• About us
  • Contact us
Friday, April 17, 2026
30 °c
New Delhi
36 ° Sat
36 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

दत्तात्रेय होसबाले पुन: आरएसएस के सरकार्यवाह चुने गये।

News Desk by News Desk
March 17, 2024
in राजनीति
दत्तात्रेय होसबाले पुन: आरएसएस के सरकार्यवाह चुने गये।
Share on FacebookShare on Twitter

नागपुर 17 मार्च (कड़वा सत्य) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा ने रविवार को श्री दत्तात्रेय होसबाले को पुन: तीन वर्ष के लिए सरकार्यवाह चुन लिया।
अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के तीन दिन के अधिवेशन के समापन दिवस के पूर्वाह्न के सत्र में वर्ष 2024-27 के सरकार्यवाह के दायित्व के लिए श्री होसबाले पुन: निर्वाचित हुए। श्री होसबाले वर्ष 2021 में पहली बार सरकार्यवाह निर्वाचित हुए थे और तब से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।
अपराह्न में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि श्री होसबाले को सर्वानुमति से पुन: तीन वर्ष के लिए सरकार्यवाह के दायित्व के लिए चुना गया है।
श्री होसबाले ने कहा कि पिछली बार उन्हें बेंगलुरु में सरकार्यवाह का दायित्व दिया गया था। उनके मन में नागपुर में ही यह गुरुत्तर दायित्व लेने की इच्छा थी। पर कोविड के कारण प्रतिनिधि सभा की बैठक नागपुर की जगह बेंगलुरु में आयोजित की गयी थी। लेकिन इस बार यह इच्छा भी पूरी हो गयी है। उन्होंने कहा, “मैं पुन: सभी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने पुन: मुझे इस गुरुत्तर दायित्व के योग्य समझा। संघ की जो परंपरा है, मार्गदर्शन है, मैं उस पर चलने का प्रयास करूंगा।”
उन्होंने बाद में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष की तैयारी की दृष्टि से यह बैठक बहुत महत्त्वपूर्ण थी। इसमें हमारा ध्येय है कि भारतीय चिन्तन, समाज परिवर्तन में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता बढ़े। उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष मई से शुरू होकर अप्रैल 2025 तक अहिल्याबाई होल्कर की जन्म की त्रिशताब्दी मनाई जाने वाली है। अहिल्याबाई होल्कर ने देशभर के धार्मिक स्थलों का पुनर्निमाण करवाया और अभावग्रस्त लोगों के आर्थिक स्वावलम्बन के लिए बहुत कार्य किए हैं, जिसके संबंध में समाज को जानकारी नहीं है। इस वर्ष उनके योगदान को सम्पूर्ण भारत में प्रसारित करने की दृष्टि से योजना पर कार्य शुरू है।
उन्होंने कहा कि बैठक में बताया गया कि अयोध्या में रामलला प्राण-प्रतिष्ठा से संघ का व्यापक जनसंपर्क हुआ। अक्षत वितरण अभियान द्वारा 5,78,778 गावों और 4,727 नगरों के कुल 19 करोड़, 38 लाख, 49 हजार, 71 परिवारों से स्वयंसेवक सहित 44 लाख, 98 हजार 334 रामभक्तों ने संपर्क किया। इस अभियान द्वारा प्राप्त उत्साही प्रतिक्रिया और स्वागत ने लोगों में संघ के प्रति विश्वास को फिर से मजबूत किया है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक 15 मार्च को शुरू हुई थी। आज अपराह्न सरसंघचालक मोहन भागवत के पाथेय के बाद बैठक का समापन हो जाएगा। बैठक में सभी 45 प्रांतों से 1500 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
बैठक में संघ शिक्षा वर्ग की रचना में नवीन पाठ्यक्रम जोड़ने का निर्णय हुआ है। पहले संघ शिक्षा वर्ग की रचना में – 7 दिनों का प्राथमिक शिक्षा वर्ग, 20 दिनों का प्रथम वर्ष, 20 दिनों का द्वितीय वर्ष और 25 दिनों का तृतीय वर्ष होता था। अब आगे नवीन रचना में 3 दिनों का प्रारम्भिक वर्ग, 7 दिनों का प्राथमिक शिक्षा वर्ग तथा 15 दिनों का संघ शिक्षा वर्ग तथा कार्यकर्ता विकास वर्ग-एक 20 दिन और 25 दिनों का कार्यकर्ता विकास वर्ग-2 होंगे। इन वर्गों में विशेष रूप से व्यावहारिक प्रशिक्षण का समावेश भी रहेगा।
उल्लेखनीय है कि कार्य की दृष्टि से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 45 प्रान्त हैं, इसके बाद विभाग और फिर जिला, खंड ऐसी रचना है। ऐसे 922 जिलों में, 6597 खंडों (तहसील) में तथा 12-15 गावों का एक समूह जिसे मण्डल कहा जाता है, ऐसे 27720 मंडलों में संघ की कुल 73 हजार 117 दैनिक शाखाएं लगती हैं। गत वर्ष से 4466 शाखाएं बढ़ी हैं। इन शाखाओं में 60 प्रतिशत विद्यार्थी और 40 प्रतिशत नौकरी अथवा व्यवसाय करने वाले कार्यकर्ताओं का समावेश है। इसमें 40 वर्ष से अधिक आयु के प्रौढ़ों की संख्या 11 प्रतिशत है। साप्ताहिक मिलन की संख्या 27 हजार 717 है, जिसमें गत वर्ष से 840 साप्ताहिक मिलनों की वृद्धि हुई। संघ मंडली की संख्या 10 हजार 567 है। नगर और महानगरों के 10 हजार बस्तियों में 43 हजार प्रत्यक्ष शाखाएं लगती हैं। राष्ट्र सेविका समिति एवं विभिन्न संगठनों में सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं के माध्यम से 44 प्रान्तों में 460 महिला सम्मेलन हुए, जिसमें 5 लाख 61 हजार महिलाएं सहभागी हैं।
सचिन

Previous Post

गोलकीपिंग कोच डेनिस वान डी पोल पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को करेंगे प्रशिक्षित

Next Post

अरुणाचल प्रदेश ,सिक्किम विधानसभा चुनावों की मतगणना दो जून को

Related Posts

अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला
देश

अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

April 17, 2026
पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 17, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रीमंडल द्वारा दरियाओं, चोओं और सेम नालों से गाद निकालने के लिए हरी झंडी
देश

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रीमंडल द्वारा दरियाओं, चोओं और सेम नालों से गाद निकालने के लिए हरी झंडी

April 17, 2026
ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा
अभी-अभी

AAP पर ED का एक्शन: CM भगवंत मान बोले- ‘गैर-BJP राज्यों को डराने के लिए हो रहा एजेंसियों का दुरुपयोग’

April 17, 2026
महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक की विफलता: लोकतंत्र का नया अध्याय

April 16, 2026
Next Post
अरुणाचल प्रदेश ,सिक्किम विधानसभा चुनावों की मतगणना दो जून को

अरुणाचल प्रदेश ,सिक्किम विधानसभा चुनावों की मतगणना दो जून को

New Delhi, India
Friday, April 17, 2026
Moderate or heavy rain with thunder
30 ° c
35%
9mh
42 c 31 c
Sat
41 c 31 c
Sun

ताजा खबर

अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

April 17, 2026
पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 17, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रीमंडल द्वारा दरियाओं, चोओं और सेम नालों से गाद निकालने के लिए हरी झंडी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रीमंडल द्वारा दरियाओं, चोओं और सेम नालों से गाद निकालने के लिए हरी झंडी

April 17, 2026
ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा

AAP पर ED का एक्शन: CM भगवंत मान बोले- ‘गैर-BJP राज्यों को डराने के लिए हो रहा एजेंसियों का दुरुपयोग’

April 17, 2026
महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक की विफलता: लोकतंत्र का नया अध्याय

महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक की विफलता: लोकतंत्र का नया अध्याय

April 17, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved