• About us
  • Contact us
Saturday, March 14, 2026
26 °c
New Delhi
26 ° Sun
26 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

दिल्ली उच्च न्यायालय ने प्रदर्शनकारी वकीलों को दी चेतावनी

News Desk by News Desk
March 28, 2024
in देश
दिल्ली उच्च न्यायालय ने प्रदर्शनकारी वकीलों को दी चेतावनी
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 27 मार्च (कड़वा सत्य) दिल्ली उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी (आप) के वकीलों को अपने जोखिम पर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
दिल्ली उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति मनमोहन और न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की खंडपीठ ने सवाल किया कि अदालत परिसर में वकील कैसे विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं।

यह मामला आप के कानूनी प्रकोष्ठ द्वारा दिए गए एक अपील से संबंधित है कि आप के वकील दिल्ली की सभी जिला अदालतों के साथ-साथ उच्च न्यायालय में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

आप के कानूनी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता   नासियार ने सभी वकीलों से आह्वान किया था कि वे अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में इकट्ठा हों क्योंकि मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ साजिश रची गई है।

उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल के प्रति समर्थन दिखाने के लिए वकील समुदाय ने बुधवार, 28 मार्च को दोपहर 12:30 बजे बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
दिल्ली बार काउंसिल के उपाध्यक्ष श्री नासियार ने कहा कि वकील पटियाला हाउस कोर्ट, द्वारका कोर्ट, साकेत कोर्ट, कड़कड़डूमा कोर्ट, तीस हजारी कोर्ट और राउज एवेन्यू कोर्ट सहित दिल्ली की सभी जिला अदालतों में इकट्ठा होंगे और वहां आंदोलन करेंगे।

दिल्ली उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति मनमोहन के सामने जब यह मामला रखा गया कि दिल्ली की सभी अदालतों के वकील केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करेंगे, तब न्यायमूर्ति मनमोहन ने कहा कि अदालत में इस तरह का विरोध प्रदर्शन करने के परिणाम बहुत गंभीर होंगे।

न्यायमूर्ति मनमोहन ने कहा कि वह कल इस मामले की सुनवाई कर सकते हैं, साथ ही न्यायालय ने अदालत परिसर में विरोध प्रदर्शन करने के खिलाफ वकीलों को चेतावनी भी दी है।

न्यायमूर्ति मनमोहन ने कहा कि अदालत परिसर में गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के गंभीर परिणाम होंगे और यहां पर उच्चतम न्यायालय द्वारा प्रतिपादित किए गए कानूनों को लागू किया जाएगा। अदालत को बाधित नहीं किया जा सकता है और इसे रोका नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि वादकारियों को न्यायालय में प्रवेश करने से नहीं रोका जा सकता है।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा कि आप का कानूनी प्रकोष्ठ किसी नागरिक को अदालत का दरवाजा खटखटाने के मौलिक अधिकारों का हनन नहीं कर सकता है, यह कानून सम्मत नहीं है, अगर कोई ऐसा करता है, तो वह अपने जोखिम पर ऐसा करेगा और अगर आवश्यक हुआ तो अदालत कार्रवाई करेगी।
बीसीआई अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में राष्ट्रीय राजधानी के कानून संबद्ध लोगों से अनुचित आंदोलन में शामिल होने या विभाजनकारी राजनीति के आगे झुकने का विरोध करने की अपील की।
श्री मिश्रा ने वकीलों से वकालत के पेशे की अखंडता एवं गरिमा को बनाए रखने का आग्रह किया और कहा कि जब तक कि एक सक्षम अदालत स्पष्ट रूप से श्री केजरीवाल की बेगुनाही साबित नहीं करती है या उनकी गिरफ्तारी को अन्यायपूर्ण या गैरकानूनी घोषित नहीं करती है, तब तक किसी भी आंदोलन से परहेज करें।
दिल्ली उच्च न्यायालय की चेतावनी के बावजूद, आप के वकीलों ने भारी संख्या में इकट्ठा होकर   नासियार के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया।

 ,  

कड़वा सत्य

Tags: नयी दिल्ली
Previous Post

स्पेन के प्रधानमंत्री को लेकर जा रहा विमान तकनीकी गड़बड़ी के बाद लौटा वापस

Next Post

खालिदा जि़या का जेल निलंबन और छह माह के लिए बढ़ाया गया

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश
देश

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश

February 6, 2025
दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव
देश

दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव

February 5, 2025
Next Post
खालिदा जि़या का जेल निलंबन और छह माह के लिए बढ़ाया गया

खालिदा जि़या का जेल निलंबन और छह माह के लिए बढ़ाया गया

New Delhi, India
Saturday, March 14, 2026
Mist
26 ° c
39%
7.9mh
36 c 21 c
Sun
35 c 18 c
Mon

ताजा खबर

उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की

उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की

March 14, 2026
अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार

अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार

March 14, 2026
पंजाब सरकार के महिला वित्तीय सहायता के ऐलान से खुशी की लहर; पंजाब भर में महिलाओं ने जागो निकालकर मनाई खुशी

पंजाब सरकार के महिला वित्तीय सहायता के ऐलान से खुशी की लहर; पंजाब भर में महिलाओं ने जागो निकालकर मनाई खुशी

March 14, 2026
लोकतंत्र का मुखौटा और भ्रष्टाचार की असली तस्वीर

लोकतंत्र का मुखौटा और भ्रष्टाचार की असली तस्वीर

March 13, 2026
पश्चिम एशिया का संघर्ष और एशिया की कृषि पर उसका प्रभाव

पश्चिम एशिया का संघर्ष और एशिया की कृषि पर उसका प्रभाव

March 13, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved