• About us
  • Contact us
Tuesday, May 26, 2026
41 °c
New Delhi
41 ° Wed
41 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home विदेश

डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह शुरू

News Desk by News Desk
January 20, 2025
in विदेश
डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह शुरू
Share on FacebookShare on Twitter

वाशिंगटन 20 जनवरी (कड़वा सत्य) अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल के लिए सोमवार को शपथ ग्रहण समाराेह की शुरूआत हो चुकी है और कुछ ही घंटों बाद वह अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन जाएंगे।
रिपब्लिकन पार्टी के श्री ट्रम्प ने शपथ ग्रहण समारोह की पूर्व संध्या पर रविवार को वाशिंगटन में कैपिटल वन एरिना में अपने हज़ारों समर्थकों की एक जोशीली रैली को संबोधित किया। इस रैली में श्री ट्रम्प ने अपनी सरकार के शुरुआती कामकाजी फैसलों एवं आदेशों के बारे में भी बताया।
अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति रह चुके श्री ट्रम्प ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए उन कार्यकारी आदेशों के बारे में उल्लेख किया, जिस पर वह शपथ लेने के तुरंत बाद हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे हैं और उन्होंनेे कहा कि इन कार्यकारी आदेशों के जारी होने से उनके प्रशंसकों को ‘बेहद खुशी’ होगी। श्री ट्रम्प ने पांच नवंबर को चुनावी जीत के बाद एक पत्रिका में साक्षात्कार में, 6 जनवरी, 2021 को यूएस कैपिटल पर हुए हमले में उनकी भूमिका के लिए दोषी ठहराए गए लोगों को ‘माफी देने’ का वादा किया था। अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार श्री ट्रम्प के शपथ ग्रहण करने के बाद 100 से अधिक कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है।
श्री ट्रम्प ने रविवार को अपनी विजय रैली में अपने समर्थकों से कहा था, “कल दोपहर में अमेरिकी पतन चार लंबे वर्षों के बाद रूक जायेगा और हम अमेरिकी ताकत और समृद्धि, गरिमा और गौरव का एक नया अध्याय शुरू करेंगे। जब मैं पद की शपथ लूंगा, उसके कुछ घंटों के भीतर निवर्तमान बिडेन प्रशासन का हर ‘कट्टरपंथी’ और ‘मूर्खतापूर्ण’ कार्यकारी आदेश निरस्त कर दिया जाएगा।” उन्होंने कहा था कि वह जिन कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करने वाले हैं, उनमें सीमा सुरक्षा, ऊर्जा, संघीय सरकार के खर्च, लघु वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म टिकटॉक और डीईआई (विविधता, समानता और समावेशन) कार्यक्रम जैसे क्षेत्र शामिल होंगे।
वाशिंगटन के समयानुसार सोमवार को दोपहर 12 बजे अमेरिकी कैपिटल भवन के अंदर आयोजित समारोह में श्री ट्रम्प चुनींदा सांसदों, विशिष्ट अतिथियों और परिवार के सदस्यों के समक्ष शपथ लेेंगे। खराब मौसम के कारण इस बार राष्ट्रपति शपथ ग्रहण समारोह को कैपिटल भवन के बाहर खुले में आयोजित करने की बजाय भवन के अंदर आयोजित किया जा रहा है। श्री ट्रम्प के बाद उपराष्ट्रपति पद के लिए श्री जेडी वैंस शपथ ग्रहण करेंगे। भारत की ओर से इस समारोह में विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल होंगे।
अमेरिकी समाचार पत्र यूएस टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार श्री ट्रम्प ने यूएस कैपिटल में शपथ ग्रहण समारोह के बाद व्हाइट हाउस के लिए अपनी उद्घाटन परेड के रास्ते में कैपिटल वन एरिना भी जाकर अपने प्रशंसकों से मिलने की योजना बनायी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्री ट्रम्प एवं श्री वेंस के शपथ ग्रहण समारोह के लिए स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बजे से ही तैयारी शुरू हो गयी है। सबसे पहले कैपिटल में सुरक्षा जांच शुरू हो गयी है। अब से चंद मिनट पहले यानी आठ बजे वाशिंगटन शहर के सेंट जॉन एपिस्कोपल चर्च में सर्वसामान्य के लिए खुली, गैर-राजनीतिक प्रार्थनासभा शुरू हुई है। उसके बाद, श्री डोनाल्ड और श्रीमती मेलानिया ट्रम्प निवर्तमान राष्ट्रपति जो बिडेन और प्रथम महिला जिल बिडेन के साथ चाय के लिए व्हाइट हाउस जाएंगे। परंपरागत रूप से, निवर्तमान राष्ट्रपति नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को कैपिटल तक ले जाते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार लगभग 9:30 बजे कैपिटल में समारोह के लिए संगीत कार्यक्रम और प्रारंभिक भाषण शुरू होंगे। श्री ट्रम्प के शपथ ग्रहण के पहले कैरी अंडरवुड की ‘अमेरिका द ब्यूटीफुल’ की सुमधुर प्रस्तुति होगी। सुबह करीब 10 बजे आधिकारिक मेहमानों का आना शुरू हो जाएगा। पूर्वाह्न 11:30 बजे विशेष रूप से आमंत्रित अतिथि पधारेंगे।
कैपिटल में ठीक दोपहर 12 बजे संविधान में वर्णित प्रक्रिया अनुरूप सत्ता का हस्तांतरण शुरू होगा और श्री ट्रम्प अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। उनके बाद श्री वैंस उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। इसके चंद मिनटों के बाद निवर्तमान राष्ट्रपति श्री बिडेन और निवर्तमान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (जो राष्ट्रपति चुनाव में श्री ट्रम्प की प्रतिद्वन्द्वी थीं) की आधिकारिक विदाई और औपचारिक प्रस्थान होगा। इस मौके पर श्री ट्रम्प का उद्बोधन भी होगा।
इसके बाद राष्ट्रपति का हस्ताक्षर कक्ष समारोह आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति, अपने सहयोगियों और सांसदों के साथ, सीनेट कक्ष से बाहर राष्ट्रपति के कक्ष में जाएंगे और नामांकन, ज्ञापन, उद्घोषणा एवं कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे।
इसके बाद कैपिटल के संविधान हॉल में संसद की संयुक्त समिति द्वारा आयोजित दोपहर के भोज में राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति और उनके देशी विदेशी मेहमान, सीनेट नेता और संयुक्त समिति के सदस्य शामिल होंगे।
दोपहर के भोजन के बाद, नए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति, कैपिटल के पूर्वी छोर पर राष्ट्रपति की संयुक्त सैन्य टुकड़ियों की सलामी लेने के लिए जाएंगे।
अपराह्न तीन बजे राष्ट्रपति परेड शुरू होगी। पहले इस परेड को पेंसिल्वेनिया एवेन्यू से शुरू करके व्हाइट हाउस तक जाना था, लेकिन ठंड के मौसम के कारण जुलूस को कैपिटल वन एरिना के अंदर ले जाया जाएगा। परेड में औपचारिक सैन्य रेजिमेंट, नागरिकों के समूह, मार्चिंग बैंड और झांकियां शामिल होती हैं।
इसके बाद, श्री ट्रम्प ओवल ऑफिस हस्ताक्षर समारोह के लिए व्हाइट हाउस जाएंगे जहां पर औपचारिक रूप से कार्यभार संभालने की उद्घोषणा पर हस्ताक्षर करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के अंतिम चरण में श्री टम्प तीन अलग-अलग सरकारी बैठकों -कमांडर इन चीफ बॉल, लिबर्टी उद्घाटन बॉल और स्टारलाइट बॉल में भाग लेंगे और संक्षिप्त उद्बोधन देंगे।
 
कड़वा सत्य

Tags: AmericaWashingtonअमेरिका नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपग्रहणवाशिंगटनशपथशुरूसमारोह
Previous Post

भाजपा, आप राजनीतिक लाभ के लिए करती हैं ध्रुवीकरण की राजनीति : खुर्शीद

Next Post

आबादी का 48.8 प्रतिशत हिस्सा सामाजिक सुरक्षा के दायरे में

Related Posts

ट्रंप का गाजा में हमास के खिलाफ सेना भेजने का इरादा नहीं : नेतन्याहू
विदेश

ट्रंप का गाजा में हमास के खिलाफ सेना भेजने का इरादा नहीं : नेतन्याहू

February 6, 2025
अमेरिका में भारतीय नागरिकों को प्रताड़ित करने का विरोध करे सरकार: कांग्रेस
देश

अमेरिका में भारतीय नागरिकों को प्रताड़ित करने का विरोध करे सरकार: कांग्रेस

February 5, 2025
गाजा में दुनिया भर के लोग रह सकेंगे: ट्रम्प
विदेश

गाजा में दुनिया भर के लोग रह सकेंगे: ट्रम्प

February 5, 2025
ट्रंप ने ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकने के लिए अधिकतम दबाव बनाया
विदेश

ट्रंप ने ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकने के लिए अधिकतम दबाव बनाया

February 5, 2025
अमेरिका ने पाक में 84 करोड़ डॉलर की सहायता परियोजनाएं की निलंबित
विदेश

अमेरिका ने पाक में 84 करोड़ डॉलर की सहायता परियोजनाएं की निलंबित

February 4, 2025
अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर रवाना हुआ अमेरिकी सैन्य विमान
विदेश

अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर रवाना हुआ अमेरिकी सैन्य विमान

February 4, 2025
Next Post
आबादी का 48.8 प्रतिशत हिस्सा सामाजिक सुरक्षा के दायरे में

आबादी का 48.8 प्रतिशत हिस्सा सामाजिक सुरक्षा के दायरे में

New Delhi, India
Tuesday, May 26, 2026
Mist
41 ° c
12%
20.5mh
47 c 35 c
Wed
48 c 35 c
Thu

ताजा खबर

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026
अकाली दल को लगा बड़ा झटका ! पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा अपने साथियों के साथ आप में शामिल

अकाली दल को लगा बड़ा झटका ! पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा अपने साथियों के साथ आप में शामिल

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved