• About us
  • Contact us
Tuesday, April 21, 2026
38 °c
New Delhi
36 ° Wed
36 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने से तेरह लोगों की मौत

News Desk by News Desk
June 20, 2024
in राजनीति
तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने से तेरह लोगों की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

चेन्नई 19 जून (कड़वा सत्य) तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले के करुणापुरम गांव में बुधवार को कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य बीमार हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि मृतकों में कम से कम तीन महिलाएं शामिल हैं।
राज्य के लोक निर्माण मंत्री ई वी वेलु ने कल्लाकुरिची में स्वास्थ्य मंत्री मा.सुब्रमण्यम के साथ अस्पतालों में घायलों से मिलने के बाद आज रात संवाददाताओं से बात करते हुए हताहतों की संख्या की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और ये मौतें पाउच में बेची जाने वाली जहरीली शराब में मेथनॉल की मौजूदगी के कारण हुई हैं।
रिपोर्टों में कहा गया है कि लगभग 30 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्टों और टीवी चैनलों का कहना है कि 70 से अधिक लोगों को भर्ती कराया गया है।
यूनीकड़वा सत्य द्वारा यहां पुलिस मुख्यालय में संपर्क करने पर अधिकारियों ने कहा कि जिलों और अस्पतालों से प्राप्त रिपोर्ट संकलित की जा रही है।
श्री वेलु ने यह भी कहा कि कल्लाकुरिची सरकारी अस्पताल में नौ लोगों की हालत गंभीर थी, जबकि बाकी लोगों की हालत स्थिर थी और वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने आश्वासन दिया है कि नौ गंभीर रोगियों को ठीक कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कभी भी अवैध शराब के खतरे को बढ़ावा नहीं देगी और मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने इसमें शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की है।
उन्होंने इस मुद्दे से निपटने में पुलिस अधिकारियों के सुस्त रवैये को भी जिम्मेदार ठहराया।श्री वेलु ने कहा “हम इस घटना को उचित नहीं ठहरा रहे हैं”। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ द्रमुक कभी भी ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने देगी और इसे रोकने के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ितों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिवारों को सौंप दिए जाएंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक 66 से ज्यादा लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उनमें से 17 को पुडुचेरी के जिपमेर, आठ को सेलम के सरकारी मोहन कुमारमंगलम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल और चार को विल्लुपुरम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक पीड़ितों में ज्यादातर दिहाड़ी मजदूर और सामान ढोने वाले लोग थे। जिन्होंने कथित तौर पर इलाके के एक विक्रेता से अवैध शराब खरीदी थी। शराब विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया गया और 200 लीटर नकली शराब जब्त की गई।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नकली शराब की बिक्री लगभग 3-4 वर्षों से हो रही है और कई शिकायतों के बावजूद पुलिस या जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई है।
यहां एक बयान में उन्होंने पीड़ितों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि देने और अस्पताल में भर्ती लोगों को बेहतर इलाज मुहैया कराने की मांग की।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने भी मौतों पर शोक जताया। उन्होंने राज्य सरकार पर राज्य में अवैध शराब की समस्या को नियंत्रित करने के लिए कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया।
पिछले साल ही पास के विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में दोहरी जहरीली शराब त्रासदी में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई थी।
 
कड़वा सत्य

Tags: consumingdiedliquorpoisonousTamil Naduthirteen peopleजहरीलीतमिलनाडुतेरह लोगोंमौतशराब पीने
Previous Post

यूजीसी नेट परीक्षा एक दिन बाद ही रद्द, CBI करेगी मामले की जांच

Next Post

ब्रिटेन में भी हिन्दुओं को मुसलमानों की प्रताड़ना को झेलना पड़ रहा है-गोयल

Related Posts

Corona Cases In India 2025: फिर लौट आया कोरोना! JN.1 वेरिएंट से बढ़े केस, केरल-महाराष्ट्र में मचा हड़कंप – क्या दोबारा लॉकडाउन होगा?
देश

Corona Cases In India 2025: फिर लौट आया कोरोना! JN.1 वेरिएंट से बढ़े केस, केरल-महाराष्ट्र में मचा हड़कंप – क्या दोबारा लॉकडाउन होगा?

May 28, 2025
बस, कार की टक्कर से आठ लोगों की मौत, चार घायल
राजनीति

बस, कार की टक्कर से आठ लोगों की मौत, चार घायल

February 6, 2025
स्वीडन के स्कूल में गोलीबारी में 10 लोगों की मौत
विदेश

स्वीडन के स्कूल में गोलीबारी में 10 लोगों की मौत

February 5, 2025
कुर्स्क क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान रूसी उप गवर्नर की मौत
विदेश

कुर्स्क क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान रूसी उप गवर्नर की मौत

February 3, 2025
आतिशी और भगवंत ने चुनाव आयोग से मिलकर उठाया यमुना के जहरीले पानी का मुद्दा
देश

आतिशी और भगवंत ने चुनाव आयोग से मिलकर उठाया यमुना के जहरीले पानी का मुद्दा

January 28, 2025
केजरीवाल का जहरीला बयान हर दिल्लीवासी के दिमाग को झकझोर रहा है: भाजपा
देश

केजरीवाल का जहरीला बयान हर दिल्लीवासी के दिमाग को झकझोर रहा है: भाजपा

January 28, 2025
Next Post
ब्रिटेन में भी हिन्दुओं को मुसलमानों की प्रताड़ना को झेलना पड़ रहा है-गोयल

ब्रिटेन में भी हिन्दुओं को मुसलमानों की प्रताड़ना को झेलना पड़ रहा है-गोयल

New Delhi, India
Tuesday, April 21, 2026
Sunny
38 ° c
15%
23.8mh
41 c 31 c
Wed
42 c 31 c
Thu

ताजा खबर

कानून को धता बताने की कोशिश नाकाम, सीकर में निषेधाज्ञा से रोका गया दो बहनों का बाल विवाह

कानून को धता बताने की कोशिश नाकाम, सीकर में निषेधाज्ञा से रोका गया दो बहनों का बाल विवाह

April 21, 2026

">
Bihar Murder Mystery: भाभी से इश्क का खौफनाक अंजाम! शादी में शामिल होने दिल्ली से गांव लौटा था देवर, बड़े भाई ने पेट में घोंपा चाकू

Bihar Murder Mystery: भाभी से इश्क का खौफनाक अंजाम! शादी में शामिल होने दिल्ली से गांव लौटा था देवर, बड़े भाई ने पेट में घोंपा चाकू

April 21, 2026

">
JDU Leadership Change: बिहार की राजनीति में नए युग की शुरुआत! नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा JDU? विधायकों ने तय कर लिया नाम

JDU Leadership Change: बिहार की राजनीति में नए युग की शुरुआत! नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा JDU? विधायकों ने तय कर लिया नाम

April 20, 2026
Madrasa Board Dissolved: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड होगा भंग, अब नहीं चलेगा अलग सिलेबस; धामी सरकार का बड़ा फैसला

Madrasa Board Dissolved: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड होगा भंग, अब नहीं चलेगा अलग सिलेबस; धामी सरकार का बड़ा फैसला

April 20, 2026

">
Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका! CRPF में 9000 से ज्यादा कांस्टेबल पदों पर निकली वेकेंसी, यहां देखें अप्लाई का डायरेक्ट लिंक

Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका! CRPF में 9000 से ज्यादा कांस्टेबल पदों पर निकली वेकेंसी, यहां देखें अप्लाई का डायरेक्ट लिंक

April 20, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved