• About us
  • Contact us
Friday, April 10, 2026
26 °c
New Delhi
30 ° Sat
31 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home मनोरंजन

दमदार अभिनय से दर्शकों के बीच विशिष्ट पहचान बनायी मिथुन चक्रवर्ती ने

News Desk by News Desk
September 30, 2024
in मनोरंजन
दमदार अभिनय से दर्शकों के बीच विशिष्ट पहचान बनायी मिथुन चक्रवर्ती ने
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई, 30 सितंबर (कड़वा सत्य) बॉलीवुड में मिथुन चक्रवर्ती को ऐसे अभिनेता के तौर पर शुमार किया जाता है, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के बीच विशिष्ट पहचान बनायी है।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है। मिथुन चक्रवर्ती को 08 अक्टूबर को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

16 जून 1950 को कोलकाता शहर में जन्में मिथुन चक्रवर्ती .मूल नाम . गौरांग चक्रवर्ती ने स्नातक की शिक्षा कोलकाता के मशहूर स्कॉटिश चर्च से पूरी की। मिथुन चक्रवर्ती अपने जीवन के शुरूआती दौर में वामपंथी विचारधारा से काफी प्रभावित रहने के कारण नक्सलवाद से जुड़े रहे लेकिन अपने भाई की असमय मृत्यु से उन्होंने नक्सलवाद का रास्ता छोड़ दिया और पुणे फिल्म संस्थान में दाखिला ले लिया। निर्देशक मृणाल सेन की नजर मिथुन पर पड़ी थी। लड़कियों के साथ फ्लर्ट करना मिथुन का अंदाज मृणाल को पसंद आया और दो साल बाद उन्होंने अपनी फिल्म ‘मृगया’ के लिए मिथुन को कास्ट कर लिया।

वर्ष 1976 में प्रदर्शित फिल्म .मृगया ..बतौर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के सिने करियर की पहली फिल्म थी। फिल्म में उन्होंने एक ऐसे संथाली युवक .मृगया ..की भूमिका निभाई जो अंग्रेजी हूकुमत द्वारा अपनी पत्नी के यौन शोषण के विरूद्ध आवाज उठाता है । फिल्म में उन्हें दमदार अभिनय के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अवॉर्ड को लेने के लिए दिल्ली जाने के लिए मिथुन के पास पैसे नहीं थे। उन दिनों रेखा दिल्ली में फिल्म की शूटिंग करने जा रही थीं। उन्होंने अपना स्पॉटबॉय बनाकर फ्लाइट में उनका टिकट बुक करवाया और मिथुन को लेकर दिल्ली गईं।फिल्म ..मृगया ..की सफलता के बावजूद मिथुन चक्रवर्ती को बतौर अभिनेता काम नहीं मिल रहा था । आश्वासन तो सभी देते लेकिन उन्हें काम करने का अवसर कोई नही देता था । इस बीच मिथुन चक्रवर्ती को दो अंजाने .फूल खिले है गुलशन गुलशन जैसी कुछ फिल्मों में छोटी सी भूमिका निभाने का मौका मिला लेकिन इन फिल्मों से उन्हें कोई खास फायदा नहीं पहुंचा ।

वर्ष 1979 में मिथुन चक्रवर्ती को रविकांत नगाईच की फिल्म ..सुरक्षा..में काम करने का मौका मिला जो उनके सिने करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुयी । मारधाड़ और एक्शन से भरपूर इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती एक जासूस की भूमिका में थे । उनका यह अंदाज सिने  ियों को काफी पसंद आया । बाद में वर्ष 1982 में इस फिल्म का सीक्वल ..वारदात ..बनाया गया ।

मिथुन चक्रवर्ती की किस्मत का सितारा वर्ष 1982 में प्रदर्शित फिल्म ..डिस्को डांसर ..से चमका । नाच गाने से भरपूर इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती ने डिस्को डांसर की भूमिका में दिखाई दिये। बेहतरीन गीत .संगीत और अभिनय से सजी बी सुभाष निर्देशित इस फिल्म की जबरदस्त कामयाबी ने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को स्टार के रूप में स्थापित कर दिया। फिल्म डिस्को डांसर की सफलता के बाद मिथुन चक्रवर्ती की छवि एक डांसिग स्टार के रूप में बन गयी । इस फिल्म के बाद निर्माता निर्देशकों ने अधिकतर फिल्मों में मिथुन चक्रवर्ती की डांसिग अभिनेता की छवि को भुनाया । इन फिल्मों में कसम पैदा करने वाले की . डांस डांस जैसी फिल्में शामिल है ।

अस्सी के दशक में मिथुन चक्रवर्ती उन निर्माताओं की पहली पसंद बन गये जो कम बजट की पारिवारिक फिल्म बनाते थे । इस दौर में वह फिल्म निर्माताओं के लिये ..गरीबों का अमिताभ .बनकर उभरे और कई सफल फिल्मों में काम करके दर्शको का मनोरंजन करने में सफल रहे । मिथुन को गरीबों का अमिताभ बच्चन कहा जाता था। इस पर रिएक्शन देते हुए मिथुन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा- यह मेरी अब तक की सबसे बड़ी तारीफ है। अमिताभ सदी के सबसे बड़े स्टार हैं। अमिताभ बड़े बैनर की फिल्में करते थे और मैं छोटी बजट की फिल्में करता था। बजट के हिसाब से दोनों फिल्मों की कमाई हो जाती थी।नब्बे के दशक के आखिरी वर्षो में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से कुछ हद तक किनारा कर लिया और उटी चले गये जहां वह होटल व्यवसाय करने लगे ,हालांकि इस दौर में भी उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से अपना नाता पूरी तरह से नही तोड़ा और फिल्मों में अभिनय कर दर्शको का मन मोहते रहे ।

अभिनय में एकरूपता से बचने और स्वयं को चरित्र अभिनेता के रूप में भी स्थापित करने के लिये मिथुन चक्रवर्ती ने खुद को विभिन्न भूमिकाओं में पेश किया। इस क्रम में वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म .एलान में ग्रे शेडस निभाकर अपने सिने करियर की दूसरी पारी शुरु की ।वर्ष 2005 में ही मणिरत्नम की फिल्म ..गुरू ..में उनके अभिनय का नये आयाम देखने को मिले । मिथुन चक्रवर्ती के सिने करियर पर नजर डाले तो पायेगे वह मल्टी स्टारर फिल्मों का अहम हिस्सा रहे है । जब कभी फिल्म निर्माताओ को ऐसी फिल्मों में अभिनेता की जरूरत होती वह मिथुन चक्रवर्ती को नजर अंदाज नहीं कर पाते । मिथुन चक्रवर्ती को बुद्धदेव दासगुप्ता की बंगाली फिल्म ‘तहादेर कथा’ के लिए दूसरा नेशनल अवॉर्ड मिला। उन्हें फिल्म ‘स्वामी विवेकानंद’ के लिए सहायक अभिनेता का नेशनल अवार्ड भी मिला है।

मिथुन चक्रवर्ती ने अपने सिने करियर में सभी नामचीन अभिनेत्रियों के साथ काम किया है लेकिन रूपहले पर्दे पर उनकी जोड़ी रंजीता के साथ खासी पसंद की गयी । इसके अलावे मिथुन चक्रवर्ती की जोड़ी श्रीदेवी .पदमिनी कोल्हापुरी और जीनत अमान के साथ भी पसंद की गयी । मिथुन चक्रवर्ती अपने सिने कैरियर में अब तक दो बार फिल्म फेयरपुरस्कार से नवाजे जा चुके है । मिथुन चक्रवर्ती को को कला के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।मिथुन चक्रवर्ती अपने सिने करियर में 350 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। मिथुन चक्रवर्तीआज भी जोशो-खरोश के साथ फिल्मों में काम कर रहे हैं।

 

कड़वा सत्य

Tags: actingamongaudiencecreatedhisIdentityMithun ChakrabortyStronguniqueअभिनयदमदारदर्शकोंपहचानबनायीबीचमिथुन चक्रवर्तीविशिष्ट
Previous Post

प्लास्टिक कचरे की रिसाइकिल का महिलाओं का काम सराहनीय : पाटिल

Next Post

पेरिस ओलंपिक पदक विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित न होना निराशाजनक: पीटी उषा

Related Posts

सैफ अली खान मामले में घरेलू सहायिकाओं ने की आरोपी की पहचान
राजनीति

सैफ अली खान मामले में घरेलू सहायिकाओं ने की आरोपी की पहचान

February 6, 2025
करुणारत्ने 100वां टेस्ट मैच खेलने के बाद टेस्ट क्रिकेट से लेंगे संन्यास
खेल

करुणारत्ने 100वां टेस्ट मैच खेलने के बाद टेस्ट क्रिकेट से लेंगे संन्यास

February 4, 2025
भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंध साझा संस्कृति और इतिहास पर है आधारित : मोदी
देश

भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंध साझा संस्कृति और इतिहास पर है आधारित : मोदी

February 3, 2025
‘एक शाम वोटर्स के नाम’ कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाना
देश

‘एक शाम वोटर्स के नाम’ कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाना

January 31, 2025
आर्थिक विकास के मजबूत अनुमान से झूमा बाजार
व्यापार

आर्थिक विकास के मजबूत अनुमान से झूमा बाजार

January 31, 2025
ख्वाजा और स्मिथ के शतक, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई मैच पर मजबूत पकड़
खेल

ख्वाजा और स्मिथ के शतक, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई मैच पर मजबूत पकड़

January 29, 2025
Next Post
पेरिस ओलंपिक पदक विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित न होना निराशाजनक: पीटी उषा

पेरिस ओलंपिक पदक विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित न होना निराशाजनक: पीटी उषा

New Delhi, India
Friday, April 10, 2026
Mist
26 ° c
37%
17.3mh
36 c 24 c
Sat
36 c 26 c
Sun

ताजा खबर

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

April 10, 2026
किसानों के लिए बड़ी राहत; पंजाब में भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में पड़े 155 लाख मीट्रिक टन चावल और गेहूं के स्टॉक की लिफ्टिंग के लिए विशेष रेल गाड़ियां चलाई जाएंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

किसानों के लिए बड़ी राहत; पंजाब में भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में पड़े 155 लाख मीट्रिक टन चावल और गेहूं के स्टॉक की लिफ्टिंग के लिए विशेष रेल गाड़ियां चलाई जाएंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 10, 2026
कभी घाटे में चल रहा बिजली विभाग पिछले 4 वर्षों से पंजाब के 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली देकर भी मुनाफा कमा रहा है: भगवंत सिंह मान

पंजाब सरकार दुनिया भर के आरोपियों को ट्रैक करके वापस लाने के लिए गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ तालमेल कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 10, 2026
स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए ; ‘सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह

स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए ; ‘सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह

April 10, 2026
Punjab Industrial Policy 2026: पंजाब में 1 महीने के भीतर लागू होगी नई औद्योगिक नीति, 25 एकड़ में बनेंगे बड़े इंडस्ट्रियल पार्क

Punjab Industrial Policy 2026: पंजाब में 1 महीने के भीतर लागू होगी नई औद्योगिक नीति, 25 एकड़ में बनेंगे बड़े इंडस्ट्रियल पार्क

April 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved