• About us
  • Contact us
Tuesday, February 17, 2026
17 °c
New Delhi
23 ° Wed
23 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

पिछले दस साल में जो किया वह तो केवल ट्रेलर,अभी बहुत कुछ करना शेष: मोदी

News Desk by News Desk
April 2, 2024
in राजनीति
पिछले दस साल में जो किया वह तो केवल ट्रेलर,अभी बहुत कुछ करना शेष: मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

जयपुर 02 अप्रैल (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर देश को लूटने के मौके तलाशने वाली पार्टी बताते हुए कहा है कि उसने हमेशा गरीबी हटाओ का नारा दिया लेकिन कुछ नहीं किया जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने दस साल में 25 करोड़ परिवारों को गरीबी रेखा से बाहर निकाल दिया और इन दस साल में जो किया वह तो केवल ट्रेलर है, अभी बहुत कुछ करना शेष हैं।
श्री मोदी आज जयपुर ग् ीण लोकसभा क्षेत्र के कोटपुतली में भाजपा प्रत्याशी राव राजेन्द्र सिंह के समर्थन में जनसभा को सबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में देश की सियासत दो खेमों में दिखाई दे रही है एक राष्ट्र प्रथम का संकल्प लेकर चल रहा है जो भाजपा काम कर रही है और दूसरी तरफ लूट मचाने वाली पार्टी कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि आज परिवारवादी पार्टियां देश में हावी हो रही हैं और भाजपा जहां भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए काम कर रही है वहीं विपक्ष की पार्टियां भ्रष्टाचार पर कार्रवाई रोकने के लिए आंदोलन कर रहे हैं, रैलियां कर रही हैं।
उन्होंने कांग्रेस की सरकारों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली सरकार देश की जनता को पूछा नहीं करते थी और मोदी ने जनता को पूजा है। देश के छोटे किसानों को किसान सम्मान निधि के तौर पर आर्थिक सहायता दी गई है। राजस्थान में 85 लाख परिवारों को 20 हजार करोड रुपए भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि आज जनता जनार्दन ही सबसे बड़ी होती है।
श्री मोदी ने भ्रष्टाचारों को उजागर किया जा रहा है। उन्होंने जनता से सवाल किया कि क्या भ्रष्टाचारियों का नाम उजागर करना चाहिए या नहीं, उनके खिलाफ मामले खोलने चाहिए या नहीं। उन्होंने कहा कि गालियां दी जा रही है कि मोदी का कोई परिवार नहीं है इसलिए भ्रष्टाचार नहीं करता। उन्होंने कहा कि पूरा देश मेरा परिवार है जिसका परिवार है तो क्या उसको भ्रष्टाचार का लाइसेंस मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप ही मेरा परिवार है मेरा भारत मेरा परिवार है। जनता का सपना ही मोदी का संकल्प है। उन्होंने कहा कि पिछले दस साल में वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत 80 करोड़ परिवारों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है और तीसरे कार्यकाल में भी पांच साल तक यह मिलता रहेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का एक सपना है कि किसी को भूखे पेट नहीं सोने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज जिन्हें पीएम आवास के तहत मकान मिले हैं आज वे स्वाभिमान की जिंदगी जी रहे हैं। नए घर में नए सपने बुनने का काम हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीबी हटाओ का नारा दिया लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया।
श्री मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने 10 साल में 25 करोड़ परिवारों को गरीबी रेखा से से बाहर निकाल दिया। वन रैंक वन पेंशन दिया। इसके अलावा अनुच्छेद 370 को खत्म किया गया। तीन तलाक के तहत कानून बनाए गए जिसमें मुस्लिम बहनों को काफी राहत मिली है।   मंदिर का जिक्र करते उन्होंने कहा कि कहा जाता था कि   मंदिर बना तो देश जल जाएगा ।आग लग जाएगी, अब   मंदिर भी बन गया है। देश में कहीं भी आग नहीं लगी और पूरे देश में खुशी से दीये जलाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले दस साल में जो हुआ है यह अभी तो ट्रेलर है अभी बहुत कुछ करना बाकी है राजस्थान ही नहीं भारत को आगे बढ़ाना है। भाजपा की तीसरी सरकार में वे कार्य होंगे जो ऐतिहासिक होंगे। उन्होंने कहा कि जब वह विकसित भारत और भ्रष्टाचार को हटाने की बात करते है तो विपक्ष गाली देता है। उन्होंने कहा कि मोदी की ताकत वोटर है और वोटर की ताकत से ही मोदी दिन रात दौड़ता है और उनके सपनों को पूरा करता है। उन्होंने 19 अप्रैल को भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि राजस्थान में होने वाले लोकसभा चुनाव में 25 सीटों पर भाजपा के पक्ष में मतदान करें। एक-एक वोट की ताकत मोदी की ताकत है।
इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश में कमल खिलेगा और लोकसभा की सभी 25 सीटे भाजपा के खाते में जायेगी। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी से ही बहुत कम समय में ही प्रदेश में 45 प्रतिशत वायदे पूरे हुए हैं और सभी वादों को पूरा किया जाएगा। अब यहां कानून का राज चलेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह वर्ष 2014 और 2019 में भाजपा ने प्रदेश की सभी 25 सींटे जीती थी, उसी तरह इस चुनाव में भी सभी 25 सीटें जीतेंगे और वह भी बड़े अंतर से जीत होगी।
जोरा
कड़वा सत्य

Tags: 25 करोड़ परिवारोंJaipuअभी बहुत कुछ करना शेषइन दस सालउसने हमेशा गरीबी हटाओकांग्रेसगरीबी रेखाजयपुरजो किया वह तो केवल ट्रेलरदस सालदेश लूटनेनारा दिया लेकिन कुछ नहीं कियापार्टी बताते कहाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीबाहर निकाल दियाभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)मौके तलाशने
Previous Post

तुर्की में नाइट क्लब में आग लगने से 29 लोगों की मौत

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने ‘आप’ सांसद   सिंह को दी जमानत

Related Posts

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश
देश

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश

February 6, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
अमेरिका में भारतीय नागरिकों को प्रताड़ित करने का विरोध करे सरकार: कांग्रेस
देश

अमेरिका में भारतीय नागरिकों को प्रताड़ित करने का विरोध करे सरकार: कांग्रेस

February 5, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धा के साथ किया त्रिवेणी में स्नान
राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने   के साथ किया त्रिवेणी में स्नान

February 5, 2025
राष्ट्र हित की कामना के साथ मोदी ने त्रिवेणी मे लगाई आस्था की डुबकी
राजनीति

राष्ट्र हित की कामना के साथ मोदी ने त्रिवेणी मे लगाई आस्था की डुबकी

February 5, 2025
‘छावा’ के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुँचे अभिनेता विक्की कौशल
बॉलीवुड

‘छावा’ के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुँचे अभिनेता विक्की कौशल

February 4, 2025
Next Post
सुप्रीम कोर्ट ने

सुप्रीम कोर्ट ने 'आप' सांसद   सिंह को दी जमानत

New Delhi, India
Tuesday, February 17, 2026
Mist
17 ° c
63%
6.5mh
29 c 19 c
Wed
30 c 18 c
Thu

ताजा खबर

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे

February 17, 2026
अकाली, भाजपा और कांग्रेस ने पंजाब को नशे की दलदल में धकेला, अब ‘आम आदमी पार्टी’ बना रही नशा मुक्त पंजाब – केजरीवाल

अकाली, भाजपा और कांग्रेस ने पंजाब को नशे की दलदल में धकेला, अब ‘आम आदमी पार्टी’ बना रही नशा मुक्त पंजाब – केजरीवाल

February 16, 2026
‘विलेज डिफेंस कमेटियों’ के शपथ ग्रहण समारोह पर विरोधियों की बौखलाहट उनकी नशा-समर्थक मानसिकता का सबूत: बलतेज पन्नू

‘विलेज डिफेंस कमेटियों’ के शपथ ग्रहण समारोह पर विरोधियों की बौखलाहट उनकी नशा-समर्थक मानसिकता का सबूत: बलतेज पन्नू

February 16, 2026
Bihar Development Boost: ADB के साथ $1 बिलियन से ज्यादा निवेश प्रस्तावों पर हाई लेवल बैठक

Bihar Development Boost: ADB के साथ $1 बिलियन से ज्यादा निवेश प्रस्तावों पर हाई लेवल बैठक

February 16, 2026
सड़कों की गुणवत्ता पर जीरो टॉलरेंस, सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने उड़नदस्ता टीम को दिए सख्त निर्देश

सड़कों की गुणवत्ता पर जीरो टॉलरेंस, सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने उड़नदस्ता टीम को दिए सख्त निर्देश

February 16, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved