• About us
  • Contact us
Thursday, February 26, 2026
17 °c
New Delhi
26 ° Fri
27 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

फेड के निर्णय पर रहेगी बाजार की नजर

News Desk by News Desk
April 28, 2024
in व्यापार
फेड के निर्णय पर रहेगी बाजार की नजर
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 28 अप्रैल (कड़वा सत्य) भारतीय अर्थव्यवस्था के मजबूत आंकड़ों से उत्साहित निवेशकों की दमदार लिवाली की बदौलत बीते सप्ताह करीब एक प्रतिशत तक की बढ़त पर रहे घरेलू शेयर बाजार की अगले सप्ताह अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक पर नजर रहेगी।
बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 641.83 अंक अर्थात 0.9 प्रतिशत उछलकर सप्ताहांत पर 73730.16 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 272.95 अंक यानी 1.23 प्रतिशत मजबूत होकर 22419.95 अंक पर रहा।
समीक्षाधीन सप्ताह दिग्गज कंपनियों के मुकाबले बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में अधिक लिवाली हुई। इससे मिडकैप 1583.26 अंक अर्थात 3.95 प्रतिशत की छलांग लगाकर सप्ताहांत पर 41587.77 अंक हो गया। इसी तरह स्मॉलकैप 1805.5 अंक यानी 3.97 प्रतिशत की तूफानी तेजी के साथ 47239.29 अंक पर बंद हुआ।
विश्लेषकों के अनुसार, इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव घटने, तेल की कीमतों में गिरावट और स्थानीय स्तर पर विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्रों में बढ़त से पीएमआई के बेहतर प्रदर्शन से प्रेरित देश के मजबूत आर्थिक आंकड़ों ने बीते सप्ताह बाजार में तेजी को बढ़ावा दिया। हालांकि अमेरिकी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में अप्रत्याशित गिरावट और अमेरिकी कोर पीसीई मूल्य सूचकांक में उछाल के कारण पिछले कारोबारी दिन वैश्विक शेयर बाजार में गिरावट आई।
वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में आईटी क्षेत्र की कंपनियों के कमजोर परिणाम के कारण घरेलू बाजार का प्रदर्शन एशियाई बाजारों के मुकाबले कमजोर रहा। वहीं, परिसंपत्ति की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद और निजी बैंकों के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नियामक ईकोसिस्टम ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
अगले सप्ताह बाजार में सुदृढ़ीकरण की उम्मीद की जा सकती है। इसके अलावा अगले सप्ताह फेड रिजर्व की ओपन मार्केट कमेटी की होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में लिये जाने वाले निर्णय और अमेरिका में गैर-कृषि क्षेत्र के रोजगार आंकड़ों पर बाजार की नजर रहेगी। साथ ही अगले सप्ताह यूको बैंक, अल्ट्रासिमको, आईओसी, अडाणी पावर, अडाणी पोर्ट्स और कोल इंडिया जैसी दिग्गज कंपनियों की 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष की अंतिम तमाही के परिणाम की बाजार को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
बीते सप्ताह बाजार में चार दिन तेजी जबकि सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस गिरावट रही। निवेशकों का फोकस इजराइल-ईरान तनाव से हटकर इस सप्ताह कंपनियों के जारी हाेने वाले परिणाम पर शिफ्ट होने से विश्व बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत सोमवार को सेंसेक्स 560.29 अंक की छलांग लगाकर 73,648.62 अंक और निफ्टी 189.40 अंक उछलकर 22,336.40 अंक पर बंद हुआ।
विदेशी बाजार के सकारात्मक रुझान की बदौलत स्थानीय स्तर पर दूरसंचार, रियल्टी, टेक और यूटिलिटीज समेत सोलह समूहों में हुई लिवाली से मंगलवार को शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 89.83 अंक चढ़कर 73,738.45 अंक और निफ्टी 31.60 अंक मजबूत होकर 22,368.00 अंक पर रहा।
इजराइल-ईरान तनाव को लेकर जारी चिंता कम होने से विश्व बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर धातु, कमोडिटीज, हेल्थकेयर और इंडस्ट्रियल्स समेत सत्रह समूहों में हुई लिवाली से बुधवार को सेंसेक्स 114.49 अंक मजबूत होकर 73,852.94 अंक और निफ्टी 34.40 अंक चढ़कर 22,402.40 अंक हो गया।
विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर एक्सिस बैंक और एसबीआई समेत 22 दिग्गज कंपनियों की करीब छह प्रतिशत तक की तेजी से गुरुवार को सेंसेक्स 486.50 अंक की छलांग लगाकर 74,339.44 अंक पर पहुंच गया। साथ ही निफ्टी 167.95 अंक की उड़ान भरकर 22,570.35 अंक हो गया।
वहीं, विदेशी बाजारों के सकारात्मक रुझान के बावजूद स्थानीय स्तर पर बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, मारुति, एसबीआई और रिलायंस समेत 24 दिग्गज कंपनियों के करीब आठ प्रतिशत तक लुढ़कने से शुक्रवार को शेयर बाजार की पिछले लगातार पांच दिन की तेजी पर ब्रेक लग गया। सेंसेक्स 609.28 अंक की भारी गिरावट लेकर 73,730.16 अंक और निफ्टी 150.40 अंक का गोता लगाकर 22,419.95 अंक पर बंद हुआ।
 
कड़वा सत्य

Tags: enthusiastic investorsIndian economyMumbaistrstrong dataअगले सप्ताह अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्वउत्साहित निवेशकोंकरीब एक प्रतिशत बढ़तघरेलू शेयर बाजारदमदार लिवालीनजर रहेगीबदौलत बीते सप्ताहब्याज दरोंभारतीय अर्थव्यवस्थामजबूत आंकड़ोंमुंबईमौद्रिक नीति समीक्षा बैठक
Previous Post

मणिपुर ताजा हिंसा में एक व्यक्ति की मौत

Next Post

गाड़ी चलाते हुए मोबाइल चलाने के मामले बढ़ रहे हैं दिल्ली में

Related Posts

Economy Reform: अमेरिका के 50% टैरिफ झटके के बाद भारत लाएगा नए आर्थिक सुधार
देश

Economy Reform: अमेरिका के 50% टैरिफ झटके के बाद भारत लाएगा नए आर्थिक सुधार

October 6, 2025
आम आदमी का सुनहरा सपना अब बन गया है एक दुःस्वप्न
संपादकीय

आम आदमी का सुनहरा सपना अब बन गया है एक दुःस्वप्न

October 4, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40
बॉलीवुड

अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40

February 6, 2025
Next Post
गाड़ी चलाते हुए मोबाइल चलाने के मामले बढ़ रहे हैं दिल्ली में

गाड़ी चलाते हुए मोबाइल चलाने के मामले बढ़ रहे हैं दिल्ली में

New Delhi, India
Thursday, February 26, 2026
Mist
17 ° c
72%
10.1mh
33 c 19 c
Fri
34 c 22 c
Sat

ताजा खबर

जरिया बन कर किसी को बचाना बहुत मुश्किल है : सक्सेना

जरिया बन कर किसी को बचाना बहुत मुश्किल है : सक्सेना

February 25, 2026
चिट्टा और गैंगस्टरवाद अकाली दल की ही देन, सुखबीर बादल का बयान पंजाबियों के साथ भद्दा मजाक: बलतेज पन्नू

चिट्टा और गैंगस्टरवाद अकाली दल की ही देन, सुखबीर बादल का बयान पंजाबियों के साथ भद्दा मजाक: बलतेज पन्नू

February 25, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफ़ा, मालवा क्षेत्र के चार ज़िलों तक पहुँचा नहर का पानी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफ़ा, मालवा क्षेत्र के चार ज़िलों तक पहुँचा नहर का पानी

February 25, 2026
ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !

ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !

February 24, 2026
अकाली और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा: भगवंत मान

अकाली और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा: भगवंत मान

February 24, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved