• About us
  • Contact us
Wednesday, February 4, 2026
11 °c
New Delhi
17 ° Thu
18 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home मनोरंजन

प्रतीक गांधी को पसंद आयी निशांत और देवनश्रिया की मेरे ढ़ोलना गाने पर प्रस्तुति

News Desk by News Desk
April 20, 2024
in मनोरंजन
प्रतीक गांधी को पसंद आयी निशांत और देवनश्रिया की मेरे ढ़ोलना गाने पर प्रस्तुति
Share on FacebookShare on Twitter

मुबई, 20 अप्रैल (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक गांधी को सुपरस्टार सिंगर 3 में, ‘मेरे ढोलना’ गाने पर पर निशांत और देवनश्रिया की प्रस्तुति पसंद आयी।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के होमग्रोन सिंगिंग रियलिटी शो, ‘सुपरस्टार सिंगर 3’ ने देश भर से आई युवा सिंगिंग प्रतिभाओं के शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस वीकेंड, ‘श्रीमती स्पेशल’ एपिसोड में, प्रतियोगी कालबेलिया लोक नर्तकी और पद्मश्री गुलाबो सपेरा, निर्मला पापड़ वाली, और भारतीय नौसेना की सेवानिवृत्त, कमांडर प्रभा लाल सहित विभिन्न क्षेत्रों की दिग्गज महिलाओं को सम्मानित करेंगे। ‘दो और दो प्यार’ की शानदार स्टार कास्ट – विद्या बालन और प्रतीक गांधी भी इस संगीत महोत्सव में मनोरंजन का डोज़ बढ़ाने के लिए खास मेहमान के रूप में आएंगे।

भारतीय नौसेना की सेवानिवृत्त कमांडर प्रभा लाल ने शो की शोभा बढ़ाते हुए गुरुग् , हरियाणा के निशांत गुप्ता और कोझिकोड़, केरल की देवनश्रिया के. को अपना समर्थन दिया।अपनी जीवनयात्रा और अपने सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में बताते हुए उन्होंने विद्या बालन की तारीफ की और निशांत एव देवनश्रिया से ‘मेरे ढोलना’ पर परफॉर्म करने का अनुरोध किया। सभी का दिल जीतने वाली प्रतिभा दिखाते हुए, इस डायनेमिक जोड़ी ने, अपने कैप्टन मोहम्मद दानिश के साथ, एक शानदार परफॉर्मेंस दिया और सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस परफॉर्मेंस से हैरान होकर, विद्या बालन ने कहा, “इस गाने को गाने के लिए धन्यवाद। यह मेरे सबसे पसंदीदा गानों में से एक है, और मैं फिल्म भूल भुलैया 3 का फिर से हिस्सा बनूंगी। मैं आप लोगों को सुनने के लिए बहुत उत्साहित थी। आप दोनों ने उस प्रस्तावना को बेहद सटीकता से परफॉर्म किया। मैं यह जानने के लिए उत्सुक हूं कि आप दोनों कितना अभ्यास करते हैं? आपका परफॉर्मेंस दिग्गज गायकों की तरह लग रहा था, मानो आप सदियों से ऐसा कर रहे हों। शानदार परफॉर्मेंस, मेरी कामना है कि ईश्वर की आप पर कृपा हो। पता है, जब मैंने इस गाने पर परफॉर्म किया था, तो मुझे सरगम ​​को याद करने में काफी समय लगा था, और इन गानों पर डांस करने में मुझे दो हफ्ते लग गए थे। और यहां आपको लोगों ने, गायक के रूप में, केवल चार दिनों में इसमें महारत हासिल कर ली है। यह वाकई प्रभावशाली है।”

इस परफॉर्मेंस से हैरान होकर, सुपर जज नेहा कक्कड़ ने कहा, “वाकई यह पल ऐतिहासिक है! दानिश, वाह, मैं आपकी टीम के अद्भुत परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतज़ार कर रही थी, और आज, आप लोगों ने सभी उम्मीदों को पार कर लिया। दानिश, आपने शानदार काम किया है। और इन दोनों बच्चों को शायद यह एहसास भी नहीं है कि ये कितने लाजवाब थे। यह लगभग अविश्वसनीय है। इन्होंने बेहद जुनून के साथ गाया और शानदार प्रदर्शन किया। मैं अवाक हूं! आप पर ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे। आप दोनों को सुनने का मौका पाकर मैं खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस कर रही हूं। आप दोनों न केवल हमारा मनोरंजन कर रहे हैं बल्कि पूरे देश के बच्चों को भी प्रेरित कर रहे हैं। और दानिश, आपकी सिंगिंग बहुत मधुर और सुंदर थी।”

विद्या के विचारों का समर्थन करते हुए, अभिनेता प्रतीक गांधी ने कहा, “आप लोगों ने इस चुनौतीपूर्ण गाने को इतनी आसानी से पेश कर दिया। मुझे ऐसा लगता है जैसे आप कई जन्मों से इस पल के लिए तैयारी कर रहे हैं। साथ ही, आप लोगों के बीच गुरु-शिष्य का रिश्ता वाकई उल्लेखनीय है। दानिश भाई, आपको क्या बेहतरीन टीम मिली है। मैं इस टीम को बड़े मंचों पर परफॉर्म करते देखना चाहूंगा।”

सुपरस्टार सिंगर 3 देखें, हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर प्रसारित होता है।

 

कड़वा सत्य

Tags: AayiMumbaiNishant and DevanshriyaPasandperformed on the songPratik Gandhiआयीकीनिशांत और देवनश्रियापरपसंदप्रतीक गांधीप्रस्तुतिमुबईमेरे ढ़ोलना गाने
Previous Post

पहले चरण के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 62 प्रतिशत से अधिक मतदान

Next Post

भ्रष्टाचार का स्कूल चला रहे हैं मोदी : राहुल

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40
बॉलीवुड

अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40

February 6, 2025
वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन
मनोरंजन

वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन

February 6, 2025
33 वर्ष की हुयी नोरा फतेही
मनोरंजन

33 वर्ष की हुयी नोरा फतेही

February 6, 2025
Next Post
भ्रष्टाचार का स्कूल चला रहे हैं मोदी : राहुल

भ्रष्टाचार का स्कूल चला रहे हैं मोदी : राहुल

New Delhi, India
Wednesday, February 4, 2026
Mist
11 ° c
94%
7.2mh
23 c 12 c
Thu
25 c 13 c
Fri

ताजा खबर

SGST ग्रोथ में पंजाब पूरे भारत में अव्वल, 14.4% कैश कलेक्शन बढ़ोतरी — हरपाल सिंह चीमा

SGST ग्रोथ में पंजाब पूरे भारत में अव्वल, 14.4% कैश कलेक्शन बढ़ोतरी — हरपाल सिंह चीमा

February 3, 2026
कॉफ़ी: जानें! आप क्या पी रहे हैं?

कॉफ़ी: जानें! आप क्या पी रहे हैं?

February 3, 2026
अब बनाएँ अपनी वार्डरोब्स और ड्रॉवर्स को यूज़ेबल!

अब बनाएँ अपनी वार्डरोब्स और ड्रॉवर्स को यूज़ेबल!

February 3, 2026
Majithia Bail: अमन अरोड़ा बोले— कानून सियासी जश्न से मजबूत, ‘आप’ सरकार केस को अंजाम तक ले जाएगी

Majithia Bail: अमन अरोड़ा बोले— कानून सियासी जश्न से मजबूत, ‘आप’ सरकार केस को अंजाम तक ले जाएगी

February 3, 2026
अपने काम के विषय पर अच्छी पकड़ है; तो, इंटरव्यू क्लियर करने बहुत आसान हैं! – पी.आर. एक्स्पर्ट, श्री गोपेन्द्र नाथ भट्ट

अपने काम के विषय पर अच्छी पकड़ है; तो, इंटरव्यू क्लियर करने बहुत आसान हैं! – पी.आर. एक्स्पर्ट, श्री गोपेन्द्र नाथ भट्ट

February 3, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved