• About us
  • Contact us
Sunday, June 14, 2026
32 °c
New Delhi
37 ° Mon
37 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

फिजी, न्यूजीलैंड, तिमोर-लेस्ते की राजकीय यात्रा पर रवाना हुयीं मुर्मु

News Desk by News Desk
August 5, 2024
in देश
फिजी, न्यूजीलैंड, तिमोर-लेस्ते की राजकीय यात्रा पर रवाना हुयीं मुर्मु
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 04 अगस्त (कड़वा सत्य) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रविवार शाम को भारत की एक्ट ईस्ट नीति को बढ़ावा देते हुए फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते के राजकीय दौरे पर रवाना हुईं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “भारत की एक्ट ईस्ट नीति को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की यात्रा पर रवाना हुईं।”
राष्ट्रपति भवन ने एक पोस्ट में कहा, “पहले चरण में राष्ट्रपति फिजी की राजकीय यात्रा करेंगी। यह यात्रा दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को और गति प्रदान करेगी।” वहीं एक अन्य पोस्ट में राष्ट्रपति भवन ने कहा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की अपनी राजकीय यात्रा के लिए रवाना हुईं। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की फिजी और तिमोर-लेस्ते की पहली यात्रा होगी।”
श्रीमती मुर्मु 5-6 अगस्त को फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियम मैवलिली काटोनीवरे के निमंत्रण पर फिजी की यात्रा पर रहेंगी। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की फिजी की पहली यात्रा है। श्रीमती मुर्मु राष्ट्रपति काटोनीवरे और फिजी के प्रधानमंत्री सीटिवेनी राबुका के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी। वह फिजी की संसद को भी संबोधित करेंगी और फिजी में भारतीय प्रवासियों से बातचीत करेंगी।
एक बयान में कहा गया है कि यह यात्रा फिजी के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। श्रीमती मुर्मु अपनी यात्रा के दूसरे चरण में गवर्नर जनरल डेम सिंडी कीरो के निमंत्रण पर 7-9 अगस्त तक न्यूजीलैंड के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह श्री कीरो के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से भी मिलेंगी। श्रीमती मुर्मु एक शिक्षा सम्मेलन को संबोधित करेंगी और भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत करेंगी। यह यात्रा भारत-न्यूजीलैंड द्विपक्षीय संबंधों को और गति प्रदान करेगी। श्रीमती मुर्मु 10 अगस्त को राष्ट्रपति जोस  ोस-होर्ता के निमंत्रण पर तिमोर-लेस्ते के दौरे पर जाएंगी। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की तिमोर-लेस्ते की पहली यात्रा होगी। यात्रा के दौरान श्रीमती मुर्मु राष्ट्रपति होर्ता के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी। वहां के प्रधानमंत्री के राला “ज़ानाना” गुस्माओ श्रीमती मुर्मु से मुलाकात करेंगे।
इसके अलावा, राष्ट्रपति मुर्मु भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी। बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति की फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की राजकीय यात्रा इस बात को रेखांकित करती है कि भारत इन देशों के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंधों को कितना महत्व देता है। यह एक्ट ईस्ट नीति पर हमारे मजबूत फोकस को दर्शाता है, जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री मोदी ने दस साल पहले 2014 में 9वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में की थी।
संतोष
कड़वा सत्य

Tags: FijileavesMurmuNew ZealandStateTimor-Lestevisitतिमोर-लेस्तेन्यूजीलैंडफिजीमुर्मुयात्रारवानाराजकीयहुयीं
Previous Post

ज़ेलेंस्की ने पुष्टि की कि एफ-16 लड़ाकू विमान यूक्रेन पहुंचे

Next Post

लेबनान पर इजरायली हवाई हमले में हिजबुल्लाह के 2 लड़ाके मारे गए

Related Posts

आसाराम डॉक्यूमेंट्री विवाद पर केंद्र, राज्य सरकारों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
देश

आसा  डॉक्यूमेंट्री विवाद पर केंद्र, राज्य सरकारों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

February 6, 2025
अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर रवाना हुआ अमेरिकी सैन्य विमान
विदेश

अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर रवाना हुआ अमेरिकी सैन्य विमान

February 4, 2025
रॉयल भूटान आर्मी के प्रतिनिधिमंडल ने ओटीए गया का किया दौरा
विदेश

रॉयल भूटान आर्मी के प्रतिनिधिमंडल ने ओटीए गया का किया दौरा

February 3, 2025
जल्द होगी मोदी की अमेरिका यात्रा
देश

जल्द होगी मोदी की अमेरिका यात्रा

January 31, 2025
देश में विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स वातावरण के लिए कई कदम उठाये गये: मुर्मु
खेल

देश में विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स वातावरण के लिए कई कदम उठाये गये: मुर्मु

January 31, 2025
मुफ़्त पानी, बिजली, बस यात्रा रहेगी जारी, 2500 रुपये पाएगी नारी: अनुराग
देश

मुफ़्त पानी, बिजली, बस यात्रा रहेगी जारी, 2500 रुपये पाएगी नारी: अनुराग

January 30, 2025
Next Post
लेबनान पर इजरायली हवाई हमले में हिजबुल्लाह के 2 लड़ाके मारे गए

लेबनान पर इजरायली हवाई हमले में हिजबुल्लाह के 2 लड़ाके मारे गए

New Delhi, India
Sunday, June 14, 2026
Mist
32 ° c
52%
7.9mh
42 c 33 c
Mon
43 c 33 c
Tue

ताजा खबर

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

June 13, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा पूरे राज्य की अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को राहत देने के लिए राज्य स्तरीय नीति बनाने की घोषणा

भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत पंजाब में 90,000 से अधिक नशा पीड़ितों को नशामुक्ति, उपचार और पुनर्वास की सुविधा प्रदान की गई

June 13, 2026
बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

June 13, 2026
स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

June 13, 2026
हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

June 12, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved