• About us
  • Contact us
Wednesday, June 3, 2026
37 °c
New Delhi
38 ° Thu
34 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home खेल

द्रविड़ ने गंभीर को नयी पारी के लिये प्रेषित की शुभकामनायें

News Desk by News Desk
July 27, 2024
in खेल
द्रविड़ ने गंभीर को नयी पारी के लिये प्रेषित की शुभकामनायें
Share on FacebookShare on Twitter

मुबंई 27 जुलाई (कड़वा सत्य) भारतीय क्रिकेट टीम के निर्वतमान मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने नये मुख्य कोच गौतम गंभीर को उनकी नयी पारी के लिये शुभकामनायें प्रेषित की हैं और कहा है कि वह युवा खिलाड़ियों की सहायता करते हैं और मैदान पर उनसे उनका सर्वश्रेष्ठ निकलवाने की क्षमता रखते हैं।
बीसीसीआई ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें गंभीर एक लैपटॉप के आगे बैठे हैं और अपने वरिष्ठ साथी की सलाह सुन रहे हैं। संदेश में द्रविड़ कहते हैं, “ एक टीममेट के रूप में मैंने आपको मैदान पर अपना सब कुछ देते हुए देखा है। एक साझेदार के रूप में मैंने आपकी दृढ़ता देखी है, जो कभी भी हार नहीं मानता है। के दौरान मैंने आपकी जीतने की इच्छा को देखा है। आप युवा खिलाड़ियों की सहायता करते हैं और मैदान पर उनसे उनका सर्वश्रेष्ठ निकलवाने की क्षमता रखते हैं। मैं जानता हूं कि आप भारतीय क्रिकेट के प्रति कितने समर्पित और भावुक हैं और मुझे यकीन है कि आप इन सभी गुणों को अपनी इस नई पारी के दौरान भी लाएंगे।”
द्रविड़ ने कहा, “ जैसा कि आप जानते हैं आपसे उम्मीदें बहुत ज़्यादा होंगी और आपके प्रदर्शन की हर समय जांच-पड़ताल भी की जाएगी। लेकिन सबसे बुरे समय में भी आप कभी अकेले नहीं होंगे। आपको खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ़, पूर्व कप्तानों, टीम प्रबंधन और प्रशंसकों का समर्थन मिलता रहेगा, जिनकी उम्मीदें तो बहुत अधिक होती है, लेकिन वे हमेशा टीम के साथ भी खड़े रहते हैं।”
पिछले महीने बारबाडोस में टी-20 विश्व कप फाइनल जीतने के बाद द्रविड़ ने कहा था कि इस जीत में भाग्य की भी अहम भूमिका थी, जिससे उनकी टीम ट्रॉफी जीतने में सफल रही। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि इससे गंभीर को भी मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा, “ मैं यह भी   करता हूं कि भाग्य भी आपके साथ रहे क्योंकि हम कोचों को थोड़ा अधिक स्मार्ट और बुद्धिमान दिखने के लिए भाग्य की भी ज़रूरत होती है।” उन्होंने कहा, “ भले ही यह करना आपके लिए मुश्किल हो, लेकिन मुस्कुराइए। जब आप ऐसा करेंगे, लोग चौंक जाएंगे।”
द्रविड़ ने कहा, “ एक भारतीय कोच की तरफ़ से दूसरे भारतीय कोच को यह संदेश है कि सबसे ज़्यादा कठिन समय में भी गहरी सांस लें और एक कदम पीछे हट जाएं। मैं आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं, गौतम। मुझे यकीन है कि आप भारतीय टीम को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।”
गंभीर ने कहा, “ मुझे नहीं पता कि मैं इस पर कैसे प्रतिक्रिया दूं, क्योंकि यह संदेश मेरे लिए बहुत मायने रखता है। इसका कारण यह नहीं है कि यह उस व्यक्ति से आया है, जिनकी मैं जगह लेने जा रहा हूं। बल्कि यह उस व्यक्ति से आया है, जिसे मैं खेलते समय हमेशा अपना आदर्श मानता था। मैंने हमेशा ऐसा महसूस किया है और मैंने अपने कई साक्षात्कारों में भी कहा है। वह देश के सबसे निस्वार्थ क्रिकेटर हैं। राहुल भाई ने भारतीय क्रिकेट के लिए वह सब कुछ किया है, जिसकी जरूरत थी। मैं भावुक नहीं होता हूं, लेकिन इस संदेश ने वास्तव में मुझे बहुत भावुक कर दिया है। उम्मीद है कि मैं यह काम पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करूंगा और अपने आदर्श ‘राहुल भाई’ को गौरवान्वित कर सकूंगा।”
 
कड़वा सत्य

Tags: Best wishesDravidGambhirnew inningssentगंभीरद्रविड़नयी पारीप्रेषितशुभकामनायें
Previous Post

जिस दिन बिहार के नेताओं ने जन सुराज से जुड़ी जमीनी हकीकत देख ली, उस दिन उन लोगों के अंदर बेचैनी और बढ़ जाएगी: प्रशांत किशोर

Next Post

पेरिस ओलंपिक की शुरूआत के दिन बड़े पैमाने पर ट्रेनों की देरी

Related Posts

अनिल कपूर और रितेश देशमुख ने बोमन ईरानी को फ़िल्म द मेहता बॉयज़ के लिये शुभकामना दी
बॉलीवुड

अनिल कपूर और रितेश देशमुख ने बोमन ईरानी को फ़िल्म द मेहता बॉयज़ के लिये शुभकामना दी

January 31, 2025
जापान : इमारत में आग लगने से दो की मौत, एक की हालत  गंभीर
विदेश

जापान : इमारत में आग लगने से दो की मौत, एक की हालत गंभीर

January 29, 2025
स्पैडेक्स के लिए प्रेषित अंतरिक्ष यान प्रणालियां ठीक से कम कर रही हैं: इसरो
राजनीति

स्पैडेक्स के लिए प्रेषित अंतरिक्ष यान प्रणालियां ठीक से कम कर रही हैं: इसरो

January 11, 2025
स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं नागरिकों को
राजनीति

स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं नागरिकों को

November 1, 2024
भजनलाल की दीपावली, गोवर्धन, भाईदूज पर शुभकामनाएं
राजनीति

भजनलाल की दीपावली, गोवर्धन, भाईदूज पर शुभकामनाएं

October 30, 2024
सोशल मीडिया या विशेषज्ञों के कहे अनुसार खिलाड़ियों का चयन नहीं होता: गंभीर
खेल

सोशल मीडिया या विशेषज्ञों के कहे अनुसार खिलाड़ियों का चयन नहीं होता: गंभीर

October 23, 2024
Next Post
पेरिस ओलंपिक की शुरूआत के दिन बड़े पैमाने पर ट्रेनों की देरी

पेरिस ओलंपिक की शुरूआत के दिन बड़े पैमाने पर ट्रेनों की देरी

New Delhi, India
Wednesday, June 3, 2026
Sunny
37 ° c
27%
5.8mh
43 c 33 c
Thu
42 c 28 c
Fri

ताजा खबर

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

June 2, 2026
पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

June 2, 2026
पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

June 2, 2026
Urvashi Rautela Award: यूनेस्को ने उर्वशी को चुना ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, इंटरनेशनल लेवल पर मिली बड़ी पहचान

Urvashi Rautela Award: यूनेस्को ने उर्वशी को चुना ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, इंटरनेशनल लेवल पर मिली बड़ी पहचान

June 2, 2026
डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

June 2, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved