• About us
  • Contact us
Wednesday, June 3, 2026
42 °c
New Delhi
38 ° Thu
37 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

देश का रक्षा तंत्र पहले से कहीं अधिक मजबूत: राजनाथ

News Desk by News Desk
March 7, 2024
in देश
देश का रक्षा तंत्र पहले से कहीं अधिक मजबूत: राजनाथ
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 07 मार्च (कड़वा सत्य) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि मोदी सरकार देश के रक्षा तंत्र को भारतीयता की भावना के साथ विकसित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है जिससे यह पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है ।
श्री सिंह ने यहां एक निजी मीडिया समूह के कार्यक्रम में मौजूदा और पिछली सरकार की कार्य प्रणाली में अंतर का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार लोगों की क्षमताओं में दृढ़ता से विश्वास करती है, जबकि पहले सत्ता में रहने वाले लोग अपनी क्षमताओं को लेकर कुछ हद तक सशंकित थे।
उन्होंने रक्षा विनिर्माण में ‘आत्मनिर्भरता’ को बढ़ावा देने को सबसे बड़ा बदलाव बताया और कहा कि इससे रक्षा क्षेत्र को एक नया आकार दिया जा रहा है । उन्होंने आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा उठाए गए कदमों का जिक्र किया जिनमें उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में रक्षा औद्योगिक गलियारों की स्थापना , सकारात्मक स्वदेशीकरण सूचियों की अधिसूचना, पूंजीगत खरीद बजट का 75 प्रतिशत घरेलू उद्योग के लिए आरक्षित करना, आयुध निर्माणी बोर्ड का निगमीकरण , रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार (आईडीईएक्स), आईडीईएक्स प्राइम, आईडीईएक्स (एडीआईटीआई) और प्रौद्योगिकी विकास निधि (टीडीएफ) के साथ नवीन प्रौद्योगिकियों का विकास शामिल है।
श्री सिंह ने इन निर्णयों के रक्षा क्षेत्र पर सकारात्मक प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वार्षिक रक्षा उत्पादन, जो 2014 में लगभग 40,000 करोड़ रुपये था, अब रिकॉर्ड 1.10 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। रक्षा निर्यात आज 16,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो नौ-दस साल पहले मात्र 1,000 करोड़ रुपये था। वर्ष 2028-29 तक 50,000 करोड़ रुपये का निर्यात हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा, “ केंद्र में एक शक्तिशाली नेतृत्व के कारण हमारी सेनाओं में दृढ़ इच्छा शक्ति है। हम जवानों का मनोबल ऊंचा रखने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं. वे भारत पर बुरी नजर डालने वाले किसी भी व्यक्ति को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सुसज्जित, सक्षम और तैयार हैं।’
श्री सिंह ने कहा कि सरकार ने युवाओं पर भरोसा करते हुए नवाचार को बढ़ावा दिया और निजी क्षेत्र को आदर्श वातावरण प्रदान किया है।
रक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि जब प्रौद्योगिकी की बात आती है, तो विकासशील देशों के पास दो विकल्प होते हैं ‘नवाचार’ और ‘नकल’ – और सरकार देश को अनुयायी के बजाय प्रौद्योगिकी निर्माता बनाने पर विशेष जोर दे रही है। विकसित देशों की प्रौद्योगिकी की नकल करना उन लोगों के लिए गलत नहीं है जिनकी नवाचार क्षमता और मानव संसाधन नयी प्रौद्योगिकियों के उत्पादन के लिए आवश्यक स्तर तक नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई देश दूसरे देशों की तकनीक की नकल करता है, तब भी वह पुरानी तकनीक से आगे बढ़ता है। समस्या यह है कि व्यक्ति नकल का आदी हो जाता है और दोयम दर्जे की तकनीक का आदी हो जाता है। यह उन्हें विकसित देश से 20-30 साल पीछे रहने के लिए मजबूर करता है।
संजीव डेस्क

Tags: : राजनाथcountrydefenceeverRajnathstrongersystemthanअधिककहींदेशपहलेमजबूतरक्षा तंत्र
Previous Post

जयशंकर ने लाल सागर संकट, समुद्री सुरक्षा पर चिंता जतायी

Next Post

भाजपा की डबल इंजन सरकार में महिला होना हो गया अपराध : राहुल , प्रियंका

Related Posts

नीतिगत दरों पर आरबीआई के निर्णय से पहले बाजार ढेर
व्यापार

नीतिगत दरों पर आरबीआई के निर्णय से पहले बाजार ढेर

February 6, 2025
एंथनी अल्बानीज ने सार्वजनिक अस्पतालों के लिये वित्त पोषण बढ़ाने की घोषणा की
विदेश

एंथनी अल्बानीज ने सार्वजनिक अस्पतालों के लिये वित्त पोषण बढ़ाने की घोषणा की

February 5, 2025
रूस बेलारूस में ओरेश्निक मिसाइल प्रणाली करेगा तैनात
विदेश

रूस बेलारूस में ओरेश्निक मिसाइल प्रणाली करेगा तैनात

February 5, 2025
राहुल ने संसद में किया देश का अपमान : रिजिजू
देश

राहुल ने संसद में किया देश का अपमान : रिजिजू

February 4, 2025
मेक्सिको ने हितों की रक्षा के लिए अमेरिका के खिलाफ लगाया जवाबी आयात शुल्क
विदेश

मेक्सिको ने हितों की रक्षा के लिए अमेरिका के खिलाफ लगाया जवाबी आयात शुल्क

February 2, 2025
कैरेबियाई देश सेंट किट्स एंड नेविस के पास जहाज पर 19 शव मिले
विदेश

कैरेबियाई देश सेंट किट्स एंड नेविस के पास जहाज पर 19 शव मिले

February 1, 2025
Next Post
भाजपा की डबल इंजन सरकार में महिला होना हो गया अपराध : राहुल , प्रियंका

भाजपा की डबल इंजन सरकार में महिला होना हो गया अपराध : राहुल , प्रियंका

New Delhi, India
Wednesday, June 3, 2026
Sunny
42 ° c
15%
5.4mh
43 c 33 c
Thu
43 c 33 c
Fri

ताजा खबर

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

June 2, 2026
पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

June 2, 2026
पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

June 2, 2026
Urvashi Rautela Award: यूनेस्को ने उर्वशी को चुना ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, इंटरनेशनल लेवल पर मिली बड़ी पहचान

Urvashi Rautela Award: यूनेस्को ने उर्वशी को चुना ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, इंटरनेशनल लेवल पर मिली बड़ी पहचान

June 2, 2026
डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

June 2, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved