हरपाल सिंह चीमा

February 24, 2026
नरेंद्र मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला — केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने को मंजूरी

नरेंद्र मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला — केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने को मंजूरी

February 24, 2026
सिख युवा सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू (बीच में) और छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल के साथ सिख धर्म में घर लौटने वाले लोग।

भिलाई में सात व्यक्तियों ने पुनः सिख धर्म अपना कर की ‘घर-वापसी’

February 24, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved