• About us
  • Contact us
Saturday, June 20, 2026
35 °c
New Delhi
37 ° Sun
36 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home खेल

न्यूजीलैंड महिला टीम ने भारत को 76 रनों से हराया

News Desk by News Desk
October 27, 2024
in खेल
न्यूजीलैंड महिला टीम ने भारत को 76 रनों से हराया
Share on FacebookShare on Twitter

अहमदाबाद 27 अक्टूबर (कड़वा सत्य) कप्तान सोफी डिवाइन (79 रन) और (तीन विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड की महिला टीम ने रविवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारत को 76 रनों से हरा दिया है। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली है। सोफी डिवाइन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया।
न्यूजीलैंड के 259 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 27 ओवर में 108 के स्कोर पर अपने आठ विकेट गवां कर बड़ी हार की ओर बढ़ रही थी। स्मृति मंधाना (शून्य), शेफाली वर्मा (11), यास्तिका भाटिया (12), जेमिमाह रॉड्रिग्स (17), कप्तान हरमनप्रीत कौर (24), तेजल हसबनिस
(15), दीप्ति शर्मा (15) और अरुंधति रेड्डी (दो)रन बनाकर आउट हुई। ऐसे संकट के समय में राधा यादव और साइमा ठाकोर ने नौवे रिकार्ड 70 रन की साझेदारी कर न्यूजीलैंड को बड़ी जीत से रोक दिया। यह महिला एकदिवसीय क्रिकेट में नौवें विकेट के लिए भारत के तरफ सबसे बड़ी साझेदारी है। इन दोनों ने झूलन गोस्वामी और अल खादीर के 43 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ा। राधा यादव ने 64 गेंदों में पांच चौके लगाते हुए (48) रनों की पारी खेली। वहीं साइमा ठाकोर ने 54 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 29 रन बनाये। 44वें ओवर में जस केर ने साइमा ठाकोर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद 48वें ओवर में राधा यादव के आउट होने के साथ 183 के स्कोर पर भारतीय पारी का अंत हो गया।
न्यूजीलैंड की ओर से सोफी डिवाइन और लिया तहुहू ने तीन-तीन विकेट लिये। जेस केर और ईडन कार्सन ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया।
इससे पहले आज यहां न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 260 रनों का लक्ष्य दिया था। न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी सूजी बेट्स जॉर्जिया पलिमर की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। 16वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने जॉर्जिया पलिमर (41) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद प्रिया मिश्रा ने अपने पर्दापण मैच में लौरेन डाउन (तीन) को रनआउट किया। 27वें ओवर में राधा यादव ने सूजी बेट्स (58) को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन भेज दिया। कप्तान सोफी डिवाइन ने एक छक्का और सात चौके लगाते हुए (79) रनों की पारी खेली। मैडी ग्रीन ने 42 गेंदों में 41 रन बनाये।
इसके बाद तो भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के किसी भी बल्लेबाज कोे टिकने नहीं दिया। ब्रूक हैलिडे (8), इसाबेला गेज (11), जेस केर (12), लिया तहुहू (शून्य), ईडन कार्सन (एक) रन बनाकर आउट हुई। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 50 ओवर में नौ विकेट पर 259 का स्कोर खड़ा किया।
भारत की ओर से राधा यादव ने चार विकेट लिये। दीप्ति शर्मा को दो विकेट मिले। साइमा ठाकोर, प्रिया मिश्रा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
 
कड़वा सत्य

Tags: 76 रनों सेNew ZealandWomenन्यूजीलैंडभारत कोमहिला टीमहराया
Previous Post

अमित शाह ने लोगों से 2026 में ममता शासन को समाप्त करने का किया आग्रह

Next Post

बुनियादी ढांचे के निर्माण की कमजोर बुनियाद पर राहुल का तीखा हमला

Related Posts

आईसीसी ने अंडर-19 महिला टी-20 विश्वकप के सफल आयोजन के लिए मलेशिया क्रिकेट एसोसिएशन को दिया धन्यवाद
खेल

आईसीसी ने अंडर-19 महिला टी-20 विश्वकप के सफल आयोजन के लिए मलेशिया क्रिकेट एसोसिएशन को दिया धन्यवाद

February 6, 2025
योगासन मे उत्तर प्रदेश ने आर्टिस्टिक महिला ग्रुप टीम इवेंट में जीता कांस्य पदक
खेल

योगासन मे उत्तर प्रदेश ने आर्टिस्टिक महिला ग्रुप टीम इवेंट में जीता कांस्य पदक

February 5, 2025
10 मीटर एयर पिस्टल महिला स्पर्धा में आठ निशानेबाजों ने फाइनल में बनाई जगह
खेल

10 मीटर एयर पिस्टल महिला स्पर्धा में आठ निशानेबाजों ने फाइनल में बनाई जगह

February 4, 2025
भाजपा, आम आदमी पार्टी दोनों करते हैं महिलाओं का अपमान, वायरल वीडियो दिखाया : कांग्रेस
देश

भाजपा, आम आदमी पार्टी दोनों करते हैं महिलाओं का अपमान, वायरल वीडियो दिखाया : कांग्रेस

February 4, 2025
भारत ने इंग्लैंड को 150 रनों से हराया
खेल

भारत ने इंग्लैंड को 150 रनों से हराया

February 2, 2025
दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारतीय महिला अंडर-19 टीम बनी दूसरी बार विश्वकप चैंपियन
खेल

दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारतीय महिला अंडर-19 टीम बनी दूसरी बार विश्वकप चैंपियन

February 2, 2025
Next Post
बुनियादी ढांचे के निर्माण की कमजोर बुनियाद पर राहुल का तीखा हमला

बुनियादी ढांचे के निर्माण की कमजोर बुनियाद पर राहुल का तीखा हमला

New Delhi, India
Saturday, June 20, 2026
Mist
35 ° c
47%
15.5mh
42 c 34 c
Sun
41 c 32 c
Mon

ताजा खबर

भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के तहत नशे से उबर रहे युवाओं को नई ज़िंदगी देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं पुस्तकालय

भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के तहत नशे से उबर रहे युवाओं को नई ज़िंदगी देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं पुस्तकालय

June 19, 2026
अकालियों को ख्याली दुनिया से बाहर आ जाना चाहिए; सत्ता में वापसी की बजाय, अब उनकी जेल जाने की बारी आ गई है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

अकालियों को ख्याली दुनिया से बाहर आ जाना चाहिए; सत्ता में वापसी की बजाय, अब उनकी जेल जाने की बारी आ गई है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 19, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सतलुज पट्टी को बाढ़ों से बचाने और शाहकोट-लोहियां क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने के लिए 38 किलोमीटर लंबी धुस्सी बांध लिंक सड़क का शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सतलुज पट्टी को बाढ़ों से बचाने और शाहकोट-लोहियां क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने के लिए 38 किलोमीटर लंबी धुस्सी बांध लिंक सड़क का शिलान्यास किया

June 19, 2026
पंजाब सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य में पांच वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माणाधीन : डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य में पांच वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माणाधीन : डॉ. बलजीत कौर

June 19, 2026
पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

June 19, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved