• About us
  • Contact us
Wednesday, April 15, 2026
38 °c
New Delhi
35 ° Thu
36 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा,उड़ानें व ट्रेन संचालन प्रभावित

News Desk by News Desk
December 29, 2023
in देश
दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा,उड़ानें व ट्रेन संचालन प्रभावित
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 29 दिसंबर (कड़वा सत्य) दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शुक्रवार सुबह घने कोहरे में लिपटा रहा जिससे उड़ानें और ट्रेन परिचालन प्रभावित हुआ और वायु गुणवत्ता 359 एक्यूआई स्तर के साथ ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है।
उत्तर रेलवे के अनुसार कोहरे के कारण 11 ट्रेनें दिल्ली में देरी से पहुंचीं। देरी से आने वाली ट्रेनों में मुंबई-सीएसटीएम अमृतसर एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, एमसीटीएम उधमपुर- दिल्ली सराय रोहिल्ला और जम्मू मेल शामिल हैं।
दिल्ली-हावड़ा रूट पर राजधानी एक्सप्रेस 10 से 12 घंटे की देरी से चल रही है।
इस बीच, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोहरे की स्थिति में काफी सुधार हुआ क्योंकि न्यूनतम दृश्यता 150 मीटर दर्ज की गई जबकि रनवे विजुअल रेंज (आरवीआर) 400 मीटर से 800 मीटर के बीच रही।
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है।
मौसम एजेंसी ने भविष्यवाणी की है कि अगले दो दिनों तक उत्तर भारतीय राज्यों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी और उसके बाद धीरे-धीरे इसमें सुधार होगा।
आईएमडी के अनुसार अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की संभावना है।
आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. आर.के. जेनामणि ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में घने कोहरे से स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि आईएमडी ने पहले ही पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लिए घने कोहरे की स्थिति के लिए ‘रेड अलर्ट’ चेतावनी जारी कर दी है, हालांकि, दिल्ली में कोहरे की स्थिति में सुधार हुआ है।
पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार और झारखंड के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8-12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम एजेंसी ने अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान जताया है।
ताजा ‘पश्चिमी विक्षोभ’ के प्रभाव में 30 और 31 दिसंबर 2023 को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश या हिमपात होने की संभावना है।
दक्षिण भारत में दक्षिणी तमिलनाडु क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में आज भारी वर्षा होने की संभावना है।
घने कोहरे के लिए एक परामर्श में मौसम विभाग ने ड्राइवरों को फॉग लाइट का उपयोग करने और यात्रियों को एयरलाइंस, रेलवे तथा राज्य परिवहन के शेड्यूल के बारे में अपडेट रहने के लिए कहा है।
संजय,आशा

Tags: affectedDelhi-NCRDenseflights and trainfogoperationsउड़ानें व ट्रेनकोहराघनादिल्ली-एनसीआरप्रभावितसंचालन
Previous Post

डेस्क लीलैंड को सब्सिडी प्रदान करने की अनुमति

Next Post

विकसित भारत बनाने के लिए स्वस्थ नागरिक अनिवार्य:मांडविया

Related Posts

होमएक्सचेंज ने भारत में शुरू किया परिचालन
व्यापार

होमएक्सचेंज ने भारत में शुरू किया परिचालन

February 4, 2025
पाकिस्तान में अलग-अलग अभियान में 23 आतंकवादी मरे
विदेश

पाकिस्तान में अलग-अलग अभियान में 23 आतंकवादी मरे

February 2, 2025
महाकुंभ संचालन का दायित्व योगी की जगह किसी अन्य को मिले: कांग्रेस
देश

महाकुंभ संचालन का दायित्व योगी की जगह किसी अन्य को मिले: कांग्रेस

January 29, 2025
महंगाई से उपभोक्ता खर्च प्रभावित, खुदरा क्षेत्र कारोबार में पांच फीसदी की बढ़ोतरी
व्यापार

महंगाई से उपभोक्ता खर्च प्रभावित, खुदरा क्षेत्र कारोबार में पांच फीसदी की बढ़ोतरी

January 27, 2025
चीन ने शीत लहर और घने कोहरे के लिए अलर्ट जारी किया
विदेश

चीन ने शीत लहर और घने कोहरे के लिए अलर्ट जारी किया

January 25, 2025
दिल्ली-एनसीआर में वैश्विक  प्रदर्शन में  नए वाहनों, उत्पादों के रंगारंग अनावरण कार्यक्रमों  की रही भरमार
व्यापार

दिल्ली-एनसीआर में वैश्विक प्रदर्शन में नए वाहनों, उत्पादों के रंगारंग अनावरण कार्यक्रमों की रही भरमार

January 19, 2025
Next Post
विकसित भारत बनाने के लिए स्वस्थ नागरिक अनिवार्य:मांडविया

विकसित भारत बनाने के लिए स्वस्थ नागरिक अनिवार्य:मांडविया

New Delhi, India
Wednesday, April 15, 2026
Sunny
38 ° c
10%
15.8mh
41 c 29 c
Thu
41 c 31 c
Fri

ताजा खबर

आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दिया

आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दिया

April 14, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा बाबा साहिब अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की लगभग सभी महिलाओं के कल्याण के लिए योजना की शुरुआत; पंजाब में 1000–1500 रुपये मासिक सहायता की शुरुआत

भगवंत मान सरकार द्वारा बाबा साहिब अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की लगभग सभी महिलाओं के कल्याण के लिए योजना की शुरुआत; पंजाब में 1000–1500 रुपये मासिक सहायता की शुरुआत

April 14, 2026
">
‘ऑपरेशन प्रहार’: पंजाब में गैंगस्टर्स का काल बनीं महिला पुलिस अफसर, 21 हजार से ज्यादा अपराधियों को भेजा जेल

‘ऑपरेशन प्रहार’: पंजाब में गैंगस्टर्स का काल बनीं महिला पुलिस अफसर, 21 हजार से ज्यादा अपराधियों को भेजा जेल

April 14, 2026
कांग्रेस और अकालियों ने गरीबों से शिक्षा छीनकर और स्कॉलरशिप का पैसा हड़पकर बाबा साहेब अंबेडकर की पीठ में छुरा घोंपा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

कांग्रेस और अकालियों ने गरीबों से शिक्षा छीनकर और स्कॉलरशिप का पैसा हड़पकर बाबा साहेब अंबेडकर की पीठ में छुरा घोंपा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 14, 2026
पश्चिमी चंपारण को बड़ी सौगात: राम नगर में खुला POPSK, अब पासपोर्ट और PCC के लिए पटना जाने का झंझट खत्म

पश्चिमी चंपारण को बड़ी सौगात: राम नगर में खुला POPSK, अब पासपोर्ट और PCC के लिए पटना जाने का झंझट खत्म

April 13, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved